त्रिपुरा में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह | Tripura Tourist Places In Hindi

त्रिपुरा भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है, यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और खूबसूरती से भरा हुआ है, इस आर्टिकल में हम त्रिपुरा में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में बात करेंगे, त्रिपुरा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है, यह भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है।

यह वह सुंदरतम जगह है जिसे अभी तक पूरा खोजा जाना बाकी है, यहां पर बहुत से म्यूजियम खूबसूरत शहर सुंदर-सुंदर घाटियां पहाड़ और बहुत सुंदर मॉन्यूमेंट मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल में हम इस ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण राज्य के बारे में पूरी जानकारी लेंगे यहां हम त्रिपुरा में घूमने के स्थानों के साथ-साथ यहां का प्रमुख भोजन यहां पर रुकने की मुख्य जगह घूमने का सही समय और यात्रा प्लान भी देखेंगे।

Table of Contents

त्रिपुरा में घूमने की जगह (Tripura Me Ghumne ki Jagah)

यहाँ पर मैं आपको त्रिपुरा में घूमने की 10 मुख्य जगहों के बारे में बता रहा हूं, जब आप त्रिपुरा घूमने के लिए जाएंगे तो यहां पर और भी बहुत ही सुंदर जगह को देख पाएंगे, यहां पर बताई गई जगह सभी सुंदर जगहों में से सबसे प्रमुख हैं।

1. अगरतला (Agartala)

त्रिपुरा में घूमने की जगहत्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलत्रिपुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलTripura Tourist Place In Hindiत्रिपुरा कैसे जाएं

अगरतला त्रिपुरा में घूमने की प्रमुख जगहों में से एक है, यह त्रिपुरा की राजधानी है और बहुत ही खूबसूरत है यहां पर बहुत से खूबसूरत मंदिर और प्राकृतिक स्थल है, जहां पर आप घूम सकते हैं, पर्यटन की दृष्टि में यह त्रिपुरा का सबसे अग्रणी स्थान है, यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट देश विदेश से आते हैं।

अगरतला में आप त्रिपुरा की परंपरा को बहुत करीब से देख सकते हैं, यहां पर आप देख सकते हैं कि त्रिपुरा के परंपरागत लोग किस प्रकार से रहते हैं और अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

2. उनाकोटी (Unakoti)

त्रिपुरा में घूमने की जगहत्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलत्रिपुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलTripura Tourist Place In Hindiत्रिपुरा कैसे जाएं

उनाकोटी त्रिपुरा में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह जगह अपने खूबसूरत पत्थरों पर उकेरी गई नक्काशी के लिए जाना जाता है, यहां पर रहस्यमय तरीके से पत्थरों पर बड़ी-बड़ी तस्वीरें उकेरी गई है, यह डिजाइन बहुत प्राकृतिक है और यहां पर एक से ज्यादा ऐसे बड़े-बड़े पत्थर है, जिनको काटकर डिजाइन बनाए गए हैं।

यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, और यह जगह फोटोग्राफी के लिए बेहद सही रहेगी, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए, यहां का आसपास का वातावरण भी बहुत साफ सुथरा और हरा भरा है।

3. जम्पुई पहाड़ी (Jampui Hills)

त्रिपुरा में घूमने की जगहत्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलत्रिपुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलTripura Tourist Place In Hindiत्रिपुरा कैसे जाएं

जंपूई पहाड़ी त्रिपुरा में घूमने की बेहद लाजवाब जगहों में से एक है, यह जगह 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, यहां से आसपास का वातावरण बहुत ही शुद्ध और साफ सुथरा दिखाई देता है, यह जगह सूर्य उदय और सूर्य अस्त देखने के लिए प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको सुबह-शाम बहुत से टूरिस्ट मिल जाएंगे, यहां पर आप संतरे और चाय के बागानों को भी देख सकते हैं, जैसा कि आप जानते हैं भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में ही चाय के बागान होते हैं यह जगह फोटोग्राफी के लिए सबसे सही रहती है।

4. नीरमहल (Neermahal)

त्रिपुरा में घूमने की जगहत्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलत्रिपुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलTripura Tourist Place In Hindiत्रिपुरा कैसे जाएं

नीरमहल त्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है यह खूबसूरत महल 1930 में बनाया गया था इसमें आप हिंदू और मुस्लिम कलाकृतियों का मेलजोल देख सकते हैं, नीरमहल के आसपास का वातावरण बहुत शुभ है और हरा भरा है।

आप यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं और मस्ती कर सकते हैं,  नीरमहल में आप कई पुरानी चीजों को देख सकते हैं और  ऐतिहासिक त्रिपुरा के बारे में और अधिक जान सकते हैं।

5. सेपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य (Sepahijala Wildlife Sanctuary)

सेपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य त्रिपुरा में घूमने की अच्छी जगहों में से एक है, अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको इस वन्य जीव अभ्यारण में जरूर आना चाहिए, यह लगभग 19 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ अभ्यारण केंद्र है, यहां पर आपको बहुत से सुंदर पशु पक्षी और अलग-अलग किस्मों के जानवर मिल जाएंगे, इसमें आप कुछ बेहतरीन नस्लों के फूल पौधे भी देख सकते हैं, यहां पर रेंगने वाले जीवो की भी प्रजाति मिल जाएगी।

6. उदयपुर (Udaipur)

त्रिपुरा में घूमने की जगहत्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलत्रिपुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलTripura Tourist Place In Hindiत्रिपुरा कैसे जाएं

त्रिपुरा के उदयपुर में खूबसूरत झील मंदिर और कई ऐतिहासिक जगहें हैं, यह बहुत ही खूबसूरत शहर है और यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते रहते हैं, यहां का मशहूर भुवनेश्वर मंदिर पर्यटकों में काफी चर्चित है।

यहां पर आपको कई प्राचीन खंडहर भी मिल जाएंगे, इनमें से कुछ प्राचीन महल है और कुछ प्राचीन किले हैं जो कि यहां के राजाओं द्वारा बनाए गए थे, आप उदयपुर में आकर त्रिपुरा के प्राचीन इतिहास और समृद्ध विरासत को देख सकते हैं।

7. डुम्बूर झील (Dumboor Lake)

डुम्बूर झील त्रिपुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, यह झील 41 स्क्वायर किलोमीटर में फैली हुई है,  पर्यटकों में यह झील अपने साफ-सुथरे पानी के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, यहां पर आप किश्ती चला सकते हैं, मछली पकड़ सकते हैं और झील के किनारे बैठकर सुंदर सुंदर पक्षियों को देख सकते हैं।

8. चबिमुरा (Chabimura)

चबिमुरा त्रिपुरा में घूमने की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है, इसे शैतान की घाटी भी कहा जाता है, यह त्रिपुरा का सबसे रहस्यमई स्थान है, यहां पर पत्थरों पर भगवान शिव जी और अन्य देवताओं के चित्र बनाए गए हैं, इसके साथ-साथ बहुत से पत्थरों को काटकर राक्षसों के धड़ भी बनाए गए हैं।

जिनकी वजह से इसे शैतान की घाटी भी कहा जाता है, यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, हवा बहुत साफ-सुथरी है और आसपास बहूत हरियाली हैं।

9. त्रिपुरा राज्य संग्रहालय (Tripura State Museum)

त्रिपुरा का राज्य संग्रहालय त्रिपुरा में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, इस म्यूजियम को उज्जयंत पैलेस संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है, यह स्थान अगरतला में स्थित है।

यहां पर आपको बहुत सुंदर मूर्तियां, सुंदर कलाकृतियां और बहुत सी पेंटिंग मिल जाएंगी, त्रिपुरा राज्य संग्रहालय यहां के महान इतिहास को दर्शाता है, यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, यह 26 सितंबर 2013 बनकर तैयार हुआ था।

10. बुद्ध मंदिर (Buddha Temple)

अगरतला का बौद्ध मंदिर त्रिपुरा में घूमने के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक है, यह बौद्ध मंदिर 1946 में बनकर तैयार हुआ था, यहां पर गौतम बुद्ध का एक बड़ा स्टेचू है, इसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं इसके आसपास बहुत खूबसूरत हरियाली है, और बहुत शांत माहौल है।

यह जगह मेडिटेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, अगर आप शांति वाली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, तो अगरतला का बौद्ध मंदिर आपके लिए सबसे सही रहेगा।

त्रिपुरा जाने और घुमने का यात्रा प्लान (Tripura Travel Plan in Hindi)

दोस्तों अगर आप त्रिपुरा में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो यहां मैं आपके लिए 3 दिन का एक यात्रा प्लान दे रहा हूं, आप चाहे तो इस यात्रा प्लान से त्रिपुरा में घूम सकते हैं।

पहले दिन: आपको आपकी यात्रा उज्जयंत पैलेस संग्रहालय से शुरू करनी चाहिए, यह पैलेस पूरा देखने के बाद आपको यहां से सीधा जगन्नाथ मंदिर जाना चाहिए, जो कि त्रिपुरा के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, यह पैलेस के पास में ही है, इसके बाद आपको अगरताला का बौद्ध मंदिर देखना चाहिए, शाम को इस मंदिर का मौसम बहुत सुहाना होता है, इसलिए आपको यात्रा यहीं पर खत्म करनी चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा आपको उनाकोटी से शुरू करनी चाहिए, यहां पर आपको कटे हुए पत्थरों पर नक्काशी देखनी चाहिए, इसके बाद यहां पर करीबी जंपूई पहाड़ियों पर घूमना चाहिए और चाय के बागानों को देखना चाहिए, शाम के समय आप अगरताला में वापस आ जाइए और मार्केट में घूमिये और यहां का लजीज भोजन कीजिए।

तीसरे दिन: तीसरा दिन आपको नीरमहल से शुरू करना चाहिए यह बहुत ही खूबसूरत महल है, इसके पास में रुद्रसागर झील भी है, रुद्रसागर झील और नीरमहल देखने के बाद आपको यहां का जीव अभ्यारण देखना चाहिए, इसके बाद आप डुम्बूर झील के किनारे बोटिंग कर सकते हैं और यहां के लजीज भोजन का आनंद ले सकते हैं, शाम को आपको वापस अगरतला में आना चाहिए और मार्केट से अच्छी शॉपिंग करके यात्रा समाप्त करनी चाहिए।

त्रिपुरा में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Tripura In Hindi)

त्रिपुरा में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच है, इस समय यहां पर सर्दियों का मौसम होता है और तापमान 10 डिग्री से 25 डिग्री के बीच में ही रहता है, इस समय पर यहां पर सबसे अधिक टूरिस्ट आते हैं इसलिए आपको होटल वगैरा पहले से बुक करवा लेना चाहिए।

अगर आप अप्रैल से जून के बीच आना चाहते हैं तो तापमान 35 डिग्री को पार कर जाता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होगा क्योंकि इस स्थान पर उमस बहुत अधिक होती हैं।

जून से सितंबर तक यहां पर मानसून का महीना रहता है, इस समय पर वर्षा बहुत अधिक होती है, इसलिए वर्षा के कारण बहुत से रोड जाम हो जाते हैं और आपको बीच में ही यात्रा प्लान बदलने पड़ सकते हैं इसलिए आपको यहां पर मानसून के महीनों में नहीं आना चाहिए।

त्रिपुरा में रुकने की जगह (Where To Stay In Tripura In Hindi)

अगर आप अपनी यात्रा अगरतला में शुरू कर रहे हैं तो यहां पर आप जिंजर होटल, होटल सोनार तोरी और होटल वेलकम पैलेस में रुक सकते हैं। अगर आप अपनी यात्रा उदयपुर से शुरू कर रहे हैं तो कल्याण कुटीर, और माताबारी इको-टूरिज्म रिज़ॉर्ट जैसी जगहों पर रुक सकते हैं।

इसी प्रकार से पूरे त्रिपुरा में आपको बहुत से होटल मिल जाएंगे, अगर आप सस्ता होटल देख रहे हैं तो 400 से ₹600 में आसानी से एक रात गुजार सकते हैं, लेकिन अगर आप लग्जरी होटल या रिसॉर्ट में रुकना चाहते हैं तो खर्चा 5 से 10 हजार या इससे अधिक भी जा सकता है, यह आप पर निर्भर करता है।

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Tripura In Hindi)

त्रिपुरा अपने लाजवाब भोजन के लिए जाना जाता है, यहां के कुछ प्रसिद्ध पकवानों की बात करूं तो मुई बोरोक, चखवी, Mwkhwi, पंच फोरों तरकारी, चक-हाओ खीर, वहां मोसडेंग और पिथा है, इन पकवानों को आप लग्जरी होटलों से लेकर स्ट्रीट फूड तक इंजॉय कर सकते हैं, यह आपको पूरे त्रिपुरा में मिल जाएंगे।

अगर आप त्रिपुरा के गांव में जाते हैं तो वहां पर भी आप बहुत से बेनामी पकवानों को चखेंगे, जोकि खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और पौष्टिकता से भरपूर होते हैं।

त्रिपुरा कैसे जाएं? (How to reach Tripura)

1. सड़क मार्ग से त्रिपुरा कैसे जाएं? (How To Reach Tripura By Road In Hindi)

त्रिपुरा आसपास के राज्यों असम मिजोरम और मणिपुर से बहुत अच्छे से कनेक्ट है, यहां पर नेशनल हाईवे नंबर 8 अगरतला से गुवाहाटी और नेशनल हाईवे 27 सिलचर से आसाम होते हुए जाता है, आप इन सड़कों की सहायता से आसानी से त्रिपुरा पहुंच सकते हैं, और प्राइवेट और गवर्नमेंट बसें भी चलती रहती है।

2. ट्रेन से त्रिपुरा कैसे जाएं? (How To Reach Tripura By Train In Hindi)

कुमार घाट नाम का रेलवे स्टेशन त्रिपुरा का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, और यह देश के बाकी स्थानों से बहुत अच्छे से कनेक्टेड है, त्रिपुरा के बाकी स्थानों पर आप टैक्सी या बस की सहायता से जा सकते हैं।

3. हवाई जहाज से त्रिपुरा कैसे जाएं? (How To Reach Tripura  By Flight In Hindi)

महाराजा बीर बिक्रम नामक एयरपोर्ट अगरतला में स्थित है, यह दिल्ली कोलकाता मुंबई और गोवाहटी से बहुत अच्छे से कनेक्ट है, और लगातार फ्लाइट आती जाती रहती है, आप पूरे भारत से कहीं से भी इस एयरपोर्ट पर आ सकते हैं और फिर बाकी स्थानों पर टैक्सी या बस की सहायता से घूमने जा सकते हैं।

त्रिपुरा का नक्शा (Map of Tripura)

FAQs:- त्रिपुरा में घूमने की जगह

त्रिपुरा क्यों प्रसिद्ध है?

त्रिपुरा अपने समृद्ध इतिहास, परंपरागत रहन-सहन, प्राचीन खंडरों और अपनी वास्तुकला के कारण प्रसिद्ध है, यहां पर देश विदेश से सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।

त्रिपुरा कहां पर स्थित है?

यह भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है, जो आसाम और मिजोरम के पास में स्थित है, यह बांग्लादेश और मणिपुर के बीच में स्थित है।

त्रिपुरा जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

त्रिपुरा जाने और घूमने का कितना खर्च लगेगा यह आप पर निर्भर करता है, सबसे पहले तो आप अपने स्थान से त्रिपुरा जाने का खर्च निकाल लीजिए, अगर आप एक सस्ता होटल लेकर रहना चाहते हैं तो आप 400 से ₹800 में 1 दिन के लिए रहने का स्थान प्राप्त कर सकते हैं, वही आप अगर लग्जरी होटल में रहते हैं तो खर्चा बहुत अधिक हो जाता है।
इसके बाद भोजन के लिए आप 300 से ₹500 में 1 दिन का भोजन कर सकते हैं, वहीं अगर आप यहां की कुछ मशहूर लग्जरी पकवानों को चखना चाहते हैं तो खर्चा अधिक हो सकता है, इसके बाद कुछ खास जगहों पर एंट्री फीस 50 से ₹200 के बीच है, अगर आप यहां पर 3 दिन रहते हैं तो 5 से 8000 तक खर्चा आ जाएगा।

Conclusion –

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह है आर्टिकल Tripura Tourist Place In Hindi, इस आर्टिकल में हमने त्रिपुरा में घूमने के 10 प्रमुख स्थानों के बारे में पूरी जानकारी देखी है, इसी के साथ-साथ हमने यहां जाने और घूमने का खर्च, यहां के मशहूर भोजन और रुकने की जगह के बारे में जानकारी ली है।

यहां पर मैंने आपको एक छोटा सा यात्रा प्लान भी बताया है, जिससे आप त्रिपुरा में घूम सकते हैं, आप चाहे तो इस यात्रा प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment