गुजरात के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल और उनकी जानकारी विस्तार से

भारत के पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन राज्यो मे से एक है। गुजरात में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत एवम् विश्व प्रसिद्ध है। यह राज्य अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल देश दुनिया के लाखों सैलानीयो को अपनी और आकर्षित करता है।

गुजरात प्राकृतिक दृश्य, समृद्ध विरासत और स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। औद्योगिक क्षेत्र में गुजरात भारत के सबसे प्रमुख राज्यो मे से एक है। इतिहास, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम आप को यहां पर देखने को मिलेगा।

गुजरात को पश्चिम का जेवर के नाम से भी जाना जाता है कहा जाता है कि विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता का उद्गम स्थल भी गुजरात है। गुजरात का मौसम पूरे साल वातावरण के अनुकूल रहता है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यहां पर कई धार्मिक स्थल मौजूद है।

पोरबंदर, गांधीनगर, सोमनाथ मन्दिर, कच्छ, द्वारका नाथ मंदिर, वडोदरा और अक्षर धाम मंदिर गुजरात के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर्यटक अपनी गुजरात यात्रा के दौरान एक बार जरूर जाना चाहते है।

Table of Contents

गुजरात में घूमने की जगह

देश की सबसे लंबी तट रेखा गुजरात में ही है। कई वन्य जीव अभयारण्य भी आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे जिसमें मरीन नेशनल पार्क, गिर नेशनल पार्क, फॉरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लैककब नेशनल पार्क और कच्छ डेजर्ट वन्य जीव अभयारण्य शामिल हैं।

भारत की संस्कृति का असली रूप अगर आप देखना चाहते हैं तो आप को वो गुजरात में देखने को मिलेगा। तो दोस्तो अगर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ गुजरात की यात्रा कर रहे हैं और गुजरात में घूमने के लिए गुजरात की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े।

1. गुजरात की प्रसिद्ध जगह कच्छ का रण

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

गुजरात का कच्छ जिला रेगिस्तान की वजह से गुजरात के साथ साथ पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां के ज्यादातर इलाके में नमक और रेत दिखाई देगी। दुनिया में ज्यादातर रेगिस्तान पीले होते हैं लेकिन यह रेगिस्तान सफेद है क्यू की यहां के रेगिस्तान में नमक है।

इसे द ग्रेट रण ऑफ कच्छ के नाम से भी जाना जाता है। चांदनी रात में यह स्थान जगमग उठता है बहुत ही खूबसूरत दृश्य होता है। भुज में हमीरसार झील भी बेहद खूबसूरत देखने लायक जगह है। कच्छ का रण गुजरात के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

2. गुजरात में देखने लायक जगह स्टेचू ऑफ यूनिटी

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

सरदार सरोवर बांध पास में स्थित स्टेचू ऑफ यूनिटीसरदार वल्लभ भाई पटेल” के सम्मान में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची स्टेचू है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है।

हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। इस प्रतिमा के आस-पास का प्राकृतिक वातावरण भी बेहद खूबसूरत है। अगर आप गुजरात की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को देखने जरूर जाएं।

3. गुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोमनाथ

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

यह स्थान गुजरात का प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। पौराणिक कथाओं से गिरा हुआ यह शहर मंदिरो के शहर के नाम से जाना जाता है। यहां आप को कई छोटे बड़े मंदिर देखने को मिल जाएंगे लेकिन सोमनाथ मंदिर यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है

जो भगवान शिव को समर्पित शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह मंदिर बहुत लोकप्रिय है। यह हिंदुओ का आस्था का बेहद प्रसिद्ध केंद्र है। और यह गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक हैं।

4. गुजरात में घूमने की अच्छी जगह गिर वन्य जीव अभयारण्य

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

1424 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ गिर वन्य जीव अभयारण्य गुजरात के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। सांभर, शेर, तेंदुआ और जंगली सुवर जैसे जंगली जानवर आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे। 1965 में बनाया गया यह अभ्यारण भारत के प्रमुख अभ्यारणो में शामिल हैं।

यह अभ्यारण मुख्य रूप से शेरो के लिए प्रसिद्ध है। यहां का हरा भरा और शांत वातावरण पर्यटकों का मन मोह लेता है। यह अभ्यारण गुजरात में तलाला गिर के पास में ही स्थित है।

5. गुजरात का प्रसिद्ध शहर गांधीनगर

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

गुजरात का यह शहर गुजरात की राजधानी होने के साथ साथ गुजरात के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर का नाम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है। इस शहर का वातावरण बेहद शान्त और साफ सुथरा है।

यहां का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर गुजरात का प्रमुख धार्मिक स्थल है जहा पर भारी मात्रा में लोग दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा आप को इस शहर में कई छोटे बड़े पार्क भी देखने को मिल जाएंगे।

6. गुजरात की बेहतरीन जगह पोरबंदर

गुजरात का यह शहर महात्मा गांधी के जन्म स्थान के रूप में पूरे भारत में मशहुर है। पोरबंदर में आप को कई प्रसिद्ध मंदिर, जलाशय, बांध और खूबसूरत समुद्र तट देखने को मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए भारत मंदिर, सुदामा मंदिर और हनुमान जी का मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां का बीच भारत के प्रसिद्ध बीचों में शामिल हैं। यह शहर गुजरात के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है अगर आप गुजरात की यात्रा कर रहे हैं तो इस शहर को देखने जरूर जाएं।

7. गुजरात की धार्मिक नगरी द्वारका

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

द्वारका गुजरात में हिंदुओ की आस्था का बहुत ही प्रसिद्ध केंद्र है। भगवान कृष्ण को समर्पित द्वारका धीश मंदिर जहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह स्थान चार धाम यात्रा के स्थानों में से एक है।

हर कोई यहां दर्शन करने के बाद भक्ति में लीन हो जाता है। इस स्थान को हिंदुओ के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। समुद्र के पास स्थित होने की वजह से यहां का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है।

8. गुजरात में दोस्तो के साथ घूमने की जगह अहमदाबाद

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा और प्रमुख शहर है। साबरमती आश्रम और कांकरिया झील यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां आप अपनी अहमदाबाद यात्रा के दौरान घूमने जा सकते हैं।

अहमदाबाद में आप को स्वादिष्ट गुजराती भोजन भी मिल जायेगा। यह शहर अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

9. गुजरात का आकर्षण स्थल वडोदरा

यह शहर गुजरात के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है यहां आप को कई प्राचीन खूबसूरत महल देखने को मिल जाएंगे। लक्ष्मी विलास महल यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है। सयाजी राव गायकवाड़ जी का बहुमूल्य योगदान इस शहर में रहा है।

यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ जा सकते हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। नवरात्रि पर्व यहां पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

10. गुजरात का फेमस पर्यटन स्थल दांता अंबाजी

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

यह स्थान गुजरात का बेहद प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां आप को कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे जो मुख्य रूप से अंबा देवी से जुड़े हुए हैं। अम्बे मंदिर यहां का प्रमुख मंदिरो में से एक है। यहां स्थित गब्बर हिल्स प्रमुख पर्यटन स्थल है जो कि देवी सती से जुड़ा हुआ है

यह 999 सीढ़ियों के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा कैलाश हिल भी यहां की बहुत खूबसूरत जगह है जहां से आप सूर्यास्त का शानदार नजारा देख सकते हैं।

11. गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल सापुतारा

गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा एक खूबसूरत छोटा सा हिल स्टेशन है। पहाड़, झरने और हरा भरा जंगल हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। सापुतारा डांग जिले का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। शान्त वातावरण में सुकून का कुछ समय अपने परिवार या दोस्तो के साथ बिताने के लिए यह स्थान सबसे अच्छा विकल्प है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।

12. गुजरात में घूमने की जगह जूनागढ़

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

जूनागढ़ कई ऐतिहासिक स्मारकों की वजह से गुजरात के साथ साथ पूरे भारत में प्रसिद्ध है। गिरनार पहाड़िया और गिर राष्ट्रीय उद्यान के पास में ही स्थित यह गुजरात के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। मोहब्बत मकबरा, गिरनार हिल्स, वन्य जीव संग्रहालय और ऊपर कोट किला यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

अगर आप अपनी गुजरात यात्रा के दौरान गुजरात की खूबसूरत जगहों पर घूमना चाहते हैं तो आप को एक बार जूनागढ़ की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

13. गुजरात में बच्चो के घूमने की जगह मरीन नेशनल पार्क

यह पार्क अपनी तरह का गुजरात का पहला ऐसा पार्क है। 458 वर्ग किलोमीटर में फैला यह पार्क गुजरात के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक है। यहाँ पर आपको सियार, समुद्री कछुआ, शाही ईगल, जंगली बिल्ली और राजहंस जैसे

कई वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप को यहां पर कई तरह से पक्षी भी देखने को मिल जाएंगे। पक्षी प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।

14. गुजरात में घूमने लायक जगह खिजडिया पक्षी अभ्यारण

605 हेक्टेयर के विशाल भू भाग में फैला यह अभ्यारण गुजरात के सबसे प्रमुख अभ्यारणों में से एक है। यहां पर आप को लगभग 300 से अधिक प्रकार की प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

1982 में इस स्थान को सभी तरह के पक्षियों के लिए आश्रय स्थल के रूप में घोषित किया गया। यह अभ्यारण गुजरात के जामनगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

15. गुजरात की बेहतरीन जगह चंपानेर

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

इस स्थान को युनेस्को द्वारा विश्व हेरिटेज साइट्स में शामिल किया गया है, कहा जाता है कि चावडा वंश के राजा वनराज चावडा ने इस जगह की स्थापना की थी। वनराज चावडा के एक मंत्री चंपा राज के नाम पर इस जगह का नाम चंपानेर रखा गया।

इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। यह गुजरात के कुछ प्रमुख स्थानों में से एक हैं जहाँ पर्यटक ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

16. गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजकोट

हस्तशिल्प उद्योग, ऑटो मोबाइल उद्योग और कपड़ा उद्योग के साथ साथ राजकोट गुजरात के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आप को कई ऐतिहासिक चीजें जिनकी अद्भुत वास्तुकला देखने को मिल जाएगी।

गुजरात का यह छोटा सा शहर भारत के सबसे साफ सुथरे शहरों में से एक है। अगर आप गुजरात की यात्रा कर रहे हैं तो राजकोट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

17. गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण केंद्र गिरनार

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

यह स्थान एक हरी भरी पहाड़ी है। प्राकृतिक पर्यटन स्थल पसंद करने वाले लोगों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं हैं पहाड़ी के ऊपर से आप को बहुत ही खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। ट्रेकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी का आनंद लेने के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है।

वही धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों जिसमे हिंदुओ और मुसलमानो के लिए बहुत पवित्र माना जाता है। मेरवासी मंदिर और नेमीनाथ मंदिर जैन समुदाय के लोगो के धार्मिक स्थल है।

18. गुजरात में घूमने की जगह पाटन

गुजरात में घूमने की जगहगुजरात का प्रसिद्ध तीर्थ स्थलगुजरात में घूमने की अच्छी जगह गुजरात का बेहतरीन पर्यटन स्थल

रानी की वाव के लिए यह स्थान गुजरात में बहुत प्रसिद्ध है। रानी की वाव को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा यहां पर आप को कई मंदिर और दरगाह देखने को मिल जाएंगे।

मध्य काल में लगभग 650 साल तक यह स्थान राज्य की राजधानी रहा था। अपनी खूबसूरती की वजह से यह स्थान पर्यटकों का मन मोह लेता है और हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

19. गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पालनपुर

पालनपुर में घूमने की जगह सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। राजा प्रहलादन द्वारा स्थापित किया गया यह स्थान परमार राजपूतों के साम्राज्य का हिस्सा रहा है जो की वर्तमान में बनास कंठा जिले में स्थित है।

जिले का मुख्यालय पालनपुर में स्थित है। हर साल हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यहां का वातावरण शान्त और साफ सुथरा है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

20. गुजरात का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल सूरत

ताप्ती नदी के तट बसा यह शहर हीरे की पॉलिश और कपड़ो के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह शहर गुजरात का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। 1990 में इस शहर को सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था। सूरत में घूमने की जगह में आप को घूमने के लिए कई बीच और मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

डुमास बीच, सुवाली बीच, चिंतामणि जैन मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर, डच गार्डन और दांडी सूरत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर्यटक अपनी सूरत यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

गुजरात में घूमने का यात्रा प्लान – Gujrat Travel Plan

दोस्तों अगर आप गुजरात की बेहतरीन जगह को अच्छे से देखना चाहते हैं तो आपको कम से कम एक सप्ताह का यात्रा प्लान जरूर बनना चाहिए, आप मेरे द्वारा बनाए गए यात्रा प्लान की सहायता ले सकते हैं, आपको अपनी यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद से करनी चाहिए, अहमदाबाद में घूमने की बहुत सी जगह है, जैसे की साबरमती आश्रम और अक्षरधाम मंदिर।

इसके बाद आप बड़ोदरा में घूमने के लिए जा सकते हैं और यहां के लक्ष्मी विलास पैलेस और चंपारण में घूमने के लिए जा सकते हैं, अगर आपके पास समय बचता है तो आपको सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर घूमने के लिए भी जरूर जाना चाहिए, इसके अलावा भी गुजरात में घूमने की बहुत सी जगह है, जिसके बारे में मैं आपको ऊपर बताया है आप इन सभी जगह पर घूम कर गुजरात घूमने का आनंद ले सकते हैं।

गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय

गुजरात में वैसे तो आप पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन अगर सबसे अच्छे समय की बात करे तो वह समय है अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस समय यहां पर्यटक सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है गुजरात घूमने के लिए।

इसके अलावा आप मानसून के मौसम में भी गुजरात की यात्रा कर सकते हैं लेकिन अप्रैल से जून के दौरान यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन गर्मी में भी आप गुजरात के सापुतारा जैसे हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।

गुजरात का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन और व्यंजन

गुजरात पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने स्थानीय स्वादिष्ठ भोजन और व्यंजनों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। भोजन में आप को कड़ी, दाल, आचार, सलाद, पूरी, चपाती और पापड़ मिल जाएंगे। फाफड़ा, ढोकला, थेपला, कचौरी, हांडवो, खांडवी और देवरा जैसे स्थानीय बेहद स्वादिष्ट व्यंजन मिल जायेंगे

जो कि गुजरात के बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है। इसके अलावा गुजरात में आप को कई तरह की मिठाईया भी मिल जाएगी जिनके स्वाद का आप भरपूर लुप्त उठा सकते हो।

गुजरात कैसे पहुंचे

गुजरात भारत का प्रमुख पर्यटन राज्य होने की वजह से भारत के लगभग सभी राज्यो से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। गुजरात जाने के लिए आप किसी भी मार्ग का चयन करके आसानी से गुजरात पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे

अगर आप सड़क मार्ग से गुजरात जाना चाहते हैं तो हम आप को बता दे कि गुजरात भारत के विभिन्न राज्यों से सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपनी खुद की कार या पर्सनल साधन से आसानी से गुजरात पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा गुजरात रोडवेज आस-पास के प्रमुख शहरों से बसों का संचालन करता है। मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों से कई निजी बस संचालक रोजाना बसों का संचालन करते हैं जिससे आप बस द्वारा गुजरात पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से कैसे पहुंचे

गुजरात हवाई मार्ग से पूरे देश से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। गुजरात में 17 हवाई अड्डे है। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट गुजरात का सबसे प्रमुख एयरपोर्ट है अगर आप किसी दूसरे देश से गुजरात पहुंचना चाहते हैं

तो आप अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। इसके अलावा देश के प्रमुख शहरों से आप को गुजरात के लिए आसानी से हवाई जहाज की सुविधा मिल जाएगी।

ट्रेन से कैसे पहुंचे

गुजरात भारत का प्रमुख राज्य होने की वजह से भारतीय रेलवे देश के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरात के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है। अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा गुजरात के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है मुंबई दिल्ली से आप को यहां के लिए नियमित ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा देश के कई हिस्सों से आप को गुजरात के लिए ट्रेन की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

गुजरात के प्रसिद्ध कपड़ों के बाजार

गुजरात के कपड़ो का बाजार पूरे भारत में प्रसिद्ध है यहां पर आप को कम दाम में अच्छी क्वॉलिटी के फैशनेबल कपड़े मिल जाएंगे। अहमदाबाद, सूरत, कच्छ और जेतपुर गुजरात में कपड़ो के बाजार के लिए प्रसिद्ध शहर है।

अगर आप अपनी गुजरात यात्रा के दौरान कपड़ो की खरीददारी करना चाहते हैं तो अहमदाबाद और सूरत कपड़ो की खरीददारी के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। भारी मात्रा में लोग यहां पर कपड़ो की खरीददारी करने आते हैं।

गुजरात का नक्शा

Best Visiting Places In Gujrat In Hindi

दोस्तों इस पोस्ट में हमने गुजरात में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में जाना हैं, अगर आप गुजरात की यात्रा करते हैं तो इन जगहों पर आपको घूमने जरूर जाना चाहिए, इसके अलावा अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

3 thoughts on “गुजरात के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल और उनकी जानकारी विस्तार से”

  1. बहुत ही सुन्दर जगह है और statue of unity गजब का है |

    Reply

Leave a Comment