उत्तराखंड के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी विस्तार से

देवो की भूमि के नाम से पूरे भारत में मशहूर उत्तराखंड पर्यटकों का सबसे पसंदीदा राज्य है। उत्तराखंड में घूमने की जगह बहुत ही आकर्षक है। प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों की वजह से यह राज्य हर साल देश दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

यह राज्य भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। आपको यहाँ पर खूबसूरत पहाड़, नदियां, मंदिर और झरने देखने को मिलेंगे। प्राकृतिक दृश्य देखना पसंद करने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड स्वर्ग से कम नहीं है।

दो पवित्र नदियों गंगा नदी और यमुना नदी का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड है। नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, केदारनाथ, मसूरी और बद्रीनाथ उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर्यटक अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।

Table of Contents

उत्तराखंड में घूमने की जगह (उत्तराखंड के दर्शनीय स्थल)

हिमालय की गोद में शान्त वातावरण में योगा और ध्यान करने के लिए उत्तराखंड सबसे अच्छा विकल्प है। यहां के धार्मिक स्थलों में दर्शन करने पर मन को बहुत शांति का अनुभव होता है। हरा भरा प्राकृतिक माहौल यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।

यहां आप अपने परिवार, दोस्तो और पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं हर उम्र के लोगो के लिए उत्तराखंड बेस्ट पर्यटन स्थल है। अगर आप उत्तराखंड की यात्रा करने वाले हैं और उत्तराखंड में घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. उत्तराखंड का खूबसूरत स्थान ऋषिकेश

चंद्रबाथा और गंगा नदी के संगम पर बसा यह आध्यात्मिक शहर उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। हिमालय की तलहटी पर स्थित ऋषिकेश में घूमने की जगह में आप को कई प्राचीन और भव्य मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

इसके अलावा योग आश्रमों, कैफे और साहसिक गतिविधियों के लिए भी यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। माउंटेन बाइकिंग, फ्लाइंग फॉक्स, वॉटर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी का भरपूर आनंद आप यहां पर उठा सकते हैं। हिंदू धर्म के लोगो के लिए यह स्थान बहुत पवित्र माना जाता है।

2. उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल

कुमाऊ पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत है। बर्फीले पहाड़ों और खूबसूरत झीलों की वजह से इस स्थान को झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है।

चारो और पहाड़ों से घिरी हुई नैनी झील यहां की सबसे प्रमुख झील है। हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, कालाढूंगी, भीमताल और भवाली नैनीताल में घूमने की जगह प्रसिद्ध है। जहां पर्यटक अपनी नैनीताल यात्रा के दौरान जाना पसंद करते हैं।

3. उत्तराखंड का आकर्षण केंद्र मसूरी

क्वीन ऑफ द हिल्स के नाम से मशहूर मसूरी गढ़वाल हिमालय पर्वत श्रृंखला की तलहटी के बीचों बीच स्थित उत्तराखंड का खूबसूरत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से हर साल भारी मात्रा में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

देहरादून से 38 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच हरा भरा वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए मसूरी में घूमने की जगह काफी प्रसिद्ध है।

4. उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल केदारनाथ

केदारनाथ हिमालय पर्वत श्रृंखलाओ में बसा उत्तराखंड का एक खूबसूरत कस्बा है जो भगवान शिव जी को समर्पित केदारनाथ मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह मंदिर हिन्दुओं की आस्था का बहुत बड़ा और प्रसिद्ध केंद्र है। चारो और पहाड़ों से घिरा हुए इस मंदिर में दर्शन करने हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

इसके अलावा यहां आस पास का प्राकृतिक वातावरण बहुत ही सुनहरा होता है। केदारनाथ में आप को बर्फ से ढकी चोटियों के साथ अनगिनत पर्वतमालाएं देखने को मिल जाएगी जो कि बहुत ही खूबसूरत दृश्य होता है। गोरी कुंड, सोन प्रयाग, गुप्त काशी, उखीमठ और पंच केदार आदि यहां के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है।

5. उत्तराखंड में घूमने की जगह बद्रीनाथ

हिंदुओ की प्रमुख चार धाम यात्रा में से एक बद्रीनाथ हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत प्रसिद्ध केंद्र है। नर और नारायण दो पर्वत मालाओं के बीच नीलकंठ पर्वत के शिखर पर स्थित इस धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

हिंदू पौराणिक कथाओं में बद्रीनाथ का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। यहां पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है इसलिए इस स्थान को विष्णु धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह धाम हिमालय के सबसे प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक है।

6. उत्तराखंड का दर्शनीय स्थल हरिद्वार

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित यह शहर भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक प्राचीन शहर है। हर साल लाखों लोग यहां पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। यहां पर आप को कई प्राचीन मंदिर और आश्रम देखने को मिल जाएंगे। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान बहुत लोकप्रिय है।

हर बारह साल में एक बार दुनिया भर में प्रसिद्ध कुंभ मेले का आयोजन हरिद्वार में होता है इस पवित्र मेले में भारत के साथ साथ दुनियाभर के श्रद्धालू आते हैं। कुंभ मेला हरिद्वार के अलावा भारत के मात्र तीन शहर नासिक, प्रयागराज और उज्जैन में लगता है।

7. उत्तराखंड में बच्चो के साथ घूमने की जगह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी के बीच स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन पार्कों में से एक है। यह पार्क 500 से अधिक वर्ग मीटर में फैला हुआ है। 1936 में इस पार्क की स्थापना हेली नेशनल पार्क के रूप में की गई। यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर की प्रजातियों का निवास स्थान बनाया गया।

यहां पर आप को 500 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां, जानवरों की लगभग 50 से अधिक प्रजातियां और खूब सारे पेड़ो की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। बच्चो और परिवार के साथ हरे भरे और शान्त वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है।

8. उत्तराखंड में देखने लायक जगह गंगोत्री

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री धार्मिक आस्था का बेहद प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। भारी मात्रा में हर साल श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सदियों पहले राजा भगीरथ की तपस्या के बाद देवी गंगा ने उनके पूर्वजों के पापो को धोने के लिए खुद को एक नदी के रूप में प्रवाहित किया

लेकिन ऊंचाई से गिरते हुए जल के वेग को कम करने के लिए भगवान शिव जी ने उस जल को अपनी जटाओं में समा लिया था। गंगा नदी के इसी स्थान को भागीरथी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस स्थान को बहुत पवित्र माना गया है।

9. उत्तराखंड में दोस्तो के साथ घूमने की जगह पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो की समुद्र तल से 1645 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जिले की सीमा इंटरनेशनल है। तिब्बत से सटा यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। अगर आप उत्तराखंड की यात्रा कर रहे हैं तो आप इस स्थान को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

10. उत्तराखंड में घूमने लायक जगह यमुनोत्री

उत्तराखंड का यह पर्यटन स्थल यमुना नदी की उत्पति के रूप में श्रद्धालुओ के लिए बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। समुद्र तल 3293 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान प्रसिद्ध छोटे चार धाम में से एक है। गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा हुआ यह स्थान बहुत लोकप्रिय है।

कहा जाता है कि यमुना नदी में स्नान करने से जीवन के अंतिम समय में मृत्यु दर्द रहित हो सकती है। इसके अलावा यहां पर आस पास का वातावरण भी बहुत खूबसूरत होता है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।

11. उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल कौसानी

शान्त और हरे भरे वातावरण में प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून का कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान काफी पसंद किया जाता है। समुद्र तल से 1890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। आप यहाँ से हिमालय की ऊँची चोटियों को देखने का आनंद ले सकते हैं।

12. उत्तराखंड का आकर्षण केंद्र अल्मोड़ा

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक अल्मोड़ा अपनी ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अल्मोड़ा सड़क मार्ग कुमाऊं इलाके से जुड़ा हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ जा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है।

13. उत्तराखंड में घूमने की जगह देहरादून

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है। देहरादून में घूमने की जगह बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक है। मंदिर, झरने आदि आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे। फन वेली पार्क और चिड़िया घर की वजह से यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में लोकप्रिय है।

आप यहाँ पर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और कैपिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। मौज मस्ती के लिए देहरादून आप की उत्तराखंड यात्रा का बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

14. उत्तराखंड का आकर्षक स्थल मुक्तेश्वर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित यह स्थान बेहद सुन्दर प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। मुक्तेश्वर धाम नैनीताल से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह धाम भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश को समर्पित है। यहां का शिव मंदिर लगभग 350 साल पुराना है।

आप यहाँ से भारत की सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी को देखने का आनंद उठा सकते है और यहाँ पर ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग जैसी मनोरंजक एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां का प्राकृतिक खूबसूरत दृश्य देखने भारी मात्रा में सैलानी आते हैं।

15. उत्तराखंड की बेहतरीन जगह औली

उत्तराखंड का यह पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता की वजह से भारत का स्वीटजरलैंड के नाम से मशहूर है। स्की रिसॉर्ट और आइस एडवेंचर के लिए यह स्थान काफी लोकप्रिय है। ट्रेकिंग, स्कीइंग और रॉपवे जैसी रोमांचक एक्टिविटी का भरपूर आनंद आप यहां पर उठा सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में बर्फीली पहाड़िया बहुत ही मनमोहक दृश्य होता है। अगर आप उत्तराखंड की यात्रा कर रहे हैं तो अपनी लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल करें।

16. उत्तराखंड में घूमने की खूबसूरत जगह धनोल्टी

मसूरी से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धनोल्टी उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थान समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ों का खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ शान्त और हरे भरे वातावरण में यादगार पल बिता सकते हैं।

17. उत्तराखंड की देखने लायक जगह फूलो की घाटी

यह स्थान उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय पर्वतीय श्रंखला और जांस्कर के मध्य वेली ऑफ फ्लॉवर में स्थित है। इस जगह को देख कर ऐसा लगता है जैसे किसी ने मानो फूलो का गलीचा बिछा दिया हो।

ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ ने 1931 में इस घाटी की खोज की थी। यहां पर आप को 500 से अधिक फूलो की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। इस स्थान को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

18. उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमताल

पहाड़ों के बीच में स्थित भीमताल समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच यहां पर आप को आस-पास कई मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। भीड़ भाड़ से दूर शान्त वातावरण में कुछ समय अपने परिवार या दोस्तो के साथ आप यहां पर बीता सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप को अपनी लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल करना चाहिए।

19. उत्तराखंड का खूबसूरत पर्यटन स्थल रामनगर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बसा यह स्थान एक छोटा सा गांव है। रामनगर में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है जो की नैनीताल के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार है। गिरजा देवी मंदिर और सीताबनी मंदिर यहां पास में ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहां पर पर्यटक दर्शन करने रामनगर आने पर जरूर जाते हैं। लीची की खेती के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है।

20. उत्तराखंड में घूमने की जगह रानीखेत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत पहाड़ों और देवदार के पेड़ो से गिरा बहुत ही खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 1824 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान खूबसूरत छोटा सा हिल स्टेशन है।

कई प्राचीन मंदिर आप को यहां पर देखने को मिल जाएंगे। हरा भरा और शांत प्राकृतिक वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है।

21. उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल घंगारिया

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित घंगारिया एक खूबसूरत छोटा सा गांव है। फूलो की घाटी के लास्ट छोर पर बसा यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से काफी प्रसिद्ध है। हेमगंगा और पुष्पावती नदियों के संगम पर स्थित घंगारिया पहुंचने के लिए गोविन्द घाट से 13 किलोमीटर की ट्रेकिंग कर के जाना होता है। कैपिंग जैसी रोमांचक गतिविधि का लुप्त आप यहां पर उठा सकते हैं। पहाड़ों का खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देख सकते हैं।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temples of Uttarakhand

देवभूमि उत्तराखंड में बहुत से मंदिर है, अगर आप धार्मिक यात्रा से उत्तराखंड में जा रहे हैं तो आपको यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में जरूर जाना चाहिए, यहां के प्रसिद्ध मंदिरों का नाम कुछ इस प्रकार है, यहां पर सबसे प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है, इसके बाद बद्रीनाथ तथा गंगोत्री मंदिर आता है, नैना देवी मंदिर और जागेश्वर मंदिर भी उत्तराखंड के बहुत प्रसिद्ध मंदिर है।

देवभूमि उत्तराखंड में आपको जगह-जगह मंदिर मिल जाएंगे, पूरे उत्तराखंड में परमात्मा की एक अलौकिक छटा बिखरी रहती है, अगर आप केदारनाथ के मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आपको इंटरनेट पर मंदिरों में पूजा के समय के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए, क्योंकि यहां पर बर्फबारी बहुत अधिक होती है, इसलिए कुछ समय के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

उत्तराखंड घूमने का सही समय

उत्तराखंड में घूमने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। क्यू कि इस समय यहां का वातावरण ठंडा होता है। इस समय भारी मात्रा में पर्यटक उत्तराखंड की यात्रा करते हैं। मानसून के मौसम में भी आप यहां की यात्रा कर सकते हैं

इस समय यहां का वातावरण हरा भरा और बेहद सुनहरा होता है लेकिन यात्रा के दौरान बारिश आ जाए तो आप की यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वही सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद उठाने काफी पर्यटक आते हैं।

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन

उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजन काफी प्रसिद्ध है। लोग अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान यहां के स्थानीय व्यंजन के स्वाद का लुप्त उठाना नही भूलते। भांग की चटनी, कप्पा, सिंगोरी, अरसा, फानू, बड़ी, चेनसू, आलू टमाटर का झोल, कुमाऊनी रायता और झंगोरा की खीर यहां के बहुत ही प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन है। इसके अलावा आप को लगभग यहां पर सभी तरह के भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएंगे।

उत्तराखंड कैसे पहुंचे

भारत का उत्तराखंड पर्यटन राज्य हवाई मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग से देश से विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपनी उत्तराखंड यात्रा के लिए तीनो में से किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से उत्तराखंड पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे

अगर आप सड़क मार्ग से उत्तराखंड की यात्रा करना चाहते हैं तो हम आप की जानकारी के लिए बता दे की उत्तराखंड सड़क मार्ग से भारत के विभिन्न राज्यों में बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जिससे आप खुद की कार से भी आसानी से उत्तराखंड पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा मुंबई दिल्ली जैसे शहरों से उत्तराखंड के लिए कई बसों का संचालन होता है जिससे अगर आप बस से उत्तराखंड जाना चाहते हैं तो बस से भी पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से कैसे पहुंचे

अगर आप ट्रेन से उत्तराखंड की यात्रा करना चाहते हैं तो आप उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, उधम सिंह नगर, पौड़ी और कोटद्वार इन में से किसी भी रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं। लगभग यह सभी रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। इन रेलवे स्टेशन के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिसकी मदद से आप अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से कैसे पहुंचे

अगर आप अपनी उत्तराखंड यात्रा के लिए हवाई मार्ग का चयन करते हैं तो हम आप की जानकारी के लिए बता दे कि उत्तराखंड में देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा और नैनीताल का पंतनगर हवाई अड्डा प्रमुख हवाई अड्डे है।

देहरादून हवाई अड्डे के लिए आप को देश के प्रमुख शहरों के हवाई अड्डों से नियमित उड़ान की सुविधा मिल जाएगी। वही पंतनगर हवाई अड्डे से सीमित उड़ान की सुविधा है।

उत्तराखंड में कहा ठहरें

अगर आप उत्तराखंड की यात्रा कर रहे हैं और यहां पर ठहरने के लिए होटल के बारे में सोच रहे हैं तो हम आप को बता दे कि उत्तराखंड में आप को लो बजट से ले कर हाई बजट की कई लग्जरी होटल आसानी से मिल जाएगी आप अपनी सुविधानुसार कोई भी होटल ले सकते हैं। आप चाहे तो होटल ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

उत्तराखंड का नक्शा (Uttarakhand Map)

Best Visiting Places In Uttarakhand In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों या उत्तराखंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में विस्तार से जानना जिससे अगर आप कभी उत्तराखंड की यात्रा करते हैं तो अपनी रूचि के अनुकूल जगह को चुन सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

7 thoughts on “उत्तराखंड के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी विस्तार से”

  1. आपके द्वारा दी गई जानकारी से मुझे पुरी जगह का अच्छे से पता चल गया
    धन्यवाद

    Reply
  2. आपने बहुत अच्छी जानकारी साँझा की है। वाकई में मुझे अप्पके ब्लॉग से बहुत कुछ सिखने को मिलता है।

    Reply

Leave a Comment