अंडमान निकोबार में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह

नमस्कार दोस्तों आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, इस आर्टिकल में हम अंडमान निकोबार में घूमने की 15 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे, इसी के साथ साथ हम यहां पर जाने के रास्ते, यहां के प्रसिद्ध भोजन और ठहरने की जगह के बारे में भी जानकारी देखेंगे।

अंडमान निकोबार 572 छोटे-छोटे द्वीप समूहों से मिलकर बना एक टापू है, यहां पर एशिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध बीच भी आपको मिलेंगे, प्राकृतिक सौंदर्य और समुंद्र के बीच स्थित होने के कारण अंडमान निकोबार भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, अगर आप अंडमान निकोबार में घूमने जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए।

अंडमान निकोबार भारत के हिंद महासागर में स्थित है और इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला हुआ है, भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार अंडमान निकोबार की कुल जनसंख्या 380,000 के करीब है, जिसमें से 200,000 पुरुष और बाकी 180,000 महिला हैं।

आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी अंडमान निकोबार में घूमने की जगह के बारे में देख लेते हैं।

Table of Contents

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह (Andaman and Nicobar Me Ghumne ki Jagah)

दोस्तों वैसे तो अंडमान निकोबार में घूमने की बहुत सी प्रसिद्ध जगह आपको मिलेगी, क्योंकि यहां पर 572 द्वीपसमूह है, लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको 15 मुख्य जगहों के बारे में संपूर्ण जानकारी दूंगा।

1. रधनगर बीच, हैवलॉक आइलैंड (Radhanagar Beach, Havelock Island)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

रधनगर बीच अंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है, यह एक बहुत ही खूबसूरत बीच है, जिसे हैवलॉक आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है, यह बीच अपनी सफेद मिट्टी और साफ-सुथरे पानी के लिए जाना जाता है, रधनगर बीच  एशिया के कुछ प्रसिद्ध बीच समूहों में से एक है और यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए और पिकनिक मनाने के लिए आसपास के लोग आते हैं।

2. सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक, पोर्ट ब्लेयर (Cellular Jail National Memorial, Port Blair)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक अंडमान निकोबार में घूमने की शानदार जगहों में से एक है, इस जेल का निर्माण कार्य 1906 में कंप्लीट हुआ था और यह अंग्रेजी शासन द्वारा बनाई गई थी, यह जेल बहुत ही खूबसूरत है और आकार में विशालकाय है, अगर आप हिंदू और ब्रिटिश वास्तुकला का मिलाजुला संगम देखना चाहते हैं तो आपको अंडमान निकोबार की इस जेल को देखने के लिए जरूर आना चाहिए।

3. रॉस आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर (Ross Island, Port Blair)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

रॉस आईलैंड अंडमान निकोबार में घूमने के खूबसूरत द्वीपों में से एक हैं, यह पोर्ट ब्लेयर से 3 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, और अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जो भी लोग अंडमान निकोबार में घूमने के लिए आते हैं, वह पोर्ट ब्लेयर के इस रॉस आईलैंड में जरूर आते हैं, यह आइलैंड भी अपने साफ-सुथरे पानी के लिए और खूबसूरत जीव जंतुओं के लिए जाना जाता है, इस आईलैंड पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, और अथाह समुंदर का आनंद ले सकते हैं।

4. हाथी बीच, हैवलॉक आइलैंड (Elephant Beach, Havelock Island)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

हाथी बीच हैवलॉक आईलैंड में ही स्थित है, यह स्नोरकिंग और डाइविंग के लिए सबसे सही जगह मानी जाती है, यहां पर आप कोरल रीफ और समुंद्र में रहने वाले खूबसूरत जीवो को देख सकते हैं, इस हाथी बीच पर आप हाथी के ऊपर एक राइड भी बुक करवा सकते हैं और इसी के साथ-साथ आप यहां पर रह रहे लोगों की समुद्री जीवन को भी देख सकते हैं, यह आइलैंड बहुत से लोगों का निवास स्थान भी है।

5. नील आइलैंड (Neil Island)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

नील नाम का यह आईलैंड भी अंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, यह एशिया के कुछ प्रसिद्ध बीच समूहों में से भी एक माना जाता है, यह आईलैंड अपने साफ-सुथरे पानी और यहां पर स्थित एक बड़ी चट्टान के लिए जाना जाता है, समुंदर के ठीक पास में यहां पर एक बहुत बड़ी चट्टान स्थित है जो कि अंदर से खोखली है और इसके आप आर पार निकल सकते हैं।

बहुत से साहसी लोग इसके ऊपर चढ़ते हैं और यहां से बीच में छलांग भी लगाते हैं यहां पर चट्टानों पर लटकने वाला मशहूर खेल भी खेला जाता है।

6. बारतंग आइलैंड (Baratang Island)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

बारतंग आइलैंड अंडमान निकोबार में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर उत्तर में स्थित एक खूबसूरत आईलैंड है, यहां पर घूमने के लिए आपको कई जगह मिलेगी, यहां पर एक वाल्ल्केनो भी स्थित है और लाइमस्टोन की बहुत सी गुफाएं भी है, जिनमें आप घूम सकते हैं।

इसी के साथ-साथ यहां पर पेड़ों का एक खूबसूरत जंगल भी है, जिसके अंदर से एक नदी बहती है, आप यहां पर जब किस्ती से जाएंगे तो नजारा बहुत डरावना और एडवेंचरस होगा।

7. नॉर्थ बे आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर (North Bay Island, Port Blair)

नॉर्थ बे आइलैंड अंडमान निकोबार में घूमने के कुछ मशहूर जगहों में से एक है, यह आइलैंड भी यहां के बाकी खूबसूरत आईलैंड की तरह ही है, यहां पर आप स्कूबा डाइविंग और स्नोरकिंग कर सकते हैं, नॉर्थ बे आईलैंड से सूर्योदय और सूर्यास्त बेहद खूबसूरत प्रतीत होते हैं, और यह स्थान फोटोग्राफी के दीवानों के लिए भी बिल्कुल उचित रहेगा, नीले पानी के पास बीच पर खूबसूरत पत्थर बेहद ही मनोरम प्रतीत होते हैं।

8. महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क (Mahatma Gandhi Marine National Park)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क जॉली बॉय नामक एक खूबसूरत आइलैंड पर स्थित है, महात्मा गांधी नेशनल पार्क में आपको बहुत से जीव जंतु मिलेंगे, अगर आप एक जीव प्रेमी हैं तो आपको इस नेशनल पार्क में जरूर आना चाहिए, यहां पर आपको एक 10 फीट वाला कछुआ भी देखने को मिल जाएगा।

इसी प्रकार के बहुत से समुद्री और भूचर जीव यहां पर स्थित है, पास में स्थित आईलैंड पर आप आनंद ले सकते हैं, यह आइलैंड बहुत ही हरा-भरा और खूबसूरत है, पार्क में भी आपको घूमने की खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी, जो कि आप को मंत्रमुग्ध कर देगी।

9. लक्ष्मणपुर बीच (Laxmanpur Beach)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

लक्ष्मणपुर बीच अंडमान और निकोबार में घूमने के प्रसिद्ध बीच समूहों में से एक है, यह अपनी खूबसूरत पत्थर की आकृति के लिए जाना जाता है यहां पर एक पत्थर की आकृति है जिसके आसपास आपको बहुत से टूरिस्ट घूमते हुए और फोटोग्राफी करते हुए मिल जाएंगे, यह रोग फॉर्मेशन बहुत ही लाजवाब है और फोटोग्राफी के लिए सबसे प्रसिद्ध है।

यहां पर बहुत से साहसी लोग इसके ऊपर लटकते हैं और समुंदर में गोता लगाते हैं, यहां पर भी आपको नीला पानी और सफेद बालू रेत के साथ खूबसूरत समुद्री किनारा मिलेगा।

10. चिड़िया टापू, पोर्ट ब्लेयर (Chidiya Tapu, Port Blair)

यहां पर खूबसूरत पक्षियों की कई प्रजातियां पाई जाती है, इसलिए इस टापू का नाम चिड़िया टापू है और यह पोर्ट ब्लेयर में स्थित है, अगर आप खूबसूरत पक्षियों की आहट सुनने के दीवाने हैं तो आपको इस टापू पर जरूर आना चाहिए, यह जगह सूर्यास्त और सूर्योदय के लिए भी प्रसिद्ध है, यहां का सूर्यास्त बहुत ही जबरदस्त होता है, और सूर्य आपको बिल्कुल समुंदर के अंदर समाता हुआ प्रतीत होता है

11. वंडूर बीच, पोर्ट ब्लेयर (Wandoor Beach, Port Blair)

अंडमान निकोबार में घूमने की जगहAndaman and Nicobar Travel Plan in HindiAndaman and Nicobar Tourist Place In Hindiअंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलअंडमान निकोबार के प्रमुख दर्शनीय स्थल

वंडूर बीच अंडमान निकोबार में घूमने की शानदार जगह में से एक है, यह बीच पोर्ट ब्लेयर से 25 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, और अपने खूबसूरत साफ-सुथरे पानी के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको कोरल रीफ और समुद्री जीवो की कई प्रजातियां मिलेंगी, यह स्थान सनबाथिंग और स्विमिंग के लिए भी बहुत अधिक प्रसिद्ध है, और सालाना हजारों टूरिस्ट यहां पर आते हैं।

12. माउंट हैरियट नेशनल पार्क, पोर्ट ब्लेयर (Mount Harriet National Park, Port Blair)

माउंट हैरियट नेशनल पार्क अंडमान निकोबार में घूमने की अच्छी जगहों में से एक है, माउंट हैरियट निकोबार की सबसे ऊंची चोटी है, यह चोटी पोर्ट ब्लेयर से 55 किलोमीटर उत्तर में स्थित है, 1996 में इसे आरक्षित वन का दर्जा दिया गया था और फिलहाल लगभग 46 वर्ग किलोमीटर में माउंट हैरियट नेशनल पार्क फैला हुआ है।

इस इलाके के चीफ कमिश्नर अंग्रेजों के जमाने में यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आते थे और इस नेशनल पार्क में वह स्थान भी है, जहां पर चीफ कमिश्नर ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में रहा करते थे।

13. रधनगर वन, हैवलॉक आइलैंड (Radhanagar Forest, Havelock Island)

राधानगर वन हैवलॉक आईलैंड में स्थित है और बेहद ही खूबसूरत जंगल है, अगर आप प्रकृति में पैदल चलकर घूमना चाहते हैं तो यह सबसे सहित जगह रहेगी, यहां पर पक्षियों के भी खूबसूरत प्रजाति है, और अगर यहां पर आप समुंदर किनारे लेटकर खूबसूरत पक्षियों की चहचहाहट सुनना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे सही रहेगी।

14. लॉंग आइलैंड (Long Island)

लॉंग आइलैंड पोर्ट ब्लेयर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह एक रिमोट आईलैंड है और इसके आसपास अधिक आईलैंड स्थित नहीं है, अगर आप दूरदराज के इलाकों में घूमना पसंद करते हैं तो आपको इस आइलैंड पर जरूर जाना चाहिए, यह आइलैंड अपने हरे भरे खूबसूरत जंगल और नीले पानी से युक्त समुद्री किनारे के कारण जाना जाता है।

15. सिंक्वे आइलैंड (Cinque Island)

सिंक्वे आइलैंड अंडमान निकोबार में घूमने की सुंदर जगहों में से एक है, यह द्वीप भी अपने साफ-सुथरे पानी और लाजवाब हरियाली के कारण प्रसिद्ध है, यहां पर आपको खूबसूरत कोरल रीफ समुद्री जीव और बहुत से हरे भरे पेड़ पौधे मिल जाएंगे, ड्रोन से इस आईलैंड का नजारा बेहद खूबसूरत प्रतीत होता है, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको इस आइलैंड पर जरूर आना चाहिए यहां पर आपको शांत माहौल मिलेगा।

अंडमान निकोबार जाने और घुमने का यात्रा प्लान (Andaman and Nicobar Travel Plan in Hindi)

दोस्तों अगर आप अंडमान निकोबार की यात्रा करना चाहते हैं तो यहां पर मैं आपको 3 दिन का यात्रा प्लान बता रहा हूं, आप चाहे तो मेरे द्वारा दिए गए इस 3 दिन की यात्रा प्लान की सहायता लेकर घूम सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन की सुबह आपको पोर्ट ब्लेयर में आ जाना है, यहां से आपको सेल्यूलर जेल और नेशनल मेमोरियल देखना है, यहाँ पर आप देश की आजादी में शहीद हुए बहुत से सेनानियों के बारे में खास जानकारी ग्रहण कर सकते हैं।

दोपहर में आप यहां के रोज आइसलैंड में घूम सकते हैं और यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं, यह यहां का प्रसिद्ध आइसलैंड है, शाम को आप चिड़िया टापू पर टहल सकते हैं और यहां के खूबसूरत सूर्यास्त को देख सकते हैं।

दूसरे दिन: दूसरे दिन आप हैवलॉक आइसलैंड की तरफ किस्ती ले सकते हैं, इसे फेरी कहा जाता है, आप इस फेरी में चढ़कर हैवलॉक आईलैंड पहुँचिये, इस आइसलैंड के आस पास बहुत से खूबसूरत समुद्री किनारे हैं, जिसका मैंने ऊपर जिक्र किया है।

यहां पर सुबह आप राधानगर बीच पर गुजारीये, दोपहर को आप यहां के हाथी बीच पर जाइए और यहां पर बहुत सी वाटर एक्टिविटी का आनंद लीजिए, शाम के समय आप पोर्ट ब्लेयर में वापस आइए और यहां की लोकल मार्केट में इंजॉय कीजिए।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की शुरुआत आपको नॉर्थ बे आईलैंड से करनी चाहिए, सुबह-सुबह नॉर्थ बे आईलैंड पर आईये और समुंदर के किनारे घूमने का आनंद लीजिए, इसके अलावा आप स्कूबा डाइविंग और अन्य वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

दोपहर को आप वंडूर बीच पर पहुँचिये और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क का आनंद लीजिए, शाम को माउंट हैरियट नेशनल पार्क में विजिट कीजिए और यहाँ के खूबसूरत आईलैंड का आनंद लीजिए।

अंडमान निकोबार में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Andaman and Nicobar In Hindi)

अगर आप अंडमान निकोबार घूमने जाना चाहते हैं तो यहां पर आपको सर्दियों में आना चाहिए, यहां पर सर्दियां नवंबर से फरवरी के बीच रहती है, इस समय यहां का तापमान बेहद ही सही रहता है और टेंपरेचर 20 से 30 डिग्री के बीच रहता है।

गर्मियों में यहां पर उमस बहुत अधिक होती है, जिसके कारण आपका घूमना नामुमकिन हो जाता है, लेकिन मार्च से मई (अगर आप थोड़ी बहुत उमस सहन कर सकते हैं तो) के बीच आप यहां पर घूम सकते हैं।

यहां पर जून से सितंबर तक मानसून के महीने रहते हैं और वर्षा बहुत अधिक होती है जिसके कारण आपको अपने यात्रा पलान टालने पड़ सकते हैं, कुल मिलाकर सभी कंडीशन देखते हुए हम कह सकते हैं कि अंडमान निकोबार पर घूमने के लिए सर्दियां सबसे सही रहती है और आपको यहां पर नवंबर से फरवरी के बीच आना चाहिए।

अंडमान निकोबार में रुकने की जगह (Where To Stay In Andaman and Nicobar In Hindi)

अंडमान निकोबार में पोर्ट ब्लेयर, लोंग आईलैंड, नील आईलैंड और हैवलॉक आईलैंड जैसी जगहों पर बहुत से होटल और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, पोर्ट ब्लेयर यहां की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है।

यहां पर आपको सबसे अधिक होटल और रेस्टोरेंट मिलेंगे, यहां के आम होटल में रुकने के लिए आपको 1000 से ₹2000 1 दिन का देना होगा और इसके अलावा अगर आप लग्जरी रिजॉर्ट में रहना चाहते हैं, तो आपका खर्चा 10 से 15 हजार के बीच हो सकता है या इससे भी अधिक हो सकता है।

अंडमान निकोबार का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Andaman and Nicobar In Hindi)

अंडमान निकोबार अपने लजीज समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है, यहां के कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताऊं तो फिश करी, लोबस्टर फर्मेडोर, कोकोनट करी, अमृतसरी फिश, क्रैब मसाला, केले का पट्ठा, और मिर्च की करी मशहूर है।

यह सभी पकवान आपको छोटे बड़े सभी होटलों में मिल जाएंगे।

अंडमान निकोबार कैसे जाएं? (How to reach Andaman and Nicobar)

1. समुद्री रास्ते से अंडमान निकोबार कैसे जाएं? (How To Reach Andaman and Nicobar By Sea)

अगर आप समुद्री रास्ते से अंडमान निकोबार जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि अंडमान निकोबार से चेन्नई कोलकाता और बाकी स्थानों से समुद्री जहाज में आती रहती हैं, यह पानी का रास्ता 50 से 70 घंटे लंबा होता है और आपको बुकिंग पहले से करवा लेनी चाहिए।

2. हवाई जहाज से अंडमान निकोबार कैसे जाएं? (How To Reach Andaman and Nicobar  By Flight In Hindi)

हवाई जहाज से अंडमान निकोबार जाना सबसे आसान और सबसे अच्छा रास्ता माना जाता है, पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जोकि दिल्ली बेंगलुरु कोलकाता और चेन्नई जैसे स्थानों से बहुत अच्छे से कनेक्ट है।

अंडमान निकोबार का नक्शा (Map of Andaman and Nicobar)

FAQs:- टॉप 10 अंडमान निकोबार में घूमने की जगह

अंडमान निकोबार क्यों प्रसिद्ध है?

अंडमान निकोबार भारत का एक प्रसिद्ध द्वीप समूह है, यह यहां पर स्थित 572 खूबसूरत द्वीपों के कारण जाना जाता है, अंडमान निकोबार अपने साफ-सुथरे हरे-भरे जंगल और नीले पानी के लिए प्रसिद्ध है।

अंडमान निकोबार कहां पर स्थित है?

अंडमान निकोबार भारत के हिंद महासागर में स्थित है।

अंडमान निकोबार जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

अंडमान निकोबार जाने और घूमने का कितना खर्च लगेगा, यह पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करता है, अंडमान निकोबार में जाने का खर्च निकाल लीजिए और उसके बाद यहां पर खाने पीने के लिए आपको रोजाना 500 से 1000 रुपए के बीच लग जाएगा, इसके अलावा ठहरने के लिए अगर आप सस्ता होटल देख रहे है तो आपको ₹1000 से ₹2000 तक लगेंगे, अगर आप कोई बोटिंग या अन्य एक्टिविटी करना चाहते हैं, जिसमें पैसा खर्च हो रहा है, तो इसके लिए आपको 500 से 1000 रुपए पूरी राइड के खर्च हो सकते हैं।

Conclusion:-

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल Andaman and Nicobar Tourist Place In Hindi, इस आर्टिकल में हमने अंडमान निकोबार में घूमने की 15 मुख्य जगहों के बारे में पूरी जानकारी ली है, इनमें से ज्यादातर द्वीप ही थे।

आशा करता हूँ कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, यहां पर हमने अंडमान और निकोबार में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन, यहां पर रुकने की जगह और घूमने का खर्च भी देखा है, अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment