मणिपुर के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल | Manipur Tourist Places In Hindi

मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक प्रसिद्ध राज्य है, इस आर्टिकल में हम मणिपुर में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे, यहां मैं आपको मणिपुर में घूमने की 10 जगहों के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन और मणिपुर में रुकने के स्थानों के बारे में भी पूरी जानकारी दूंगा, तो आर्टिकल के साथ आखिर तक जरूर बने रहिए।

मणिपुर को दक्षिण एशिया का दरवाजा भी कहा जाता है, जवाहरलाल नेहरू ने मणिपुर को भारत के गहने के नाम से नवाजा था, प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मणिपुर राज्य पोलो खेल के लिए भी जाना जाता है पोलो खेल की शुरुआत भी यहीं पर हुई थी, मणिपुर का पुओन लाईसेन नाम का लाल धारियों वाला वस्त्र पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

दोस्तों अगर आप इस खूबसूरत राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए मणिपुर में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी देख लेते हैं।

Table of Contents

मणिपुर में घूमने की जगह (Manipur Me Ghumne ki Jagah)

दोस्तों यहां पर मैं आपको मणिपुर में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं, जब आप मणिपुर में घूमने जाएंगे तो यहां पर आप और भी बहुत सी खूबसूरत जगह पाएंगे, जिनको एक्सप्लोर करके आप मनोरंजन कर सकते हैं।

1. लोकतक झील (Loktak Lake)

मणिपुर में घूमने की जगहमणिपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलमणिपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलमणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलManipur Tourist Place In Hindi

लोकतक झील मणिपुर में घूमने की प्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी झील है और इंफाल जोकि मणिपुर की राजधानी है यहां से केवल 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, फुमडिस नाम का एक पानी पर तैरता हुआ आइसलैंड भी इस जगह पर मौजूद है।

यहां पर बहुत से लोकल मछुआरों के घर भी हैं आप इस खास प्रकार की झील पर जाकर बहुत सी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं और झील में हो रही खेती और फिशिंग को भी देख सकते हैं यहां पर आप खेती करने का एक अनोखा तरीका भी पाएंगे।

2. कंगला किला (Kangla Fort)

मणिपुर में घूमने की जगहमणिपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलमणिपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलमणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलManipur Tourist Place In Hindi

कंगला किला एक बहुत ही खूबसूरत मणिपुर में घूमने की जगह है, अगर आप मणिपुर में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको इस किले में जरूर आना चाहिए, यह किला इंफाल में ही स्थित है, यह मणिपुर की प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है यहां पर बहुत सी लड़ाइयां लड़ी गई थी, जिनकी यादगार के तौर पर इस किले में बहुत सी चीजें हैं।

यहां पर आपको बहुत सी पुरानी चीजें देखने को मिलेंगी, क्योंकि फिलहाल इस किले को एक म्यूजियम के तौर पर बरता जा रहा है, यहां पर देश-विदेश से हजारों टूरिस्ट घूमने और इस किले की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं।

3. श्री गोविंद जी मंदिर (Shri Govindji Temple)

श्री गोविंद जी मंदिर मणिपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक है, यह 18वीं शताब्दी में बनाया गया था और अपनी बेहतरीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है, यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है और मणिपुर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, इस मंदिर को बहुत ही बेहतरीन तरीके से संजोकर रखा गया है और हिंदू धर्म के लिए यह स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह मंदिर इंफाल में स्थित है और इसके आसपास बहुत खूबसूरत गार्डन और फव्वारे लगे हुए हैं।

4. खोंगहामपत ऑर्किडेरियम (Khonghampat Orchidarium)

खोंगहामपत ऑर्किडेरियम मणिपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, अगर आप फूल पौधों को देखने के दीवाने हैं तो आपको इस ऑर्किडेरियम में जरूर आना चाहिए, आर्किड नामक पौधों की लगभग 200 से अधिक नस्लें आपको इस बाग में मिल जाएंगी, यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट आते हैं और इन खूबसूरत फूल पत्तियों को निहारते हैं।

अगर आप आर्किड के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दूं कि यह एक प्रकार का फूल वाला पौधा होता है और इसकी अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें रंग-बिरंगे बेहतरीन फूल होते हैं, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी उचित है।

5. इंफाल युद्ध कब्रिस्तान (Imphal War Cemetery)

इंफाल युद्ध कब्रिस्तान मणिपुर में घूमने की गौरवमय जगहों में से एक है, यह एक युद्ध कब्रिस्तान है और यहां पर लगभग 1600 कब्रें स्थित है, यहां पर सभी कब्रें एक लाइन में लगाई गई हैं, यह कब्रिस्तान द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिकों की है यहां पर भारत, ब्रिटेन कनाडा और अन्य देशों के बहुत से सिपाहियों की कब्रें हैं।

इस कब्रिस्तान में घूमना आपको गौरवान्वित कर देगा, इस कब्रिस्तान में देखने के लिए और भी बहुत सी चीजें हैं यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और पूरे कब्रिस्तान में हरे रंग की बेहतरीन घास फैली हुई है।

6. ख्वैरामबंद बाजार (Khwairamband Bazar)

यह इंफाल के बीचो-बीच स्थित एक बाजार है अगर आप शॉपिंग करने के दीवाने हैं तो आप घूमने के साथ-साथ इस बाजार में शॉपिंग भी कर सकते हैं यहां पर आपको बहुत सी मणिपुरी औरतें मणिपुर का हैंडीक्राफ्ट और बहुत सी लोकल चीजें बाजार में बेचती हुई मिल जाएंगी, अगर आप मणिपुर में घूमने की याद के तौर पर कुछ साथ लेकर जाना चाहते हैं तो आपको ख्वैरामबंद बाजार मे जरूर आना चाहिए।

7. आईएनए स्मारक (INA Memorial)

मणिपुर में घूमने की जगहमणिपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलमणिपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलमणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलManipur Tourist Place In Hindi

आईएनए स्मारक मणिपुर में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, इंडियन नेशनल आर्मी की यह स्मारक इंफाल से 45 किलोमीटर दूर मोईरंग में स्थित है, देश की आजादी में शहीद होने वाले सैनिकों और बहुत से योद्धाओं की याद में यह स्मारक बनाई गई है।

यहां पर सुभाष चंद्र बोस की बेहद खूबसूरत मूर्ति भी स्थापित है,  इस स्मारक में जाकर आप इंडियन नेशनल आर्मी के इतिहास के बारे में और अधिक जान सकते हैं और भारतीय आर्मी का देश की आजादी में सहयोग भी जान सकते हैं।

8. मणिपुर राज्य संग्रहालय (Manipur State Museum)

अगर आप मणिपुर में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको यहां के राज्य संग्रहालय में जरूर जाना चाहिए, यहां पर जाकर आप मणिपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में और अधिक जानकारी ग्रहण कर सकते हैं, यहां पर आपको बहुत से पुरानी पेंटिंग मूर्तियां और कपड़ों की अलग-अलग किस्में मिलेंगी,

जिससे कि आप जान पाएंगे कि इतिहास में मणिपुर कैसा था और मणिपुर ने कैसे अपनी विरासत को संजो कर रखा हुआ है, यहां पर लगभग 17000 अलग-अलग प्रकार की वस्तुएं हैं, जिनको आप देख सकते हैं। यह सबसे खुबसुरत मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक हैं।

9. फुबाला (Phubala)

फुबाला मणिपुर में घूमने की अति सुंदर जगह में से एक है, यह एक बहुत ही बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो आपको फुबाला में जरूर जाना चाहिए, यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं यह झील विष्णुपुर जिले में स्थित है जो कि इंफाल से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यहां पर आप किश्ती चला सकते हैं मछलियां पकड़ सकते हैं और यहां के साफ-सुथरे पानी का आनंद ले सकते हैं, आसपास की पहाड़ियों का दृश्य यहां से बेहद खूबसूरत प्रतीत होता है, आप चाहे तो पहाड़ियों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

10. उखरूल (Ukhrul)

उखरूल मणिपुर का एक बहुत ही खूबसूरत मणिपुर में घूमने की जगह है, यह टाउन पहाड़ी के ऊपर स्थित है और बेहद ही खूबसूरत है, यहां पर आप पहाड़ियों में ट्रेकिंग भी कर सकते हैं और यहां पर आप आर्केड के पौधों को भी देख सकते हैं, क्योंकि यह गांव आर्केड नामक पौधे की खेती के लिए मशहूर है।

इसके आसपास बेहद खूबसूरत पहाड़ियां है, जिससे कि यहां का दृश्य बहुत ही खूबसूरत प्रतीत होता है, आप यहां के खूबसूरत बाग़ में भी घूम सकते हैं, और परंपरागत तरीके से रह रहे लोगों के जीवन के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।

मणिपुर के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temples of Manipur

मणिपुर में बहुत से मंदिर प्रसिद्ध है, अगर आप मणिपुर की यात्रा में जा रहे हैं तो आपके यहां के प्रसिद्ध मंदिरों पर भी जरूर जाना चाहिए, यहां का सुप्रसिद्ध मंदिर गोविंद जी मंदिर है जो की इंफाल में स्थित है, यह भगवान कृष्ण को समर्पित काफी खूबसूरत मंदिर है, इसके बाद यहां का विष्णु मंदिर जो की कांधला के किले में स्थित है, यह भी इंफाल में ही स्थित है,।

इसके बाद श्री श्री विजय गोविंद जी मंदिर यह काक्चिंग में स्थित है, आपको इस मंदिर में भी जरूर आना चाहिए, आप यहां के मंदिरों में घूम कर मणिपुर के समृद्धि इतिहास के बारे में जान सकते हैं, क्योंकि यह सभी प्राचीन मंदिर है तथा काफी खूबसूरत है, मणिपुर में कई नए नवेले मंदिर भी स्थित है जो आपको शहरों में मिल जाएंगे, आप इन स्थानों पर भी जा सकते हैं, तथा मणिपुर की यात्रा के दौरान भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

मणिपुर जाने और घुमने का यात्रा प्लान (Manipur Travel Plan in Hindi)

अगर आप मणिपुर में घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां पर मैं आपके लिए 3 दिनों का एक छोटा सा यात्रा प्लान दे रहा हूं, आप चाहे तो इस प्लान को फॉलो करके मणिपुर में घूम कर आनंद ले सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन आपको अपनी यात्रा यहां की प्रसिद्ध लोकतक झील से शुरू करनी चाहिए, आप सुबह-सुबह झील पर घूमने के लिए जा सकते हैं और वहां पर किस्ती चला सकते हैं और अन्य प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं,

इसके बाद आपको यहां के प्रसिद्ध कंगला किले में घूमने के लिए आना चाहिए, यह एक बहुत ही बेहतरीन म्यूजियम है, कंगला किले में घूमने के बाद आप गोविंद जी मंदिर में जाइए, शाम को आप गोविंद जी मंदिर में आरती को देख सकते हैं।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा आपको खोंगहामपत ऑर्किडेरियम से शुरू करनी चाहिए, इसके बाद आप इंफाल का युद्ध स्मारक देखें, यह युद्ध कब्रिस्तान बहुत बड़ा है जब आप यहां पर इसे देखेंगे तो इसके बाद आपका भोजन का मन करेगा तो आप यहां के प्रसिद्ध बाजार में जा सकते हैं यहां पर आपको खाने की बहुत सी वस्तुएं मिलेंगी और कई प्रकार की लोकल दुकानें मिलेंगी, जहां पर आप भोजन कर सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा आपको इंडियन नेशनल आर्मी मेमोरियल को देखने के लिए जाना चाहिए, यह मोईरंग में स्थित है और इंफाल से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर है, आप यहां पर भारतीय आर्मी के इतिहास के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इसके बाद आप मणिपुर के राज्य संग्रहालय में जा सकते हैं, और यहां की बहुत ही पुरानी चीजों को देख सकते हैं, अंत में आप फुबाला में जाकर एक शानदार पिकनिक मना सकते हैं, और अपनी यात्रा को समाप्त कर सकते हैं।

मणिपुर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Manipur In Hindi)

यह भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है, इसलिए यहां पर गर्मियों में गर्मी बहुत अधिक पड़ती है, इसलिए मणिपुर में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच में रहेगा, इसमें मैं यहां का तापमान 4 डिग्री से 25 डिग्री के बीच में रहता है और आसमान बिल्कुल साफ रहता है।

इस समय यहां पर हल्की हल्की बारिश भी होती रहती है जो कि मौसम को बहुत ही मनोरम बना देती है, अगर आप जुलाई से सितंबर के बीच आते हैं तो इस समय यहां पर मानसून का सीजन रहता है इसकी वजह से बहुत अधिक वर्षा होती है और आपको अपने यात्रा पलान बदलने पड़ सकते हैं।

आपको यहां पर गर्मियों में घूमने के लिए नहीं आना चाहिए, क्योंकि तापमान बहुत अधिक होता है और वातावरण में उमस भी बहुत अधिक होती है, जिसकी वजह से आपका घूमना नामुमकिन हो सकता है, और आप यात्रा को एंजॉय नहीं कर पाएंगे, इसलिए हम कह सकते हैं कि यहां पर अक्टूबर से मार्च के बीच में ही आना सबसे अच्छा रहता है।

मणिपुर में रुकने की जगह (Where To Stay In Manipur In Hindi)

मणिपुर में रुकने की बहुत सी जगह है, यहां पर अगर आप इंफाल में आ रहे हैं तो इंफाल में आपको बहुत से होटल रुकने के लिए मिल जाएंगे, अगर आप एक बजट फ्रेंडली होटल देख रहे हैं तो आपको 500 से 1000 रुपए में एक अच्छा होटल मिल जाएगा और अगर आप एक लग्जरी होटल देख रहे हैं तो आपको 5000 या इससे भी अधिक देने पड़ सकते हैं।

अगर आप यहां पर सर्दियों में घूमने के लिए आ रहे हैं तो यह इंफाल में टूरिस्ट का पीक सीजन होता है इसलिए आपको अपने होटल पहले से बुक कर लेने चाहिए, आप होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मणिपुर का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Manipur In Hindi)

मणिपुर अपने लजीज भोजन के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको बहुत से लजीज पकवान मिल जाएंगे, इनमें से कुछ पकवानों के नाम बताऊं तो इरुंबा, चम्थोंग, चक-हो की खीर, नागरी, पाकनाम, सिंग्जू, इरोम्बा है।

यह पकवान आपको मणिपुर के छोटे बड़े होटलों से लेकर स्ट्रीट फूड के तौर पर भी आसानी से मिल जाएंगे जब आप यहां की प्रसिद्ध जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तो वहां पर आपको स्ट्रीट फूड के तौर पर इनमें से कुछ पकवान मिलेंगे।

मणिपुर कैसे जाएं? (How to reach Manipur)

1. सड़क मार्ग से मणिपुर कैसे जाएं? (How To Reach Manipur By Road In Hindi)

अगर आप सड़क मार्ग से मणिपुर में जाना चाहते हैं तो मणिपुर असम से केवल डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर है यह दूरी इंफाल से आसाम की है, इंफाल देश के बाकी स्थानों से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है और बहुत से नेशनल हाईवे और लोकल हाईवे यहां पर है जिनकी सहायता से आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं।

2. ट्रेन से मणिपुर कैसे जाएं? (How To Reach Manipur By Train In Hindi)

अगर आप ट्रेन से मणिपुर आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यह भारत का ऐसा राज्य है जिसमें एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है, यहां का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन दीमापुर रेलवे स्टेशन है जो कि नागालैंड में है और यहां से 215 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इसके अलावा मणिपुर में खुद का रेलवे स्टेशन बन रहा है जो कि यहां पर दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित रेलवे पटरी होगी।

3. हवाई जहाज से मणिपुर कैसे जाएं? (How To Reach Manipur  By Flight In Hindi)

इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहां का सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट है, यह एयरपोर्ट दिल्ली कोलकाता गुवाहाटी और दीमापुर से बहुत अच्छे से कनेक्टिविटी रखता है, अगर आप मणिपुर में घूमने के लिए आ रहे हैं तो आपको यहां पर एयरप्लेन से ही आना चाहिए इंफाल में और यहां पर आसपास में ही घूमने के सबसे ज्यादा स्थान है इसलिए आपको इंफाल एयरपोर्ट पर आना चाहिए।

मणिपुर का नक्शा (Map of Manipur)

FAQs:- टॉप 10 मणिपुर में घूमने की जगह

मणिपुर क्यों प्रसिद्ध है?

मणिपुर भारत का बेहद ही खूबसूरत राज्य है, इसे दक्षिण भारत का दरवाजा, और भारत का गहना भी कहा जाता है, यह राज्य पोलो गेम के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है, यहां की संस्कृति और विरासत यहां के लोगों ने बहुत अच्छे से संजोग कर रखी हुई है।

मणिपुर कहां पर स्थित है?

मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है और इसके उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिजोरम राज्य स्थित है।

मणिपुर जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

मणिपुर जाने में कितने रुपए खर्च होंगे यह पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करता है, सबसे पहले तो यहां पर आने का खर्च निकाल लीजिए इसके बाद रही खाने-पीने की बात तो आपको बता दूं कि मणिपुर में आप 500 से 1000 रुपए में एक समय का अच्छा भोजन कर सकते हैं, अगर आप यहां पर रहने की जगह देख रहे हैं तो आपको 500 से 1000 रूपए में होटल भी मिल जाएगा।
यहां पर आप इंफाल में आइए और इंफाल में ही आसपास घूमने के स्थान है, इसलिए आपको ज्यादा कहीं भटकना नहीं पड़ेगा और सभी जगह 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में ही है इसलिए आपको ट्रैवलिंग में अधिक एक्सपेंस नहीं करना पड़ेगा, इसके बाद अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो उसका खर्च अपने हिसाब से अलग निकाल लीजिए।

Conclusion:-

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल मणिपुर में घूमने की जगह (Manipur Tourist Place In Hindi), इस आर्टिकल में हमने मणिपुर में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी ली है, यहां पर मैंने आपको मणिपुर में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानकारी दी है।

इसी के साथ-साथ मणिपुर जाने के रास्ते यहां के प्रसिद्ध भोजन और मणिपुर में रुकने की जगह के बारे में भी बात की है, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नइ जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment