मॉरीशस में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह | Mauritius Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज का आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही जबरदस्त रहने वाला है, इस आर्टिकल में हम मॉरीशस देश में घूमने की 10 जगहों के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा हिंदी में लेंगे, इस आर्टिकल में मैं आपको मॉरीशस में घूमने की जगहों के साथ-साथ यहां पर जाने के तरीके, वीजा पॉलिसी और रुकने की जगह के बारे में पूरी जानकारी बताऊंगा, इसी के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन और यात्रा प्लान के बारे में भी जानकारी लेंगे।

मॉरीशस हिंद महासागर में बसा हुआ एक जबरदस्त आइसलैंड है जो अपने समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है, मॉरीशस में आपको बहुत ही खूबसूरत समुद्री किनारे, बिल्कुल साफ सुथरा नीले रंग का पानी और लोगों का रंग बिरंगा रहन-सहन देखने को मिलेगा, यहां पर आपको ज्यादा आबादी एशियाई लोगों की ही मिलेगी और भारतीय यहां पर सबसे ज्यादा मिलेंगे।

अजय दोस्तों आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू कर लेते हैं और मॉरीशस में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी देख लेते हैं।

मॉरीशस में घूमने की जगह – Mauritius Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों मॉरीशस देश में घूमने की बहुत सी जगह हैं, जब आप मॉरीशस में जाएंगे तो वहां पर अलग-अलग खूबसूरत जगहों को एक्स्प्लोर करेंगे, लेकिन यहां पर मैं आपको मुख्य 10 जगहों के बारे में जानकारी दे रहा हूं।

1. पोर्ट लुइस – Port Louis

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

पोर्ट लुइस मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है, यह मॉरीशस की राजधानी है और एक चहल-पहल वाला खूबसूरत शहर है, यहां पर आपको फ्रांसीसी लोगों की अधिकता दिखाई देगी, और शहर में आप फ्रांस की वास्तुकला को अधिक पाएंगे, यह शहर अपनी चहल-पहल वाली खूबसूरत मार्केट और अपने खूबसूरत मॉन्यूमेंट्स और बिल्डिंग के लिए मशहूर है, यहां पर अप्रवासी घाट नाम की यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है जिसको जरूर देखना चाहिए।

2. ग्रैंड बाई – Grand Baie

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

ग्रैंड बाई या ग्रैंड बे मॉरीशस में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह जगह अपने कुछ खास समुद्री किनारों के लिए जानी जाती है, यहां पर आपको बहुत खूबसूरत समुद्री किनारे मिलेंगे, जहां पर बहुत सी फिल्म और गाने सूट होते हैं, यहां का माहौल बहुत ही मनोरम है, इसलिए यह जगह फोटोग्राफी के लिए बहुत मशहूर है, इस जगह पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, यहां के कुछ मशहूर समुद्री किनारों में पैरीवेयर और ला कुवेत्ते बीच शामिल है।

3. चामरेल – Chamarel

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

चामरेल मॉरीशस में घूमने की प्रसिद्ध जगहों में से एक हैं, चामरेल एक गांव है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है, इस जगह पर 7 रंगों वाली धरती है यहां पर एक खास टूरिस्ट प्लेस है, जहां पर जमीन पर आपको इंद्रधनुष के 7 रंग दिखाई देंगे, यह स्थान दक्षिण पश्चिम मॉरीशस में स्थित है, यहां पर चामरेल नामक एक वाटरफॉल भी स्थित है, जहां पर जाकर आप अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं, यहां पर दुनिया भर से हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं, और कुदरत के इस लाजवाब करिश्मे को देखते हैं।

4. फ्लिक-एन-फ्लैक – Flic-en-Flac

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

फ्लिक-एन-फ्लैक मॉरीशस के पश्चिमी घाट पर स्थित है, यह एक छोटा कस्बा है जो अपने खास समुंद्री किनारे के कारण बहुत प्रसिद्ध है, इस समुद्री किनारे पर आपको खूबसूरत रिसोर्ट मिल जाएगा, जिसमें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं, अगर आप हनीमून पर जा रहे हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेहतरीन रहेगी, आप यहां के जबरदस्त रिजोर्ट में ठहर करें सनबाथिंग का आनंद ले सकते हैं, इसी के साथ-साथ आप इस समुद्री किनारे पर कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

5. ले मोर्ने- Le Morne

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

ले मोर्ने मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, यह दक्षिण पश्चिम में मॉरीशस में स्थित है और यहां के ले मोर्ने नामक एक पहाड़ के कारण जाना जाता है, यह यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, यहां पर हाइकिंग के लिए रास्ते बनाए गए हैं और इस इलाके से आसपास का दृश्य बेहद ही मनोरम दिखाई देता है, प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यह स्थान अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी प्रचलित है और सालाना लाखों टूरिस्ट इस स्थान को देखने के लिए आते हैं।

6. आइल ऑक्स सेर्फ़्स – Île aux Cerfs

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

आइल ऑक्स सेर्फ़्स नामक यह स्थान मॉरीशस के पूर्व में स्थित है और एक छोटा द्वीप है, यहां पर आप 1 दिन की यात्रा कर सकते हैं और अलग-अलग प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, आप यहां के खूबसूरत समुद्री किनारों पर सनबाथिंग कर सकते हैं, इसी के साथ-साथ यहां पर आप डाइविंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं, यहां पर माहौल बहुत ही शांत रहता है क्योंकि यहां पर अधिक टूरिस्ट नहीं जाते हैं, यह अपने शांत माहौल और जबरदस्त समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है, अगर आप शांत समुद्री किनारों के शौकीन हैं तो आपको इस स्थान पर जरूर आना चाहिए।

7. पैंपलमूस बॉटनिकल गार्डन- Pamplemousses Botanical Garden

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

पैंपलमूस बॉटनिकल गार्डन मॉरीशस में घूमने की खूबसूरत जगहों में से एक है, इस स्थान को एक अलग नाम सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन से भी जाना जाता है, यह पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध पर स्थित सबसे पुराना बॉटनिकल गार्डन है, इस गार्डन में आप अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधों को देख सकते हैं, यहां पर आपको लिली नामक बड़े पत्तों वाला पौधा भी मिल जाएगा जो कि एक पानी वाला पौधा होता है, इस पौधे के पत्ते बहुत विशाल होते हैं, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको इस बोटैनिकल गार्डन में जरूर जाना चाहिए।

8. त्रोऊ औक्स सर्फ्स – Trou aux Cerfs

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

त्रोऊ औक्स सर्फ्स मॉरीशस में घूमने की शानदार जगहों में से एक है, यह करेपिपे पर नामक एक टाउन में स्थित है, इस टाउन में यह एक बहुत ही बड़ा वोल्केनो है जो कि फिलहाल शांत हो चुका है और आप इसके ऊपर घूमने के लिए जा सकते हैं, यहां पर लावा नहीं बरसता है, इसलिए आपको किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होगा, यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद ही मनोरम है, आप कर्टेर रिम के बाहर चक्कर लगा सकते हैं और यहां के खूबसूरत माहौल को इंजॉय कर सकते हैं।

9. तमरीन बे – Tamarin Bay

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

तमरीन बे मॉरीशस में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है, यह मॉरीशस देश के पश्चिमी किनारे पर स्थित है, यह सर्फिंग और डॉल्फिन देखने के लिए बेहतरीन प्लेस है, अगर आप समुंदर किनारे लेट कर शानदार डॉल्फिन को देखना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन रहेगी, यहां के रेतीले किनारे पर बैठकर आप सूर्यास्त को देख सकते हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त को देखने में यहां पर नजारा बेहद मनमोहक रहता है।

10. ब्लैक रिवर गोरजेस नेशनल पार्क – Black River Gorges National Park

मॉरीशस में घूमने की जगह
मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थल
मॉरीशस के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mauritius Tourist Place In Hindi
मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप प्राकृतिक सुंदरता पसंद करते हैं तो गोरजेस नेशनल पार्क आपके लिए एक स्वर्ग है, इस नेशनल पार्क में कई जंगल है, हाइकिंग के लिए एक अलग ट्रैक बनाया गया है, और अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको इस नेशनल पार्क में अलग-अलग प्रकार के जीव जंतु भी मिल जाएंगे, यहां पर मोरिशियस का मशहूर उड़ता हुआ चमगादड़ भी देखने को मिलेगा, इसको उड़ती हुई लोमड़ी कहा जाता है, यहां पर फूल पौधों की बहुत सी अलग-अलग किस्में हैं जो बहुत खूबसूरत हैं, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो भी आपको इस स्थान पर जरूर आना चाहिए।

मॉरीशस के प्रसिद्ध मंदिर – Mauritius Famous Temples

दोस्तों अगर आप मॉरीशस की यात्रा में जा रहे हैं तो आपके यहां के हिंदू मंदिरों में जरूर जाना चाहिए, यहां का प्रसिद्ध मंदिर गंगा तालाब जो की एक झील है, यहां पर आप जा सकते हैं, यहां पर भगवान शिव को समर्पित खूबसूरत मंदिर भी है, इसके बाद आपको महेश्वर नाथ मंदिर में जाना चाहिए, तथा सागर शिव मंदिर भी बेहद प्रसिद्ध माना जाता है तथा यहां पर रहने वाले हिंदू सागर शिव मंदिर में जरूर आते हैं।

इसके बाद यहां पर नवग्रह स्थित है जो की एक जैन मंदिर है और यह पोर्ट लुइस में स्थित है, आपको नवग्रह में भी जरूर आना चाहिए यहां पर आकर आप जैन इतिहास के बारे में अधिक जान सकते हैं तथा जैन धर्म के लोगों से परिचित हो सकती है, मॉरीशस में आपको जगह-जगह पर हिंदू देवी देवताओं के मंदिर मिल जाएंगे जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाने जाते है।

मॉरीशस जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Mauritius Travel Plan in Hindi

दोस्तों अगर आप मॉरीशस में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप मेरे द्वारा बनाए गए 3 दिन के यात्रा प्लान को फॉलो कर सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन की सुबह आपको श्री शिवसागर रामगुलाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपने होटल की तरफ जाना है, दोपहर को आप पोर्ट लुइस में जाकर वहां की मार्केट में आनंद लीजिए, इसके बाद आपको अप्रवासी घाट में जाना है, और शाम के समय ग्रैंड बे के जबरदस्त नाइट लाइफ को एंजॉय कीजिए, यहां पर आपको बहुत से होटल और रेस्टोरेंट मिलेंगे, जिनमें आपकी शाम बहुत जबरदस्त बीतेगी।

दूसरे दिन: दूसरे दिन सुबह आपको चामरेल के लिए निकल जाना है, यहां पर आपको 7 रंगों वाली जमीन को इंजॉय करना है, यहां का माहौल बहुत ही खूबसूरत रहता है, यहां पर आपको बहुत अधिक भीड़भाड़ देखने को मिलेगी, दोपहर को आप समुंदर के किनारे पर आनंद ले सकते हैं, और कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, आप समुंदर में सर्फिंग वगैरह कीजिए, इतने में शाम हो जाएगी, शाम के समय समुंद्र के किनारे एक रेस्टोरेंट्स में आनंद लीजिए, यहां पर आप फ्लिक-एन-फ्लैक में जा सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे और आखिरी दिन की सुबह आप Île aux Cerfs मैं जाइए और आनंद लीजिए, आप इस आइसलैंड में समुंदर में किश्ती भी चला सकते हैं, यहां के खूबसूरत समुद्री किनारों पर आपकी सुबह बहुत ही जबरदस्त बीतेगी, यहां पर आप स्नोर्कीग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं, दोपहर में आप मुख्य द्वीप पर वापस आ जाइए और बोटैनिकल गार्डन में घूमिये, यहां पर आपको पेड़ पौधों की अलग-अलग प्रकार की खूबसूरत किसमें देखने को मिलेंगी, जो की बहुत ही जबरदस्त होंगी, शाम के समय आप Trou aux Cerfs में घूमने के लिए जा सकते हैं और यहां के कार्टर रिम पर घूम सकते हैं, शाम के समय लोकल रेस्टोरेंट में भोजन कीजिए, यहां का भोजन बहुत ही लाजवाब होता है।

मॉरीशस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Mauritius In Hindi

मॉरीशस में घूमने का सबसे सही समय मई से दिसंबर तक का होता है, इस समय यहां पर सर्दियों का मौसम होता है, जब आप इस सीजन में मॉरीशस में घूमने के लिए जाएंगे तो इस समय यहां का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच ही रहेगा, यह एवरेज तापमान है जो दिसंबर तक आते नीचे आ जाता है, और मई में पीक पर रहता है, सर्दियों में यहां पर ह्यूमिडिटी अधिक नहीं होती है, जिसकी वजह से आप आसानी से हर जगह पर घूम कर आनंद ले सकते हैं, यह मौसम हाइकिंग और वाटर एक्टिविटी करने के लिए भी बहुत ही जबरदस्त है,  यहां पर आप स्प्रिंग के महीने में सितंबर से नवंबर के बीच आ सकते हैं और यहां की हरियाली का आनंद ले सकते हैं।

अगर आप मई से पहले आएंगे तो यहां पर गर्मियां होती है, और मोसम में नमी बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से घूमना नामुमकिन हो जाता है, इस समय यहां का तापमान 33 डिग्री तक चला जाता है, और कई बार वर्षा भी हो जाती है, वर्षा से मौसम सुहाना तो हो जाता है, लेकिन अगर वर्षा ना हो तो गर्म तापमान में उमस बहुत सताती है।

मॉरीशस में रुकने की जगह – Where To Stay In Mauritius In Hindi

मॉरीशस में रुकने की बहुत सी जगह है, यहां पर MUR नामक करेंसी चलती है, जब आप मॉरीशस के पोर्ट लुइस में घूमने के लिए आएंगे तो आपको बहुत से होटल मिलेंगे, लग्जरी होटल का खर्चा ₹50,000 रोज तक का हो सकता है, और अगर आप कोई अफॉर्डेबल और सस्ता होटल देख रहे हैं तो आपको 4000 से ₹5000 में होटल आसानी से एक रात के लिए मिल जाएगा, यहां पर आपको लगभग हर जगह पर होटल देखने को मिल जाते हैं और रहने की जगह के बारे में आपको कोई चिंता नहीं करनी है, आपको मॉरीशस में रहने की लाजवाब जगह मिलेगी।

मॉरीशस का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Mauritius In Hindi

मॉरीशस अपने लाजवाब समुद्री भोजन और भारतीय भोजन के लिए जाना जाता है, यहां के कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताऊं तो ढोलपुरी, समोसा, गाजर का हलवा, रोटी, सादा चावल मॉरीशस के कुछ प्रसिद्ध आहार हैं आपको यह आहार सुनने में भारतीय व्यंजनों जैसे लग रहे होंगे, तो आपको बता दूं कि मोरिशियस में भारतीयों की अधिकता के कारण यहां पर भारतीय प्रभाव बहुत अधिक है, यह देश भारतीय हिंद महासागर में स्थित है इसलिए यहां पर ज्यादातर चीजें आपको भारत देश जैसी ही दिखाई देंगे।

यहाँ जितने भी पकवान मैंने आपको बताए हैं, आप सभी इन पकवानों को छोटे से बड़े होटल और स्ट्रीट फूड के तौर पर भी मॉरीशस देश में इंजॉय कर सकते हैं।

मॉरीशस कैसे जाएं? – How to reach Mauritius?

मॉरीशस में जाने के कई तरीके हो सकते हैं, अगर आप इंटरनेशनल फ्लाइट के माध्यम से मॉरीशस में जाना जाते हैं तो मॉरीशस दुनिया के बाकी देशों के साथ बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है, आप यहां के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से फ्लाइट लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं, मॉरीशस में आने के लिए आपको वीजा चाहिए होगा, तो आपको बता दूं कि मॉरीशस वीजा ऑन अराइवल भी देता है, जिसमें कि आप 90 दिनों तक मॉरीशस में रह सकते हैं, आप चाहे तो वीजा पहले भी बुक करवा सकते हैं, मॉरीशस का वीजा आपको बहुत ही सस्ता पड़ेगा, भारतीयों के लिए मॉरीशस में घूमने जाना बहुत आसान है।

मॉरीशस का नक्शा – Map of Mauritius

FAQs:- टॉप 10 मॉरीशस में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

मॉरीशस क्यों प्रसिद्ध है?

मॉरीशस अपने शानदार समुद्री किनारों, क्रिस्टल क्लियर वाटर और बेहतरीन लग्जरी रिजॉर्ट के कारण जाना जाता है, आप यहां पर जाकर दुनिया भर की मिली-जुली संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।

मॉरीशस कहां पर स्थित है?

मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित है, यह एक बहुत ही खूबसूरत आइसलैंड है।

मॉरीशस जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

मॉरीशस जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे यह आप पर निर्भर करता है, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से मॉरीशस तक का किराया लगभग 25 से ₹30000 एक साइड का होता है, लगभग ₹10000 आपको विजा प्रोसेसिंग में लग जाएंगे, यह तो हुआ मॉरीशस जाने और आने का खर्च, इसके अलावा आप मॉरीशस में घूमकर आनंद लेना चाहते हैं, तो इसका खर्च आपको अलग लगेगा, यहां पर अगर आप एक सस्ता होटल लेकर रहेंगे तो भी 5000 तक का खर्चा हो जाएगा और इसके बाद खाने पीने के लिए आपको रोज के 2 से ₹4000 देने होंगे। अगर आप मॉरीशस में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको एक अच्छा खासा बजट लेकर चलना होगा, अगर आप महीने भर के लिए मॉरीशस में छुट्टियां मनाने के लिए जाना चाहते हैं तो आपका खर्च दो से ढाई लाख रुपए तक आसानी से हो जाएगा।

Mauritius Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी इनफॉर्मेटिव और अच्छी लगी होगी, यहां पर हमने मॉरीशस में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानकारी ली है, इन जगहों में मॉरीशस के कुछ गार्डन और ज्यादातर बीच ही शामिल हैं, 

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करें, इस आर्टिकल में हमने घूमने की जगह के साथ-साथ मॉरीशस जाने और घूमने का खर्च, यहां पर रुकने की जगह और यहां के प्रसिद्ध भोजन जैसी जरूरी जानकारी भी ग्रहण की है।

यहां पर मैंने आपको एक यात्रा प्लान भी दिया है, आप चाहे तो इस यात्रा प्लान की सहायता से मॉरीशस में घूम सकते हैं, यहां पर दिया गया यात्रा प्लान 3 दिन का है आप इसको बढ़ाकर 5 दिन का भी कर सकते हैं।

हमारी वेबसाइट पर बहुत से टूरिस्ट आर्टिकल मिल जाएंगे, अगर आप कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट में अपने पसंदीदा स्थान का ब्लॉग जरूर पढ़िए।

इन्हें भी पढ़े:-