Top 20 चंडीगढ़ में घूमने की जगह। Best Tourist Places In Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है चंडीगढ़ में घूमने की जगह बेहद आकर्षक है। यह शहर भारत का एकमात्र ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जो 2 राज्यों की राजधानी है। चंडीगढ़ एक सुव्यवस्थित ढंग का बहुत ही खूबसूरत और आधुनिक शहर है जहां पर हर साल भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। इस शहर में अपराध दर भी निम्न लेवल का है।

हिमालय की शिवालिक श्रेणी की तलहटी में स्थित चंडीगढ़ अपने मनोरम वातावरण से पर्यटकों का मन मोह लेता है ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का मौसम साल भर सुखद और अनुकूल रहता है। इसके अलावा यह शहर अपनी शानदार नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। परिवार और दोस्तों के साथ यहां पर विकेंड की छुट्टियों को भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं।

Table of Contents

चंडीगढ़ में घूमने की जगह – Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah

चंडीगढ़ भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन शहरों में आता है यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक है। चंडीगढ़ के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए एक-एक करके चंडीगढ़ के सभी दर्शनीय स्थलों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

1. चंडीगढ़ में घूमने की खूबसूरत जगह रॉक गार्डन – Rock Garden, Chandigarh In Hindi

लगभग 40 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला यह गार्डन चंडीगढ़ के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है इस गार्डन का निर्माण 1957 में नेक चंद नामक अधिकारी ने करवाया था। यहां पर आप कचरे से बनी कई खूबसूरत मूर्तियों को देख सकते हैं। इस मूर्तिकला गार्डन को देखने काफी संख्या में पर्यटक आते हैं कचरे से बनी मूर्तियां पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

2. चंडीगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल गुड़िया संग्रहालय – Dolls Museum, Chandigarh In Hindi

1985 में स्थापित इस संग्रहालय में आप को कई देशों की कठपुतलियों और गुड़ियाँ का संग्रह देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा टॉय ट्रेन और भारतीय खंड इस म्यूज़ियम के प्रमुख आकर्षण में से एक है। अगर आप चंडीगढ़ की यात्रा कर रहे हैं तो इस संग्रहालय को देखने अपने परिवार के साथ जा सकते हैं।

3. चंडीगढ़ में घूमने की जगह फनसिटी वॉटर पार्क – Funcity Watar Park, Chandigarh In Hindi

फनसिटी वॉटर पार्क चंडीगढ़ का बेहद लोकप्रिय वॉटर पार्क है जो उत्तर भारत के सबसे बड़े वॉटर पार्कों में से एक है। गर्मी के मौसम में यहां पर भारी संख्या में पर्यटक एन्जॉय करने आते हैं। यहां पर आप विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। वॉटर लवर्स के लिए यह वॉटर पार्क स्वर्ग समान है।

4. चंडीगढ़ की प्रसिद्ध झील सुखना झील – Sukhna Lake, Chandigarh In Hindi

1958 में निर्मित सुखना झील शिवालिक पहाड़ियों के तल पर स्थित मानव निर्मित बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय झील है जहां पर आप अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान सुकून का कुछ समय बीता सकते हैं। यहां का शान्त और आकर्षक मनोरम वातावरण पर्यटकों को बहुत रोमांचित कर देता है। अपने परिवार, दोस्तो या पार्टनर के साथ यहां पर क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं।

5. चंडीगढ़ के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन पिंजौर उद्यान – Pinjore Garden, Chandigarh In Hindi

पिंजौर उद्यान चंडीगढ़ का काफी प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर आप को कई महलनुमा संरचनाये देखने को मिल जाएगी। यह एक प्राचीन उद्यान है जिसका निर्माण मुगलकाल के दौरान किया गया और इसका पुनर्निर्माण पटियाला के महाराजा यादविंद्र के द्वारा किया गया। शांत वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए यह गार्डन अच्छा विकल्प है।

6. चंडीगढ़ में घूमने वाली जगह छतबीर चिड़ियाघर – chhatbir Zoo, Chandigarh In Hindi

छतबीर चिड़ियाघर चंडीगढ़ के सबसे प्रसिद्ध चिड़ियाघरों में से एक है जहां पर आप कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर एक झील भी मौजूद है जो यहां की खूबसूरती को चार चांद लगाती है। पिकनिक मनाने के लिए यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां का सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

7. चंडीगढ़ में घूमने लायक जगह रोज गार्डन – Rose Garden, Chandigarh In Hindi

इस गार्डन में आप को कई प्रकार की फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। यह उद्यान अपनी तरह का भारत के सबसे बड़े उद्यानों में से एक है जिसका निर्माण 1967 में किया गया। यह गार्डन लगभग 30 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। इसके अलावा यहां पर आप को विभिन्न तरह के सैंकड़ो पेड़ो की प्रजातियां भी देखने को मिल जाएगी। फूलो और पेड़ पौधों से युक्त हरा भरा वातावरण पर्यटकों को भाव विभोर कर देता है।

8. चंडीगढ़ के प्रमुख वॉटर पार्क थंडर जॉन – Thendar Zone Watar Park, Chandigarh In Hindi

अगर आप चंडीगढ़ में दोस्तो और पार्टनर के साथ भरपूर मौज मस्ती करना चाहते हैं तो यह वॉटर पार्क आप के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। कई प्रकार की वॉटर एक्टिविटी को आप यहां पर भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप चंडीगढ़ की यात्रा कर रहे हैं तो इस वॉटर पार्क में एन्जॉय करने जरूर जाएं।

9. चंडीगढ़ में घूमने की जगह जापानी उद्यान – Japani Garden, Chandigarh In Hindi

जापानी उद्यान भी चंडीगढ़ का काफी अच्छा उद्यान है जो अपने शान्त वातावरण के लिए जाना जाता है। इस उद्यान को दो भागों में विभाजित किया गया है जिसके दोनो भाग एक भूमिगत सुरंग से जुड़े हुए हैं। जिसको खूबसूरत जापानी भित्ति चित्रों से सजाया गया है। अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान इस उद्यान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

10. चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टेरेस गार्डन – Teres Garden, Chandigarh In Hindi

टेरेस गार्डन चंडीगढ़ के सबसे अच्छे गार्डन में आता है जहां पर भ्रमण के लिए काफी लोग आते हैं। पेड़ पौधों से घिरा हुआ यह गार्डन बहुत ही मनोरम और खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। इस गार्डन में बैठ कर आप अपने परिवार के साथ कुछ समय आराम का बीता सकते हैं यहां पर बैठना आप के लिए बेहद सुखद अनुभव होगा।

11. चंडीगढ़ के नजदीक घूमने की जगह एक्वा विलेज – Aqua Village, Chandigarh In Hindi

एक्वा विलेज चंडीगढ़ के आस-पास घूमने की जगह में काफी अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो एक वॉटर पार्क है। यह पार्क चंडीगढ़ से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर गर्मियों के मौसम में भारी संख्या में लोग एन्जॉय करने आते हैं। आप की जानकारी के लिए बता दे कि यह पार्क गर्मियों में ही खुलता है।

12. चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल मोहाली क्रिकेट स्टेडियम – Mohali Cricket Stadium, Chandigarh In Hindi

1993 में स्थापित मोहाली क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों का बेहद पसंदीदा स्थान है। यहां पर कई अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय मैचों का आयोजन होता रहता है। इस स्टेडियम को IPL टीम पंजाब किंग्स का घर भी कहा जाता है। अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो इस स्टेडियम को देखने जरूर जाएं।

13. चंडीगढ़ में घूमने की अच्छी जगह संग्रहालय और आर्ट गैलरी – Museum And Art Gallery, Chandigarh In Hindi

संग्रहालय और आर्ट गैलरी चंडीगढ़ का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर आप को प्राचीन समय के खूबसूरत ऐतिहासिक सिक्को और चित्रों का संग्रह देखने को मिल जाएगा। यह संग्रहालय सेक्टर 10 में मौजूद हैं। अगर आप ऐतिहासिक चीजे देखना पसंद करते हैं तो इस संग्रहालय को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

14. चंडीगढ़ में घूमने की जगह म्यूजिकल फाउंटेन – Musical Fountain, Chandigarh In Hindi

संगीत की धुन पर डांस करते हुए पानी के फव्वारों का खूबसूरत दृश्य यहां का बहुत ही अद्भुत नजारा होता है। सेक्टर 17 में आयोजित यहां पर लोग जमकर एन्जॉय करते हैं। शाम के समय यहां पर काफी पर्यटक आते हैं। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं।

15. चंडीगढ़ के प्रसिद्ध मॉल एलांते मॉल – Elante Mall, Chandigarh In Hindi

एलांते मॉल चंडीगढ़ के सबसे प्रसिद्ध और बड़े मॉल में से एक है यह मॉल 20 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। यहां पर आप को कई ब्रांडेड कपड़ों और जूतों के शोरूम देखने को मिल जाएंगे जहां से आप खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट और गैमिंग पॉइंट आदि भी मौजूद है।

16. चंडीगढ़ के आस पास घूमने की जगह शांति कुंज – Shanti Kunj, Chandigarh In Hindi

पेड़ पौधों से घिरा हुआ शांत वातावरण में स्थित यह स्थान रोज गार्डन के नजदीक स्थित है। यह एक प्राकृतिक खूबसूरत जलधारा है जो बगीचे से होकर गुजरती है। हरे भरे वातावरण से युक्त यह पार्क सुबह, शाम की सैर और योगा के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत ही सुकून का आभास कराता है।

17. चंडीगढ़ के प्रमुख मंदिर इस्कॉन मंदिर – Isckon Temple, Chandigarh In Hindi

इस्कॉन मंदिर चंडीगढ़ के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो की चंडीगढ़ के सेक्टर 36 में मौजूद हैं। भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर हिन्दुओं की आस्था का बेहद पवित्र केंद्र माना जाता है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

18. चंडीगढ़ के समीप घूमने की अच्छी जगह नागल वेटलैंड – Nagal Wetlend, Chandigarh In Hindi

नागल चंडीगढ़ से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुत ही खूबसूरत छोटा सा गांव है। निफ्टी भाखड़ा बांध परियोजना और यहां पर स्थित नंगल झील पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी पर स्थित नागल को 2 भागों में विभाजित किया गया है जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।

19. चंडीगढ़ में घूमने की जगह गांधी भवन – Gandhi Bhawan, Chandigarh In Hindi

गांधी भवन चंडीगढ़ की बेहद खूबसूरत और भव्य इमारतों में से एक है जो चंडीगढ़ के सेक्टर 14 में मौजूद हैं। काफी पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। इस इमारत के बारे में बोला जाता है कि यह इमारत चंडीगढ़ की सबसे फोटोजनिक इमारतों में से एक है। अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान इस इमारत को अपने परिवार के साथ देखने जा सकते हैं।

20. चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोगनविलिया गार्डन – Boganviliya Garden, Chandigarh In Hindi

बोगनविलिया गार्डन चंडीगढ़ के सबसे प्रसिद्ध गार्डन में आता है। 20 एकड़ के भू-भाग में फैले इस खूबसूरत गार्डन में काफी लोग वॉकिंग के लिए आते हैं। इस पार्क में हर साल बोगेनविलिया त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें भारी संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं। इसके अलावा इस पार्क में फिटनेस ट्रैक भी मौजूद है जहां पर आप व्यायाम आदि कर सकते हैं। अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान सुकून का कुछ समय इस पार्क में बीता सकते हैं।

चंडीगढ़ में घूमने का यात्रा प्लान – Chandigarh Travel Plan

चंडीगढ़ बहुत ही खूबसूरत शहर है, अगर आप यहां पर घूमना चाहते हैं तो आपको इस यात्रा प्लान के हिसाब से अपनी यात्रा करनी चाहिए, सबसे पहले आपको रॉक गार्डन में घूमने के लिए जाना चाहिए, यह रॉक गार्डन रीसायकल मटेरियल से बना हुआ बहुत ही खूबसूरत है, इसके बाद आपको चंडीगढ़ की सूखना झील पर घूमने के लिए जाना चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत झील है।

चंडीगढ़ में रोज गार्डन और सेक्टर 17 जैसे बहुत ही खूबसूरत स्थान है, सेक्टर 17 चंडीगढ़ का एक पोश इलाका है तथा यहां पर कई इंटरटेनमेंट हब भी मौजूद है, अगर आपके पास समय बचता है तो आप चंडीगढ़ म्यूजियम और आर्ट गैलरी में घूमने के लिए आवश्यक चाहिए, इस खूबसूरत शहर में आपको इंटरटेनमेंट के बहुत से ऑप्शन मिल जाते हैं तथा बहुत से पार्क और खूबसूरत स्थान भी है।

चंडीगढ़ का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन – Local Famous Food In Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ-साथ प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। चंडीगढ़ में आप को कई फेमस रेस्टोरेंट देखने को मिल जाएंगे जहां पर आप अनेक तरह के स्वादिष्ट भोजन का लुप्त उठा सकते हैं। कई तरह के पंजाबी व्यंजन भी चंडीगढ़ में बहुत लोकप्रिय है।

बटर चिकन, लच्छा पराठा, चिकन टिक्कस, कबाब, छोले भटूरे और तंदूरी मछली आदि चंडीगढ़ के प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन है जिनके स्वाद का आनंद चंडीगढ़ यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

चंडीगढ़ घूमने का सही समय – Best Visiting Time Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से लेकर नवंबर माह तक का माना जाता है इस दौरान यहां पर ना तो बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और ना ही ज्यादा ठंड पड़ती है। इसी दौरान पर्यटक सबसे ज्यादा चंडीगढ़ की यात्रा करना पसंद करते हैं।

हालाँकि चंडीगढ़ हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है जिसकी वजह से यहां का मौसम साल भर वातावरण के अनुकूल रहता है।

चंडीगढ़ के प्रमुख शॉपिंग मार्केट – Best Shopping Market Chandigarh In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ चंडीगढ़ में खरीददारी करना चाहते हैं तो शास्त्री बाजार सेक्टर 22, पालिका बाजार सेक्टर 19 और रेहरी बाजार सेक्टर 15 यहां के प्रमुख शॉपिंग मार्केट है जहां से आप कई तरह की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

चंडीगढ़ कैसे जाएं – How To Reach Chandigarh In Hindi

चंडीगढ़ भारत के प्रमुख शहरों में से एक होने की वजह से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से चंडीगढ़ की यात्रा कर सकते हैं।

हवाई जहाज से चंडीगढ़ कैसे जाएं – How To Reach Chandigarh By Flight In Hindi

चंडीगढ़ का हवाई अड्डा चंडीगढ़ शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह हवाई अड्डा भारत के कई प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की मदद से चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से चंडीगढ़ कैसे पहुँचे- How To Reach Chandigarh By Train In Hindi

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ का प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो भारत के कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप ट्रेन द्वारा आसानी से अपनी चंडीगढ़ यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से चंडीगढ़ कैसे जाएं – How To Reach Chandigarh By Road In Hindi

चंडीगढ़ सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से अपनी चंडीगढ़ यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के आस-पास के कई प्रमुख शहरों से चंडीगढ़ के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

चंडीगढ़ का नक्शा – Map Of Chandigarh

FAQ

1 – चंडीगढ़ की यात्रा कितने दिन की होनी चाहिए?

Ans – चंडीगढ़ में अच्छे से घूमने के लिए कम से कम 2 से 3 दिन का समय निकाल कर जाना चाहिए।

2 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध मॉल कोनसे है?

Ans – एलांते मॉल, सेंट्रा मॉल, डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल, टीडीआई मॉल और सिटी एंपोरियम मॉल चंडीगढ़ के प्रसिद्ध मॉल है जहां पर आप खरीददारी के साथ साथ भरपूर मौज मस्ती कर सकते हैं।

Best Visiting Places In Chandigarh In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने चडीगढ़ में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की हैं, अगर आप चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो ऊपर बताये दर्शनीय स्थलों को अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें और जानकारी पसंद आई हो तो इसे होने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

1 thought on “Top 20 चंडीगढ़ में घूमने की जगह। Best Tourist Places In Chandigarh In Hindi”

  1. चंडीगढ़ का चार रोज गार्डन जिस तरह खूबसूरत है आपका Content उससे भी ज्यादा खूबसूरत है और ये काफी रोचक एवं ज्ञानवर्धक है | इसके लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद |

    Reply

Leave a Comment