रामेश्वरम में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Rameswaram Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, इस आर्टिकल में मैं आपको रामेश्वरम में घूमने की 10 सबसे अच्छी और प्रसिद्ध जगह के बारे में पूरी जानकारी दूंगा, रामेश्वरम भारत का एक प्रसिद्ध शहर है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ हिंदू धर्म में बहुत अधिक धार्मिक मान्यता रखता है, इस आर्टिकल में मैं आपको रामेश्वरम में घूमने के स्थानों के साथ-साथ रामेश्वरम में रुकने की जगह और यहां के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी पूरी जानकारी दूंगा।

तमिल भाषा में इसे इरोमेस्वरम भी कहा जाता है, यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले का एक शहर है, यहां पर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र 4 मंदिरों में से एक है, यह भारत की मुख्य भूमि से अलग शहर है, श्रीलंका के मन्नार से रामेश्वरम की दूरी केवल 40 किलोमीटर है ऐसी मान्यता है कि रामेश्वरम और मन्नार के बीच ही श्री राम जी का प्रसिद्ध राम सेतु पुल है जिसका वर्णन रामायण में है।

आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी रामेश्वरम में घूमने की 10 जगहों के बारे में देख लेते हैं।

Table of Contents

रामेश्वरम में घूमने की जगह – Rameswaram Me Ghumne ki Jagah

रामेश्वरम में बहुत से घूमने के स्थल है, जब आप इस प्रसिद्ध जगह पर जाएंगे, तो आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे, इस आर्टिकल में मैं आपको इस जगह पर घूमने के 10 प्रसिद्ध स्थल बता रहा हूं।

1. रामनाथस्वामी मंदिर – Ramanathaswamy Temple

रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थलरामेश्वरम के दर्शनीय स्थलरामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलरामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहरामेश्वरम में घूमने की जगह

रामनाथस्वामी मंदिर रामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है, रामनाथ स्वामी का यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने खुद अपने हाथों से इस मंदिर का निर्माण किया था, भगवान राम ने इस मंदिर के स्थल पर एक शिवलिंग बनाया था,

यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जब भगवान राम श्री लंका में रावण का वध करके वापस आ रहे थे तो उन्होंने यहां पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए थी क्योंकि उन्होंने भगवान शिव के परम पूजनीय भगत रावण का वध कर दिया था।

मान्यता है कि श्री राम जी ने हनुमान जी को श्रीलंका से शिवलिंग लेकर आने को कहा था, लेकिन हनुमान जी ने आने में देर कर दी थी, इसलिए माता सीता ने अपने हाथों से एक शिवलिंग का निर्माण किया था और फिर भगवान राम ने शिव भगवान की पूजा की थी, इसी स्थान पर प्रसिद्ध मंदिर बनाया गया है।

2. धनुषकोडी बीच – Dhanushkodi Beach

रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थलरामेश्वरम के दर्शनीय स्थलरामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलरामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहरामेश्वरम में घूमने की जगह

धनुषकोडी बीच रामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक हैं, रामेश्वरम द्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित धनुष्कोड़ी बीच एक प्रसिद्ध समुंद्री तट है, 1964 में आए एक भयंकर साइक्लोन ने यहां पर स्थित पूरे गांव को तबाह कर दिया था, इसलिए यहां पर स्थित गांव को भूतों का गांव भी कहा जाता है,

यहां से बंगाल की खाड़ी का दृश्य बेहद खूबसूरत प्रतीत होता है, और यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं, यहां पर घूम कर आप समुद्री किनारे का आनंद ले सकते हैं और बहुत सी वाटर एक्टिविटी को इंजॉय कर सकते हैं, यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त देखना भी बेहद मनोरम होता है।

3. अग्नितीर्थम – Agnitheertham

अग्नितीर्थम रामेश्वरम के दर्शनीय स्थल में से एक है यह नहाने का एक घाट है जो कि रामनाथ स्वामी मंदिर के बिल्कुल पास में स्थित है ऐसी मान्यता है कि अग्नि तीर्थम घाट में एक बार स्नान कर लेने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं, रामनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अग्नि तीर्थम में डुबकी जरूर लगाते हैं, अगर आप रामेश्वरम में जा रहे हैं तो अग्नि तीर्थम नाम की इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

4. पंबन ब्रिज- Pamban Bridge

रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थलरामेश्वरम के दर्शनीय स्थलरामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलरामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहरामेश्वरम में घूमने की जगह

पंबन ब्रिज रामेश्वरम में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, इस जगह को पंबन रेलवे ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, यह मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ता है, यह भारत का बहुत ही बेहतरीन रेलमार्ग है, रेल मार्ग के साथ-साथ पास से एक हाईवे भी गुजरता है, यह भी समुद्र में बनाया गया है, यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत प्रतीत होता है,

इस जगह पर जाकर आप मॉडर्न जमाने के खूबसूरत बृज को देख सकते हैं, यहां पर एक जगह पर पंबन ब्रिज खुलता और बंद भी होता है, जब समुद्री जहाजों को गुजर ना होता है तो ब्रिज को खोल दिया जाता है और यह दो हिस्सों में टूट जाता है, और उसके बाद जब ब्रिज को बंद किया जाता है तो ऊपर से रेलगाड़ी गुजर सकती हैं।

5. अब्दुल कलाम का घर – Abdul Kalam House

रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थलरामेश्वरम के दर्शनीय स्थलरामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलरामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहरामेश्वरम में घूमने की जगह

अब्दुल कलाम का घर रामेश्वरम में घूमने की अच्छी जगह में से एक है, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम बचपन में यहां पर रहा करते थे, आज के समय में इस घर को एक म्यूजियम के तौर पर संजोकर रखा गया है, यहां पर आपको अब्दुल कलाम जी के बचपन से जुड़ी बहुत सी चीजें देखने को मिल जाएंगी,

इसी के साथ साथ अब्दुल कलाम जी ने अपने जीवन में जो भी प्रसिद्धि हासिल की थी, उससे जुड़ी बहुत सी चीजें आपको इस बेहतरीन म्यूजियम में देखने को मिल जाएगी, अगर आप रामेश्वरम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको अब्दुल कलाम के घर में जरूर जाना चाहिए।

6. गंधमाधना पर्वतम – Gandhamadhana Parvatham

रामनाथ स्वामी मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर गंधमाधना पर्वतम स्थित है, रामनाथ स्वामी मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर गंधमादन पर्वत स्थित है, यह एक छोटी पहाड़ी है, जिसके ऊपर हनुमान जी का मंदिर स्थित है, ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी संजीवनी बूटी ढूंढते समय इस जगह पर पैर रख दिए थे,

मान्यता है कि इस जगह पर हनुमान जी का पवित्र पैर अभी भी छपा हुआ है, पहाड़ी के ऊपर से आसपास का दृश्य बेहद ही खूबसूरत प्रतीत होता है, इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।

7. पंचमुखी बालाजी मंदिर – Panchmukhi Balaji Temple

पंचमुखी बालाजी मंदिर रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक है, यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित मंदिर है और इस मंदिर को पंचमुखी बालाजी मंदिर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर भगवान हनुमान के पांच मुंह वाली मूर्ति स्थित है,

यहां पर हनुमान जी आदिबिरहा, नरसिम्हा, ह्यग्रीव और गरुड़ जी की मूर्ति स्थित है, ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर दर्शन करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं, पंचमुखी बालाजी में जाकर आप मंदिर की खूबसूरती के साक्षी हो सकते हैं।

8. कोथंडारामास्वामी मंदिर – Kothandaramaswamy Temple

रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थलरामेश्वरम के दर्शनीय स्थलरामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलरामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहरामेश्वरम में घूमने की जगह

कोथंडारामास्वामी मंदिर रामेश्वरम में घूमने के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, यह रामेश्वरम नगर के बाहरी इलाके में स्थित है और अपनी धार्मिक मान्यता के कारण प्रसिद्ध है, ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर श्री राम जी, सीता जी और लक्ष्मण जी ने आराम किया था,

जब श्री राम जी ने रावण का वध कर दिया था, तो वापस आते समय इस जगह पर रामजी विश्राम करने के लिए रुके थे, यह मंदिर बहुत सान्तिमय वातावरण प्रदान करता है और बहुत ही बेहतरीन और खूबसूरत नक्काशीदार वास्तु कला में निर्मित है।

9. रामसेतु – Rama Setu

रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थलरामेश्वरम के दर्शनीय स्थलरामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलरामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहरामेश्वरम में घूमने की जगह

रामसेतु रामेश्वरम में घूमने की लाजवाब जगह है, राम सेतु उस पुल को कहा जाता है जिसका निर्माण रामायण काल में श्री राम जी और उनकी सेना ने मिलकर किया था, इस पुल का निर्माण लंका में युद्ध के लिए जाने के लिए किया गया था, सारी वानर सेना ने इस पुल के निर्माण में अपना सहयोग दिया था,

ऐसी मान्यता है कि वानर सेना जब किसी पत्थर पर जय श्री राम लिख देती थी तो वह पत्थर पानी में डूबता नहीं था, उसी पत्थर को पानी में डालकर पुल का निर्माण किया गया था, पुल के निर्माण में पत्थर मिट्टी और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था, यह पुल आज खंडित हो गया है, लेकिन इसके साक्ष्य आप देख सकते हैं।

10. अरियामन बीच – Ariyaman Beach

रामेश्वरम के प्रमुख धार्मिक स्थलरामेश्वरम के दर्शनीय स्थलरामेश्वरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलरामेश्वरम में घूमने की प्रसिद्ध जगहरामेश्वरम में घूमने की जगह

अरियामन बीच रामेश्वरम में स्थित बेहद सुंदर समुद्री किनारा है, यह रामेश्वरम नगर से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अपनी सुनहरी मिट्टी और नीले रंग के पाने के कारण प्रसिद्ध है, यह समुद्री किनारा अपने शांत माहौल के लिए भी जाना जाता है, यहां पर बाकी समुद्री किनारों के जितनी भीड़ भाड़ नहीं मिलेगी, और यहां पर बैठकर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं, अगर आप प्राकृतिक सुंदरता को अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए, यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं।

रामेश्वरम जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Rameswaram Travel Plan in Hindi

पहले दिन: पहले दिन की शुरुआत आपको रामनाथ स्वामी मंदिर से करनी चाहिए आप मंदिर की बेहतरीन खूबसूरती और वास्तुकला के साक्षी हो सकते हैं, आपको सुबह सुबह जल्दी मंदिर में चले जाना है और दोपहर तक पूजा पाठ करके पूरे मंदिर को अच्छे से देखना है, दोपहर तक आप भूतिया गांव में घूमने के लिए जा सकते हैं, यह वह गांव है जो सुनामी में नष्ट हो गया था और यहां पर आपको बहुत से घरों के खंडहर अभी भी मिल जाएंगे और आप शाम को पंबन ब्रिज को देख सकते हैं, यह तीनों जगह बहुत लोकप्रिय है।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की शुरुआत आपको पंचमुखी बालाजी मंदिर में दर्शन से करनी चाहिए, सुबह सुबह मंदिर में दर्शन के लिए जाइये और दोपहर तक मंदिर में घूमिए, दोपहर को आप एपीजे अब्दुल कलाम म्यूजियम में घुमने के लिए जा सकते हैं, एपीजे अब्दुल कलाम म्यूजियम में आप अब्दुल कलाम जी के जीवन के बारे में अधिक जानकारी ग्रहण कर सकते हैं, शाम को आप गंधमाधना पर्वत पर हाइकिंग के लिए जा सकते हैं, पहाड़ी के ऊपर से आसपास का दृश्य बेहद खूबसूरत प्रतीत होता है यहां से आपको रात होने से पहले वापस आ जाना है।

तीसरे दिन: तीसरे दिन यात्रा में सुबह आप रामेश्वरम में कई अलग मंदिर जैसे लक्ष्मण नाथ मंदिर और नयागियम्मन नामक मंदिर देख सकते है, दोपहर तक आप अरियामन बीच पर घूमने के लिए जा सकते हैं यहां की सुनहरी मिट्टी में आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं शाम के समय आप आसपास की खूबसूरती का आनंद लेते हुए अपनी यात्रा को समाप्त कर सकते हैं।

रामेश्वरम में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Rameswaram In Hindi

अगर आप रामेश्वरम में घूम कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साक्षी होना चाहते हैं, तो आपको यहां पर सर्दियों के मौसम में आना चाहिए, सर्दियों में आप अक्टूबर से मार्च के बीच में यहां पर आ सकते हैं, इस समय यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रहता है, जो कि घूमने के लिए सबसे सही तापमान माना जाता है,

इस समय ज्यादातर त्यौहार भी आते हैं, इसलिए धार्मिक महत्व से भी आप रामेश्वरम में आ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मार्च के बाद आते हैं, तो गर्मियां बहुत अधिक होती है, क्योंकि रामेश्वरम भारत के दक्षिणी हिस्से में स्थित है, इसलिए तापमान गर्मियों में 40 डिग्री पार हो जाता है और इस इलाके में उमस भी बहुत अधिक होती है, जिसके कारण आपका घूमना नामुमकिन हो सकता है,

अगर आप अक्टूबर से थोड़ा पहले आएंगे, तो यहां पर मानसून का सीजन रहता है, यहां पर जुलाई से सितंबर तक मानसून रहता है, और बहुत अधिक वर्षा होती है, वर्षा के कारण भी आपको अपने प्लान बदलने पड़ सकते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि रामेश्वरम में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच का रहता है।

रामेश्वरम में रुकने की जगह – Where To Stay In Rameswaram In Hindi

रामेश्वरम एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है इसलिए यहां पर आपको रुकने की बहुत सी जगह मिल जाएगी, यहां पर आपको कई होटल मिल जाएंगे, जो कि 500 से 1000 रुपए में आपको एक रात के लिए रुकने के लिए कमरा दे देंगे, आप चाहे तो ऑनलाइन भी होटल बुक करवा सकते हैं,

आपको ओयो जैसी वेबसाइट पर बहुत से होटल रजिस्टर मिल जाएंगे, यहां पर आप बजट फ्रेंडली होटल और लग्जरी दोनों प्रकार के होटल ले सकते हैं, अगर आप किसी लग्जरी होटल में रुकना चाहते हैं तो आप का खर्च बहुत अधिक हो जाएगा, आपको एक रात के 5000 से ₹10000 तक देने पड़ सकते हैं।

रामेश्वरम का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Rameswaram In Hindi

रामेश्वरम अपनी लजीज भोजन के लिए जाना जाता है, यहां पर आप दक्षिण भारत का बेहतरीन खाना खा सकते हैं, यहां के कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताओ तो समुद्री मछली, इडली डोसा, मसाला डोसा सांभर और अप्पम है।

आप इन पकवानों को सस्ते से महंगे होटल और स्ट्रीट फूड के तौर पर भी पूरे दक्षिण भारत में हासिल कर सकते हैं, इनमें से ज्यादातर पकवान नॉनवेज होते हैं, इसलिए अगर आप वेजिटेरियन है तो आपको खास ध्यान रखना होगा।

रामेश्वरम कैसे जाएं? – How to reach Rameswaram?

सड़क मार्ग से रामेश्वरम कैसे जाएं? – How To Reach Rameswaram By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से रामेश्वरम आना चाहते है तो आपको बता दूं कि रामेश्वरम बाकी शहरों से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है, आप पूरे भारत देश के किसी भी स्थल से आसानी से अपनी खुद की कार से या बस से रामेश्वरम में आ सकते हैं, तमिलनाडु के कुछ बड़े शहरों से रामेश्वरम रोज बस जाती है, आप इस बस की सहायता लेकर भी आप यहां पर आ सकते हैं, रामेश्वरम का सड़क मार्ग पंबन ब्रिज से होते हुए गुजरता है।

ट्रेन से रामेश्वरम कैसे जाएं? – How To Reach Rameswaram By Train In Hindi

रामेश्वरम में अपना खुद का एक रेलवे स्टेशन भी है, जो कि देश के बाकी बड़े शहरों से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है, आप चेन्नई, मदुरई, कोयंबटूर जैसे स्थानों से ट्रेन लेकर आसानी से रामेश्वरम में आ सकते हैं, अगर आप भारत के उत्तरी भाग से आ रहे हैं तो आपको कई ट्रेन बदलनी पड़ सकती है, आप चेन्नई आ सकते हैं और इसके बाद चेन्नई से ट्रेन लेकर रामेश्वरम में आ सकते हैं।

हवाई जहाज से रामेश्वरम कैसे जाएं? – How To Reach Rameswaram  By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज से रामेश्वरम में आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट मदुरई एयरपोर्ट है, जोकि रामेश्वरम से लगभग 174 किलोमीटर की दूरी पर है, इस एयरपोर्ट पर आने के बाद आपको टैक्सी या बस से रामेश्वरम में घूमने के लिए आ सकते हैं, मदुरई एयरपोर्ट से बहुत से डोमेस्टिक फ्लाइट आती है, जिनकी सहायता से आप देश के बहुत से स्थलों से रामेश्वरम में घूमने के लिए आ सकते हैं।

नौका से रामेश्वरम कैसे जाएं? – How To Reach Rameswaram  By Ferry In Hindi

अगर आप नौका से रामेश्वरम जाना चाहते हैं और एक यूनिक एक्स्पेरिंस लेना चाहते हैं तो आपको बता दूँ कि श्रीलंका से रामेश्वरम रोजाना नौका आती जाती रहती है, आप इस मार्ग से आ सकते हैं या भारत की तरफ से भी नौका की सवारी बनकर रामेश्वरम में जा सकते हैं।

रामेश्वरम का नक्शा – Map of Rameswaram

FAQs:- टॉप 10 रामेश्वरम में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

रामेश्वरम क्यों प्रसिद्ध है?

रामेश्वरम को भगवान श्री राम की नगरी भी कहा जाता है, यहां पर भगवान श्री राम के हाथों से बनाया गया शिव मंदिर है और इसी के साथ-साथ यहां पर रामायण कालीन रामसेतु भी है, धार्मिक मान्यता के साथ-साथ रामेश्वरम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी विख्यात है, यहां पर बहुत से विदेशी टूरिस्ट भी घूमने के लिए आते हैं, यहां पर बेहतरीन समुद्री किनारे और हरे-भरे जंगल है।

रामेश्वरम कहां पर स्थित है?

रामेश्वरम भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है, यह भारत की मुख्य भूमि से थोड़ी दूरी पर स्थित है, जहां तक समुंदर में बनाया गया एक ब्रिज जाता है, रामेश्वरम को भारत का सबसे निचला शहर भी माना जाता है।

रामेश्वरम जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

रामेश्वरम जाने की ओर घूमने के कितने खर्च लगेंगे यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप देश में किस स्थान पर रहते हैं, सबसे पहले तो आप अपने स्थान से रामेश्वरम जाने का खर्च निकाल लीजिए और इसके बाद रही खाने-पीने और रहने की बात तो आपको बता दूं कि यहां पर खाने पीने के लिए आपको 500 से 1000 रुपए एक समय के खर्च करने पड़ेंगे और इतने ही समय में आप एक रात रह सकते हैं, यहां के स्थानों पर घूमने का अधिक खर्च नहीं लगता, लेकिन अगर आप किसी म्यूजियम वगैरा जगह पर जाना चाहते हैं तो 50 से ₹100 तक टिकट लग सकता है।

Rameswaram Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने रामेश्वरम के बारे में बताया है, यहां पर मैंने आपको रामेश्वरम में घूमने के 10 स्थानों के बारे में पूरी जानकारी दी है, रामेश्वरम में घूमने की जगह के साथ-साथ मैंने आपको यहां पर रुकने की जगह और यहां के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी बताया है, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो उसे अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment