Best 20 सबसे प्रसिद्ध बैंगलोर में घूमने की जगह और संपूर्ण जानकारी

बैंगलोर भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है। बैंगलोर में घूमने की जगह बहुत ही अच्छी-अच्छी है जहां पर हर साल देश और दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। बैंगलोर को पहले गार्डन सिटी के नाम से जाना जाता था वर्तमान में इस शहर को सिलिकॉन वैली के नाम से भी जाना जाता है। आईटी हब के लिए मशहूर बैंगलोर भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है।

इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम आप को यहां पर देखने को मिल जाएगा। बैंगलोर में पर्यटकों के लिए मॉल, झीलें, गार्डन और म्यूजियम आदि मौजूद है जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। बैंगलोर का इतिहास भी बेहद प्राचीन रहा है इसलिए कई ऐतिहासिक चीजें आप यहां पर देख सकते हैं।

Table of Contents

बैंगलोर में घूमने की जगह

इस शहर की स्थापना सन् 1537 में कैंपे गौड़ा ने की थी। यह शहर भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन शहरों में आता है। अगर आप बैंगलोर की यात्रा कर रहे हैं और यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. बैंगलोर का आकर्षक पर्यटन स्थल बैंगलोर पैलेस – Bangalore Palace, In Hindi

45000 हजार वर्ग फुट के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह पैलेस बैंगलोर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जिसका निर्माण 1878 में किया गया। इस पैलेस की अद्भुत वास्तुकला देखने लायक है। इस महल में दक्षिण भारत के राजाओं की भव्यता देख पाएंगे। इतिहास प्रेमियों द्वारा इस पैलेस को काफी पसंद किया जाता है। इस पैलेस को देखने के लिए भारतीयों को 230 रुपए और विदेशियों को 460 रुपए का शुल्क देना पड़ता है।

2. बैंगलोर के पर्यटन स्थल लालबाग – Lalbagh, Bangalore In Hindi

लालबाग बैंगलोर का सबसे खूबसूरत और प्रमुख गार्डन है। 240 एकड़ के भू भाग में फैले हुए इस उद्यान में आप को लगभग 1800 से भी अधिक पौधो की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी जिसमें फारसी और अफगानी मूल के दुर्लभ पौधे शामिल हैं। यह वनस्पति उद्यान बैंगलोर का बेहद प्राचीन उद्यान है। अगर आप बैंगलोर की यात्रा कर रहे हैं तो इस गार्डन को देखना नहीं भूले।

3. बैंगलोर में घूमने की जगह कब्बन पार्क – Cubbon Park, Bangalore In Hindi

कब्बन पार्क बैंगलोर के सबसे आकर्षक पार्कों में से एक है। अगर आप बैंगलोर में भीड़ भाड़ से मुक्त शान्त वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो यह पार्क सबसे बेस्ट है। 300 एकड़ के भू भाग में फैले हुए इस पार्क में आप को 5000 से भी अधिक पेड़ देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इस पार्क में कब्बन पार्क संग्रहालय, अटारा काचेरी, शेषाद्री अय्यर मेमोरियल और बैंगलोर एक्वेरियम भी मौजूद है। बैंगलोर एक्वेरियम भारत के सबसे बड़े एक्वेरियम में से एक है।

4. बैंगलोर में घूमने वाली जगह इनोवेटिव फिल्म सिटी – Innovative Film City, Bangalore In Hindi

इनोवेटिव फिल्म सिटी बंगलौर से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो की 58 एकड़ के भूमि के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में मनोरंजन के साथ वाइल्ड वेस्ट विंड, संग्रहालयो और कार्टून सिटी का भी आनंद उठा सकते हैं। इस फिल्म सिटी को देखने के लिए 600 रुपए का शुल्क देना पड़ता है। इसको देखने का समय सुबह 10 से शाम के 7 बजे तक होता है।

5. बैंगलोर में देखने लायक जगह बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान – Bannerghatta National Park, Bangalore In Hindi

लगभग 104 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ यह पार्क बैंगलोर से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप कई तरह के वन्य जीव देख सकते हैं जिसमे सियार, लोमड़ी, हाथी, तेंदुआ, जंगली सुअर, हिरण, भालू, शेर और रॉयल बंगाल टाइगर आदि शामिल हैं। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद लुभाता है। अगर आप वन्य जीवों को देखना पसंद करते हैं तो आप को यह पार्क देखने जरूर जाना चाहिए।

6. बैंगलोर की प्रसिद्ध झील उलसुर झील – Ulsoor Lake, Bangalore In Hindi

लगभग 50 हेक्टेयर के विशाल भू भाग में फैली हुई यह झील बैंगलोर की सबसे बड़ी और खूबसूरत झीलों में से एक है। अपने शान्त वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली यह झील प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। इस झील का निर्माण लेविन बेंटम बॉरिंग ने करवाया था। इस झील में आप नाव की सवारी करना नही भूले।

7. बैंगलोर में घूमने की जगह नंदी हिल – Nandi Hill, Bangalore In Hindi

नंदी हिल बैंगलोर का खूबसूरत छोटा सा हिल स्टेशन है जो कि एक नंदी बैल जैसा दिखता है। यह हिल बैंगलोर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर योगानंदेश्वरा मंदिर भी मौजूद है अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो दर्शन करने जा सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता युक्त वातावरण यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

8. बैंगलोर का प्रसिद्ध मंदिर इस्कॉन मंदिर – Iskcon Temple, Bangalore In Hindi

इस्कॉन मंदिर बैंगलोर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है जो की भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर बैंगलोर के राजाजी नगर इलाके में स्थित है जिसमे हर साल भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी बैंगलोर यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

9. बैंगलोर घूमने की शानदार जगह समर पैलेस – Samar Palace, Bangalore In Hindi

समर पैलेस मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का निवास स्थान था जो की बैंगलोर महल में स्थित है। यह महल इंडो – इस्लामिक वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इतिहास प्रेमियों द्वारा इस स्थान को बेहद पसंद किया जाता है। इसको देखने के लिए भारतीयों को 15 रुपए और विदेशियों को 200 रुपए का शुल्क देना पड़ता है।

10. बैंगलोर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल जवाहर लाल नेहरू तारामंडल – Jawaharlal Nehru Planetarium, Bangalore In Hindi

जवाहरलाल नेहरू तारामंडल बैंगलोर का काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जीवन की उत्पति, ग्रह कैसे विकसित होते हैं, अंतरिक्ष अभियान, ग्रहण कैसे होता है, गुरुत्वाकर्षण कैसे काम करता है आदि विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारी यह तारामंडल बताता है। अगर आप विज्ञान में रुचि रखते हैं तो इस तारामंडल को देखने जाना चाहिए।

11. बैंगलोर में घूमने की जगह लुंबिनी गार्डन – Lumbini Garden, Bangalore In Hindi

लुंबिनी गार्डन बैंगलोर के सबसे शानदार गार्डन में से एक है जो की बैंगलोर की नागवाड़ा झील के तट पर मौजूद है। शांत और सुनहरे वातावरण में सुकून का कुछ समय यहां बीता सकते हैं। यहां पर लगभग 12000 वर्ग फुट का कृत्रिम समुद्र तट और बच्चों का पुल भी मौजूद है।

12. बैंगलोर में घूमने की प्रसिद्ध जगह चूंची फॉल्स – Chunchi Falls, Bangalore In Hindi

बैंगलोर से 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चूंची फॉल्स 50 फिट ऊंचाई वाला झरना है जो की एक काफी प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर घूमने के लिए मानसून के बाद का मौसम बहुत अच्छा माना जाता है। यहां का हरा भरा और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

13. बैंगलोर में घूमने की अच्छी जगह बुल मंदिर – Bull Temple, Bangalore In Hindi

बुल मंदिर बैंगलोर के सबसे प्राचीन प्रमुख मंदिरो में से एक है जिसे नंदी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव जी को समर्पित इस मंदिर में नंदी की एक विशाल मूर्ति मौजूद है नंदी भगवान शिव जी का वाहन है। यह मंदिर हिन्दुओं की आस्था का पवित्र केंद्र है।

14. बैंगलोर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मंदिर – Shiv Temple, Bangalore In Hindi

शिव जी का यह मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध शिव जी के मंदिरो में से एक है जहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में सफेद संगमरमर से निर्मित भगवान शिव जी की 65 फिट लंबी मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा यहां पर भगवान गणपति जी की मूर्ति भी मौजूद है।

15. बेंगलुरु में घूमने की जगह वंडर ला वॉटर पार्क – Wondar La Watar Park, Bengaluru In Hindi

वंडर ला वॉटर पार्क बैंगलोर के सबसे लोकप्रिय मनोरंजन पार्कों में शामिल हैं। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां काफी लोग एन्जॉय करने आते हैं। इसके खुलने का समय सुबह 11 बजे से शाम के 6 बजे तक का होता है।

16. बैंगलोर के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन स्नो सिटी – Snow City, Bangalore In Hindi

अगर आप बैंगलोर में बर्फ का आनंद उठाना चाहते हैं तो जेसी नगर में स्थित स्नो सिटी में जरूर जाएं। यहां पर आप भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। स्नो सिटी के अंदर एक थीम पार्क भी मौजूद है जो लोगों और बच्चों का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा यहां पर बच्चो के लिए झूले और स्लाइड भी मौजूद है। इसके खुलने का समय सुबह 10 से शाम के 8 बजे तक होता है।

17. बैंगलोर में घूमने की जगह देवनाहल्ली किला – Devanahalli Fort, Bangalore In Hindi

बैंगलोर शहर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देनानहल्ली किला बैंगलोर का एक लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह किला टीपू सुल्तान का जन्म स्थान था। लगभग 20 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह किला इतिहास प्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अगर आप ऐतिहासिक स्थल देखना पसंद करते हैं तो अपनी बैंगलोर यात्रा के दौरान इस किले को देखने जरूर जाएं।

18. बैंगलोर के प्रसिद्ध मॉल ओरियन मॉल – Orion Mall, Bangalore In Hindi

ओरियन मॉल बैंगलोर के सबसे बड़े मॉल में से एक है जो की मल्लेश्वरम में स्थित है। यहां पर आप को कई ब्रांड के शोरूम देखने को मिल जाएंगे। अगर आप बैंगलोर में खरीददारी करना चाहते हैं तो यह मॉल आप के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह मॉल एक झील के नजदीक स्थित है जहां से आप कपड़ो, जूतों आदि की खरीददारी कर सकते हैं।

19. बैंगलोर में घूमने लायक जगह थोट्टीकल्लू फॉल्स – Thottikallu Falls, Bangalore In Hindi

थोट्टीकल्लू फॉल्स विकेंड पर छुट्टियां बिताने के लिए शानदार जगह है जो कि बैंगलोर शहर से 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण में अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून का कुछ समय यहां पर बिता सकते हैं। यहां का खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

20. बैंगलोर में घूमने की खूबसूरत जगह बुगले रॉक पार्क – Bugle Rock Park, Bangalore In Hindi

बुगले रॉक पार्क बैंगलोर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जो की बसपागुड़ी के एन आर कॉलोनी में मौजूद है। पेड़ पौधों से घिरा हुआ यह पार्क काफी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर एक प्रहरीदुर्ग भी स्थित है जो शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। अगर आप बंगलौर की यात्रा कर रहे हैं तो इस पार्क में भी घूमने जरूर जाएं।

बेंगलुरु में घूमने का यात्रा प्लान – Bangalore Travel Plan

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से भी जाना जाता है, बेंगलुरु में आपको कुछ दिन जरूर रुकना चाहिए, यहां पर सबसे पहले आपको विश्वश्रेया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम में आना चाहिए, इसके बाद आपको KR मार्केट में घूमने के लिए जाना चाहिए तथा यहां की कमर्शियल स्ट्रीट में शॉपिंग करने के लिए भी जरूर जाना चाहिए, यहां पर आपको बहुत से साउथ इंडियन खूबसूरत दुकान मिल जाएगी, जहां पर आप रुक सकते हैं।

बेहतरीन नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए आपको एमजी रोड पर जरूर जाना चाहिए, अगर आपके पास समय बचता है तो आप नंदी की पहाड़ियों और बाकी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं, नंदी की पहाड़ियां बहुत ही खूबसूरत है तथा बेंगलुरु के पास में ही स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन के तौर पर जानी जाती है।

बैंगलोर घूमने का सही समय – Best Visiting Time In Bangalore In Hindi

बैंगलोर में घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च महीने का होता है इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में काफी ठंड पड़ती है लेकिन बैंगलोर में ज्यादा ठंड नही पड़ती हैं हालाकि बैंगलोर में पर्यटक पूरे साल में किसी भी समय घूमने जा सकते हैं।

बैंगलोर का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन – Local Famous Food In Bangalore In Hindi

वैसे तो बैंगलोर में आप को कई तरह के भोजन और व्यंजन मिल जाएंगे लेकिन इडली, डोसा, पोंगल और बस्सी बिल भात आदि बैंगलोर के प्रसिद्ध व्यंजन है। इसके अलावा अगर आप नॉनवेज पसन्द करते हैं तो शेक कबाब, तंदूरी चिकन, चिकन कबाब और बैंगलोरियन बिरयानी आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं।

बैंगलोर के प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल – Best Temple In Bangalore In Hindi

अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आप को बैंगलोर में कई प्राचीन और खूबसूरत मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहां पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। इस्कॉन मंदिर, चोककानाथ स्वामी मंदिर, कोटे वेंकटरमण स्वामी मंदिर, शिवोहम शिव मंदिर, डोड्डा गणेश जी मंदिर, सोमेश्वर मंदिर और श्री शंखमुख मंदिर आदि बैंगलोर के प्रसिद्ध मंदिर है।

बैंगलोर के प्रसिद्ध बाजार – Best Market In Bangalore In Hindi

बैंगलोर अपने पर्यटन स्थलों के साथ-साथ प्रसिद्ध बाजारों के लिए भी जाना जाता है जहां से आप कपड़ो, जुत्तो और हस्तशिल्प आदि की खरीददारी कर सकते हैं। चिकपेट, इंद्रानगर बाजार, रेजीडेंसी रोड मार्केट, दुबई प्लाजा, राष्ट्रीय बाजार, ब्रिगेड रोड, कमर्शियल स्ट्रीट और जयनगर चौथा ब्लॉक आदि बैंगलौर के प्रसिद्ध बाजार है जहां से लोग भारी मात्रा में खरीददारी करते हैं।

बैंगलोर कैसे पहुंचे – How To Reach Bangalore In Hindi

अगर आप बैंगलोर की यात्रा करने वाले है तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि बैंगलोर सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से बैंगलोर पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा बैंगलोर कैसे पहुंचे – How To Reach Bangalore By Road In Hindi

बैंगलोर भारत के सबसे बड़े और प्रमुख शहरों में से एक है जिसकी वजह से यह शहर भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी बैंगलोर यात्रा कर सकते हैं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और गोवा के अलावा भी भारत के कई प्रमुख शहरों से बैंगलोर के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

हवाई जहाज द्वारा बैंगलोर कैसे पहुंचे – How To Reach Bangalore By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा बैंगलोर की यात्रा करना चाहते हैं तो केम्पे गौंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बैंगलोर का प्रमुख हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत के सबसे आधुनिक और व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हैं। इस हवाई अड्डे के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी जिसकी मदद से आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा बैंगलोर कैसे पहुंचे – How To Reach Bangalore By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा बैंगलोर की यात्रा करना चाहते हैं तो बैंगलोर जंक्शन और यशवंतपुर जंक्शन दो बैंगलोर के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है। बैंगलोर जंक्शन रेलवे स्टेशन शहर के बीच में ही स्थित है जहां से ज्यादातर ट्रेनें आती जाती है। इसके अलावा यशवंतपुर जंक्शन NH-4 पर मौजूद है इस रेलवे स्टेशन से शहर में जाने के लिए टैक्सी और रिक्शा की सुविधा मिल जाएगी।

बैंगलोर में कहा ठहरें – Bangalore Main Kaha Thahre

अगर आप बैंगलोर यात्रा के दौरान ठहरने की सोच रहे हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि इस शहर में आप को लो बजट से लेकर हाई बजट तक की कई शानदार होटलों की सुविधा आसानी से मिल जाएगी आप अपनी सुविधानुसार कोई भी होटल ले सकते हैं और अगर आप होटल ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

बैंगलोर का नक्शा – Map Of Bangalore

Best Tourist Places In Bangalore In Hindi
दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने बैंगलोर में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं, अगर आप बैंगलोर में घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर कभी भी बैंगलोर की यात्रा करते हैं तो अपनी यात्रा को आर्टिकल में बताये स्थानों पर जरूर प्लान करें, जिससे आपकी यात्रा यादगार बन सके।

Related Articles:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment