Top 20 मथुरा में घूमने की जगह। Mathura Tourist Places in Hindi

भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित मथुरा में घूमने की जगह बहुत ही लोकप्रिय है जो हर साल लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। यमुना नदी के किनारे पर बसे इस प्राचीन शहर को हिंदुओ के आराध्य भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि के नाम से जाना जाता है। मथुरा के प्रसिद्ध मंदिर हिंदुओ की धार्मिक आस्था के बहुत ही पवित्र केंद्र है

मथुरा में आप को कई खूबसूरत और ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिल जाएंगे जहां पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं मथुरा भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में आता है। मथुरा का इतिहास हजारों साल पुराना रहा है इसलिए इतिहास प्रेमी लोग इस स्थान को काफी पसंद करते हैं। मथुरा दिल्ली से लगभग 155 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं।

Table of Contents

मथुरा में घूमने की जगह – Mathura Mai Ghumne Ki Jagah

मथुरा अपने पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों की वजह से भारत के साथ-साथ दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मथुरा के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. मथुरा के प्रमुख मंदिर द्वारकाधीश मंदिर – Dwarkadhish Temple, Mathura In Hindi

द्वारकाधीश मंदिर मथुरा के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। यह मंदिर उस कारागृह के नजदीक मौजूद है जहां पर कंस ने माता देवकी और वासुदेव को कैद कर के रखा था।

इस मंदिर का निर्माण लगभग 200 साल पहले भगवान श्री कृष्ण के भक्त ने करवाया था। विश्राम घाट के नजदीक स्थित इस मंदिर में भगवान कृष्ण की खूबसूरत मूर्ति मौजूद हैं जिसमे उनको द्वारका के राजा के रूप में दिखाया गया है।

2. मथुरा में घूमने की जगह राधा कुंड – Radha Kund, Mathura In Hindi

राधा कुंड राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी को दर्शाता है जो की एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल और टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह स्थान मुख्य रूप से वैष्णवो का धार्मिक स्थल माना जाता है। रोजाना काफी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालू यहां पर घूमने आते हैं। अगर आप मथुरा की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

3. मथुरा के प्रमुख तीर्थ स्थल कृष्ण जन्म भूमि मंदिर – Krishna Janma Bhumi Temple, Mathura In Hindi

कृष्ण जन्म भूमि मंदिर को भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान माना जाता है। यह मंदिर उस जेल कोठरी के वहा पर मौजूद है जहां पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था कोठरी की जगह स्थित इस मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

इस मंदिर के यहां पहुंचने के बाद आप को बेहद सुकून का आभास होगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व यहां पर बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। अगर आप मथुरा की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को देखना नहीं भूले इसके बिना आप की मथुरा यात्रा अधूरी है।

4. मथुरा में घूमने वाली जगह विश्राम घाट – Vishram Ghat, Mathura In Hindi

यमुना नदी के किनारे पर स्थित विश्राम घाट के बारे में कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने क्रूर मामा कंस का वध करने के बाद इसी स्थान पर आकर विश्राम किया था। इसलिए इस स्थान का नाम विश्राम घाट पड़ गया।

यहां पर आप यमुना नदी में नाव की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं। खूबसूरत झांकियों से सजी नाव बेहद अद्भुत अनुभव प्रदान करती है। शाम के वक्त यहां पर होने वाली भव्य आरती को देखना नहीं भूले।

5. मथुरा की ऐतिहासिक जगह कंस किला – Kans Qila, Mathura In Hindi

कंस किला मथुरा का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। इस किले का निर्माण राजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था जो मुगल बादशाह अकबर के नो रत्नों में से एक थे। यमुना नदी के किनारे पर स्थित यह किला हिंदू और मुगल वास्तुकला का अद्भुत नमूना है।

हालाकि आप की जानकारी के लिए बता दे कि यह किला अब एक खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन फिर भी काफी पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं।

6. मथुरा में घूमने की अच्छी जगह तिलक द्वार – Tilak Dwar, Mathura In Hindi

तिलक द्वार मथुरा के प्रमुख बाजार में से एक है जो विश्राम घाट और द्वारकाधीश मंदिर के नजदीक मौजूद हैं जहा से आप पेंटिंग, माला, हस्तशिल्प और देवी देवताओं की मूर्तियां आदि की खरीददारी कर सकते हैं।

अगर आप मिठाई के शौकीन हैं तो इस बाजार में एक मिठाई की प्रसिद्ध दुकान मौजूद है जहां से आप अनेक तरह की मिठाईयो का आनंद उठा सकते हैं।

7. मथुरा में घूमने की खूबसूरत जगह कुसुम सरोवर – Kusum Sarovar, Mathura In Hindi

कुसुम सरोवर मथुरा का काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है कहा जाता है कि यह सरोवर वो स्थान है जिसके आस-पास राधा जी भगवान श्री कृष्ण से मिलने आया करते थे। यह सरोवर 60 फिट गहरा और 450 फिट लंबा है जहां पर कई लोग तैरने भी आते हैं।

यहां का शान्त और मनोरम वातावरण पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। शाम के समय यहां पर होने वाली आरती में शामिल होना नही भूले।

8. मथुरा में घूमने की जगह मथुरा संग्रहालय – Mathura Museum, Mathura In Hindi

19 वी शताब्दी मे निर्मित यह संग्रहालय मथुरा के आकर्षक पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर आप को कई कलाकृतियों और अद्भुत वास्तुकला का संग्रह देखने को मिल जाएगा।

कुषाण और गुप्त साम्राज्य के ऐतिहासिक पुरातत्व भी यहां के प्रमुख निष्कर्ष है। ऐतिहासिक चीजे देखना पसंद करने वाले लोगों के बीच यह संग्रहालय बहुत लोकप्रिय है।

9. मथुरा के नजदीक घूमने वाली जगह बरसाना – Barsana In Hindi

बरसाना मथुरा जिले में स्थित खूबसूरत छोटा सा शहर है बरसाना में घूमने की जगह में राधा जी का जन्म स्थान और बृज भूमि का इलाका आता है। राधा रानी मंदिर बरसाना का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अगर आप मथुरा की यात्रा कर रहे हैं तो बरसाना भी जा सकते हैं।

10. मथुरा के आस पास घूमने की जगह गोकुल – Gokul In Hindi

मथुरा के नजदीक स्थित गोकुल में घूमने की जगह भी बेहद लोकप्रिय है मथुरा की यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग गोकुल भी जरूर जाते हैं। गोकुल मथुरा से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ब्रह्मांड घाट, श्री उखल बंधन आश्रम, नंद महल गोकुल, योगमाया मंदिर और रमन रेती आदि गोकुल के प्रमुख पर्यटन स्थल है। भगवान श्री कृष्ण के बचपन की कई लीलाएं गोकुल से जुड़ी हुई है।

11. मथुरा के पास में घूमने की अच्छी जगह वृंदावन – Vrindavan In Hindi

अपनी मथुरा यात्रा के दौरान वृंदावन भी जरूर जाएं वृंदावन में घूमने की जगह में कई ऐतिहासिक और खूबसूरत मंदिर शामिल हैं। मंदिरो का शहर कहा जाने वाला यह शहर हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है।

यहां जगह-जगह पर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की निशानियां दिखाई देगी जो मन को बेहद सुखद अनुभव का आभास कराती है। प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और निधिवन आदि वृंदावन के प्रमुख पर्यटन स्थल है।

12. मथुरा में घूमने की जगह गोवर्धन पर्वत – Govardhan Hill In Hindi

वृंदावन के नजदीक स्थित गोवर्धन पर्वत हिंदू श्रद्धालुओ और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय स्थान है जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालू आते हैं। मथुरा से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पर्वत का वर्णन कई हिंदू ग्रंथो में देखने को मिलता है।

कहा जाता है कि यहां पर एक बार बहुत भयंकर बारिश हुई उस दौरान भगवान श्री कृष्ण ने यहां के लोगों की रक्षा के लिए इस पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। यह स्थान हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है।

13. मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थल रंगजी मंदिर – Rangji Temple, Mathura In Hindi

भगवान श्री गोदा रणगामनार को समर्पित यह मंदिर मथुरा के नजदीक सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो वृंदावन में मथुरा मार्ग पर मौजूद है। भगवान श्री गोदा रणगामनार विष्णु भगवान के प्रमुख अवतारों में से एक अवतार थे।

इस मंदिर की वास्तुशिल्प दक्षिण भारतीय पैटर्न से मिलती जुलती है। अगर आप मथुरा की यात्रा कर रहे हैं तो इस मंदिर को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

14. मथुरा के प्रसिद्ध घाट – Ghat Mathura In Hindi

मथुरा में आप को कई प्रसिद्ध घाट देखने को मिल जाएंगे जिनका संबंध भगवान श्री कृष्ण के समय के दौरान का बताया जाता है। कहा जाता है कि यमुना नदी के तट पर मौजूद इन घाटों पर स्नान करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है

इसलिए भारी मात्रा में श्रद्धालु इन घाटों पर स्नान करने आते हैं। विश्राम घाट, गौ घाट, असकुंडा घाट, प्रयाग घाट, सूरज घाट और ध्रुव घाट आदि मथुरा के प्रमुख घाट है।

15. मथुरा के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन नंद गांव – Nand Gav, Mathura In Hindi

नंद गांव वह स्थान है जहां पर वासुदेव भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद यमुना नदी पार कर के लाए थे। इस स्थान पर भगवान कृष्ण के बाल्यकाल का कुछ समय बीता हुआ है। यह स्थान बरसाना से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मोती कुंड, नंद महल आदि नंद गांव के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मथुरा यात्रा के दौरान परिवार के साथ घूमने के लिए यह स्थान काफी अच्छा है।

16. मथुरा के आस पास प्रमुख मंदिर प्रेम मंदिर – Prem Temple In Hindi

प्रेम मंदिर मथुरा के नजदीक सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो की वृंदावन में स्थित है। भगवान श्री कृष्ण और राधा जी को समर्पित इस मंदिर में भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

इस मंदिर के निर्माण में लगभग 100 करोड़ रूपये का खर्च आया था और लगभग 11 वर्षो का समय लगा था। शाम के समय यहां का नजारा बेहद मनमोहक होता है।

17. मथुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थल राधा वल्लभ मंदिर – radha Vallabh Temple In Hindi

वृंदावन में स्थित राधा वल्लभ मंदिर भी काफी लोकप्रिय मंदिर है गौतम नगर के नजदीक स्थित यह मंदिर बांके बिहारी मंदिर की चट्टान पर मौजूद हैं। इस मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला देखने लायक है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपने परिवार के साथ इस मंदिर में जा सकते हैं।

18. मथुरा के प्रमुख मंदिर इस्कॉन मंदिर – Isckon Temple In Hindi

इस्कॉन मंदिर प्रेम मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित है जहां पर आप को कई देशी श्रद्धालुओ के साथ विदेशी पर्यटक भी देखने को मिल जाएंगे। प्रसिद्ध हरे रामा हरे कृष्णा का उच्चारण श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर देता है। यहां पर पहुंचने के बाद आप के मन को बेहद सुकून का आभास होगा।

19. मथुरा में घूमने की जगह पोटरा कुंड – Potara Kund, Mathura In Hindi

भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि के नजदीक स्थित यह स्थान भगवान कृष्ण को समर्पित है। कहा जाता है कि यशोदा मैया बचपन में भगवान श्री कृष्ण के वस्त्र इसी कुंड में धोया करती थी। अगर आप मथुरा की यात्रा कर रहे हैं तो इस कुंड को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं यह स्थान भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

20. मथुरा के प्रमुख दर्शनीय स्थल जय गुरुदेव मंदिर – Jai Gurudev Temple, Mathura In Hindi

जय गुरुदेव मंदिर मथुरा के आकर्षक पर्यटन स्थलों में आता है जहां पर भारी संख्या में लोग आते हैं। मथुरा में आगरा – दिल्ली राजमार्ग पर स्थित यह आश्रम लगभग 150 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। यहां की एक अलग ही दुनिया है। अपनी मथुरा यात्रा के दौरान इस स्थान को देखना नहीं भूले।

मथुरा में घूमने का यात्रा प्लान – Mathura Travel Plan

दोस्तों अगर आप मथुरा में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको अपनी यात्रा इस ट्रैवल प्लान के हिसाब से करनी चाहिए, आपको सबसे पहले कृष्ण जन्म भूमि मंदिर देखने के लिए जाना चाहिए, कृष्ण जन्म भूमि मंदिर देखने के बाद आपको द्वारकाधीश मंदिर में जाना चाहिए, इसके बाद आप वृंदावन की तरफ रुख कर सकते हैं, वृंदावन में घूमने के बाद आपको गोवर्धन की पहाड़ियों पर जरूर जाना चाहिए।

यह भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी अहम जगह है, इसके बाद आपको यमुना घाट पर भी जरूर जाना चाहिए और यहां का खूबसूरत और प्राकृतिक दृश्य जरूर देखना चाहिए, आप यहां के इतिहास के बारे में जानने और भगवान कृष्ण की अलौकिक लीलाओं के बारे में गहन जानकारी हासिल करने के लिए मथुरा म्यूजियम में जरूर जाइए, म्यूजियम में आप बहुत सी पुरानी पेंटिंग और कलाकृतियों को देख सकते है।

मथुरा घूमने का सबसे अच्छा समय कौनसा होता है (Best Visiting Time In Mathura In Hindi)

कृष्ण जन्माष्टमी और होली का पर्व मथुरा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान सबसे ज्यादा पर्यटक मथुरा की यात्रा करना पसंद करते हैं इसके अलावा सर्दियों का मौसम मथुरा घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। गर्मी के मौसम में यहां पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मथुरा का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Local Famous Food Mathura In Hindi

मथुरा में आप को कई तरह के भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन पेड़े, जलेबी, कचौरी, लस्सी, पानीपुरी और समोसा आदि व्यंजन यहां के बहुत स्वादिष्ट माने जाते हैं जिनके स्वाद का लुप्त आप को मथुरा में जरूर उठाना चाहीए।

मथुरा कैसे जाएं – How To Reach Mathura In Hindi

सड़क मार्ग से मथुरा कैसे जाएं – How To Reach Mathura By Road In Hindi

मथुरा हिंदुओ की प्रमुख धार्मिक नगरी होने की वजह से भारत के विभिन्न राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से मथुरा पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आगरा, दिल्ली, मुंबई जैसे भारत के प्रमुख शहरों से मथुरा के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

हवाई जहाज से मथुरा कैसे जाएं – How To Reach Mathura By Flight In Hindi

मथुरा का अपना कोई हवाई अड्डा नही है लेकिन आगरा का हवाई अड्डा मथुरा के सबसे नजदीक हवाई अड्डा है जो मथुरा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालाकि आप की जानकारी के लिए बता दे कि देशभर से आगरा के लिए बहुत कम उड़ाने संचालित होती है।

इसके अलावा दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी मथुरा का नजदीकी हवाई अड्डा है यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां से आप टैक्सी की मदद से मथुरा पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से मथुरा कैसे जाएं – How To Reach Mathura By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा मथुरा की यात्रा करना चाहते हैं तो मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पश्चिम और मध्य रेलवे का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो भारत के प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप ट्रेन द्वारा आराम से मथुरा पहुंच सकते हैं।

मथुरा का नक्शा – Map Of Mathura

FAQ

1 – मथुरा की यात्रा कितने दिन की होनी चाहिए?

Ans – मथुरा और मथुरा के आस पास अच्छे से घूमने और दर्शन करने के लिए कम से कम 2 से 3 दिन की यात्रा होनी चाहिए।

2 – मथुरा क्यों प्रसिद्ध है?

Ans – भगवान कृष्ण की लीलाओं के लिए जाना जाने वाला यह स्थान हिंदुओ के पवित्र तीर्थ स्थान के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

Best Tourist Places In Mathura In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने मथुरा में घूमने की जगह या मथुरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जाना हैं, अगर आप मथुरा की यात्रा करने वाले हैं तो उपरोक्त स्थलों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें जिससे आपकी यात्रा यादगार ओर आनंद से पूरित हो सके।

इसके साथ ही अगर आपका कोई फ्रेंड या परिवार का सदस्य भी मथुरा की यात्रा करने वाला हैं तो इस आर्टिकल को उनके साथ जरूर शेयर करें जिससे वे भी अपनी यात्रा में इन स्थलों को शामिल सके।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment