दुनिया में घूमने की 20 सबसे अच्छी जगह | World’s Top Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों क्या आप कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं और दुनिया में घूमने की जगह के बारे में ढूंढ रहे हैं, तो आज का आर्टिकल खास आपके लिए है आज के आर्टिकल में मैं आपको दुनिया में घूमने की सबसे अच्छी जगह के बारे में पूरी जानकारी दूंगा

और इसी के साथ-साथ यहां पर मैं आपको घूमने का सही समय और दुनिया के विस्तृत तरह के पकवानों के बारे में संपूर्ण जानकारी दूंगा, तो आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू कर लेते हैं।

दुनिया भर में हजारों ऐसी जगह है, जहां पर आप घूम कर आनंद ले सकते हैं, साल भर में घूमने के लिए अलग-अलग जगहों की यात्राएं आप कर सकते हैं, कई जगह ऐसी होती है जहां पर सर्दियों में घूमना सही रहता है तो किन्हीं जगहों पर गर्मियों में घूमना सही रहता है,

दुनिया भर का पर्यटन बहुत बड़ा है, लोग एक देश से दूसरे देश तक हजारों सालों से यात्राएं कर रहे हैं, और घूम कर मौज मस्तियां कर रहे हैं, दुनिया में घूमना ना केवल मौज मस्ती बल्कि रिसर्च और अन्य जरूरी कामों के लिए भी जाया जाता है। यहां मैं आपको दुनिया के 20 सबसे अधिक घुमे जाने वाले सबसे सुंदर जगह के बारे में बताऊंगा।

Table of Contents

दुनिया में घूमने की जगह – Duniya Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो पृथ्वी पर सैकड़ों देशों में हजारों ऐसी जगह हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको मुख्य 20 मुख्य जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं।

1. पेरिस, फ्रांस – Paris, France

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

पेरिस दुनिया में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है, यहां पर प्रेमी जोड़े हनीमून मनाने के लिए सबसे अधिक जाते हैं, एक ऐतिहासिक शहर है जो हमेशा से बहुत समृद्ध रहा है, पेरिस में आइफेल टावर मौजूद है जो प्यार का प्रतीक माना जाता है, पेरिस में आपको घूमने के लिए कई जगह मिल जाएंगी,

यह बहुत ही खूबसूरत शहर है और यूरोपीयन स्टाइल में बनी हुई इमारतें आपको काफी आकर्षित करेंगी, अगर आप दुनिया भर में घुमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आपको पेरिस जरूर जाना चाहिए, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी लाजवाब माना जाता है, यहां पर कई ऐसी जगह है, जहां पर स्पेशल फोटोग्राफर फोटोग्राफी के लिए आते हैं।

2. रोम, इटली – Rome, Italy

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

रोम दुनिया में घूमने के जबरदस्त जगहों में से एक है, रोम का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है, यह एक परंपरागत और योद्धाओं का देश माना जाता है, रोमन इतिहास को पूरे विश्व भर की इतिहास की किताबों मे पढ़ाया जाता है, आप भी रोम के बारे में अच्छे से जानते होंगे, यह इटली में स्थित है,

पहले रोम का इलाका काफी विस्तृत हुआ करता था, लेकिन अब यह इटली के एक शहर मात्र के रूप में रह गया है, यहां के भवनों की वास्तुकला देखकर आप अचंभित हो जाएंगे, रोम में आपको बहुत से पुराने किले और भवन मिलेंगे, तथा इनमें से कुछ चीजें विश्व की सबसे खूबसूरत चीजों में भी शुमार हैं।

3. बैंकॉक, थाईलैंड – Bangkok, Thailand

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

बैंकॉक दुनिया में घूमने की अच्छी जगह में से एक है, यहां पर आप लाजवाब समुद्री किनारे देख सकते हैं और मौज मस्ती के लिए बैंकोंक सबसे प्रसिद्ध माना जाता है, थाईलैंड की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध बैंकॉक शहर काफी मॉडर्न शहर है, तथा यहां पर घूमने की कई जगह आपको मिल जाएंगी,

ज्यादातर लोग यहां पर रंगरलिया मनाने के लिए जाते हैं, अगर आप ऐसे शौक रखते हैं तो आपको बैंकॉक जरूर जाना चाहिए, थाईलैंड अपने थाई मसाज और थाई भोजन के लिए प्रसिद्ध है, आपको यहां पर जाकर यहां के प्रसिद्ध भोजन को जरूर ट्राई करना चाहिए और थाई मसाज जरूर करवानी चाहिए।

4. लंदन, यूनाइटेड किंगडम – London, United Kingdom

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

लंदन दुनियाभर में घूमने की सबसे जबरदस्त जगहों में से एक है, यह यूनाइटेड किंगडम का एक खूबसूरत शहर है, लंदन दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक माना जाता है, यहां पर घूमना आपके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है, तथा यहां पर दुनिया के सबसे करोड़पति लोग भी रहते हैं,

यह एक खूबसूरत शहर है, यहां पर आपको बहुत अधिक मात्रा में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिलेगा, अगर आप अमीर जगहों पर घूमने के शौकीन है तो आपको लंदन में जरूर जाना चाहिए, यह शहर चारों तरफ से खूबसूरत है तथा फोटोग्राफी के दीवाने यहां पर बहुत अधिक आते हैं।

5. न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका – New York City, USA

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका का लाजवाब शहर है, इस शहर को गगनचुंबी इमारतों का शहर भी कहा जाता है, न्यू यौर्क डाउनटाउन में आपको दुनिया की कुछ सबसे नायाब इमारतें भी देखने को मिल जाएंगी, यह काफी भीड़भाड़ वाला तथा मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर वाला शहर है,

जो दुनिया के सबसे महंगे शहरों में गिना जाता है, और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध शहर है, ज्यादातर बिजनेसमैन न्यू यौर्क में आकर ही अपनी मीटिंग वगैरह करते हैं,  यहां पर आपको लाजवाब समुद्री किनारा तथा स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को जरूर देखना चाहिए, जो कि न्यूयॉर्क की शान मानी जाती है।

6. टोक्यो, जापान – Tokyo, Japan

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

टोक्यो जापान की राजधानी तथा एक जबरदस्त शहर है, अगर आपको टोक्यो मैं घूमने जाते हैं तो यहां पर आप जापान की लाजवाब परंपरा को देख सकते हैं, यहां पर आपको लकड़ियों के खूबसूरत घर देखने को मिलेंगे, तथा ऊंची पहाड़ियों के ऊपर से आप खूबसूरत शहर का नजारा देख सकते हैं,

जापान टेक्नोलॉजी में भी काफी आगे है, यहां पर जाकर आप कुछ रोबोट वाले होटल भी देख पाएंगे, इसी के साथ साथ जापानी लोग काफी जमीन से जुड़े हुए होते हैं, आप यहां पर जाकर इन लोगों के जीवन यापन के तरीकों के बारे में जरूर देखिए।

7. इस्तांबुल, तुर्की – Istanbul, Turkey

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

इस्तांबुल दुनिया में घूमने की नयाब जगहों में से एक है, इस्तांबुल तुर्की में स्थित एक शहर है, जो अपने अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाता है, इस शहर में बहुत सी जगह ऐसी है, जो फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट मानी जाती है, इस्तांबुल में आपको घूमने के लिए कई जगह मिल जाएंगी,

यहां पर जाकर आपको यहां का नायाब खाना भी जरूर टेस्ट करना चाहिए, यहां पर आप नदियों के किनारे टहल सकते हैं, तथा यहां की प्रसिद्ध मस्जिदों में घूम सकते हैं, इस्तांबुल में आपको कई बेहतरीन पार्क तथा मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर भी देखने को मिल जाएगा।

8. दुबई, यूएई – Dubai, UAE

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

दुबई दुनिया में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है, यहां पर आपको दुनिया की सबसे ऊंची इमारत तथा बहुत से गगनचुंबी इमारतें देखने को मिल जाएंगी, दुबई घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह है, यहां पर दुनिया भर से टूरिस्ट आते रहते हैं, दुबई के ज्यादातर इकोनामी टूरिस्ट के ऊपर ही टिकी हुई है,

यहां के सेख लोग बहुत अधिक अमीर होते हैं, तथा आपको महंगी महंगी गाड़ियां आम सड़कों पर देखने को मिल जाएंगी, यह एक मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर वाला देश है जो कि काफी खूबसूरत है, यहां पर जाकर आप देखेंगे कि किस तरह से मरुस्थल के बीच में एक खूबसूरत शहर बसाया गया है।

9. बीजिंग चाइना – Beijing, China

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

बीजिंग चाइना की राजधानी तथा मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर वाला बेहतरीन शहर है, बीजिंग में कई खूबसूरत जगह मिल जाएंगी, जहां पर आप घूम कर आनंद ले सकते हैं, दुनियाभर से टूरिस्ट बीजिंग में घूमने के लिए आते रहते हैं, यह काफी भीड़भाड़ वाला शहर है,

यहां पर जाकर आप अद्भुत चीनी रहन-सहन के बारे में देख सकते हैं, बीजिंग में जाकर आपको जो प्रसिद्ध बौद्ध मंदिरों में घूम सकते हैं, तथा आसपास की पहाड़ियों पर भी टहलने के लिए जा सकते हैं, बीजिंग आपको ट्रैकिंग हाइकिंग एक्टिविटी भी प्रदान करता है।

10. बार्सिलोना, स्पेन – Barcelona, Spain

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

बर्सिलोना दुनिया में घूमने की शानदार जगहों में से एक है, बार्सिलोना की वास्तुकला काफी अद्भुत है, तथा बर्सिलोना की खूबसूरत गलियां टूरिस्ट में काफी प्रसिद्ध है, यहां की वास्तुकला भी बेहद लाजवाब की है, इस शहर में आपको घूमने के लिए कई पार्क तथा खूबसूरत जगह मिल जाएंगी,

जहां पर आप तरह-तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं, स्पेन फोटोग्राफी के लिए भी जाना जाता है यहां पर बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर आप आनंद ले सकते हैं, परिवार के साथ घूमने के लिए बर्सिलोना सबसे प्रसिद्ध माना जाता हैं।

11. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया – Sydney, Australia

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

सिडनी दुनिया में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यहां का ओपेरा हाउस सबसे अधिक प्रसिद्ध है, सिडनी में घूमने आने वाले ज्यादातर लोग ओपेरा हाउस पर जरूर जाते हैं, सिडनी शहर में बहुत से खूबसूरत बाग बगीचे और कई मॉडर्न जगहें घूमने के लिए है,

सिडनी में आपको बहुत सी ऊंची ऊंची इमारतें मिल जाएँगी, जिनके ऊपर जाकर आप शहर का अद्भुत नजारा देख सकते हैं, इसके अलावा सिडनी के आसपास से कोई जंगल भी है, जहां पर आप हाइकिंग और वाटर एक्टिविटी के लिए जा सकते हैं।

12. काहिरा, मिस्र – Cairo, Egypt

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

मिस्र अपने अद्भुत पिरामिड के लिए जाना जाता है, यहां पर जाकर आप मिस्र के पिरामिड देख सकते हैं, तथा काहिरा में आप खूबसूरत शहर देख सकते हैं, मिस्र में ज्यादातर लोग पिरामिड देखने के लिए ही आते हैं, यहां पर बहुत से छोटे बड़े पिरामिड है

जो हजारों साल पहले बनाए गए हैं, यहां पर जाकर आप कई आर्कियोलॉजिकल साइट भी देख सकते हैं, जिनकी अपनी अलग विशेषता होगी।

13. रियो डी जनेरो, ब्राज़ील – Rio de Janeiro, Brazil

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

रियो डी जनेरो एक खूबसूरत शहर है, यह शहर यहां पर स्थित जीसस क्राइस्ट के एक बड़े स्टेचू के लिए जाना जाता है, पहाड़ी के ऊपर जीसस क्राइस्ट का एक विशाल स्टेचू बनाया गया है, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है, इसके अलावा रियो डी जेनेरो में ओलंपिक भी हुए थे,

जिससे पूरी दुनिया में इस शहर की प्रसिद्धि और बढ़ गई, इस शहर में कई छोटी-बड़ी पहाड़ियां है, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं, तथा वॉटर एक्टिविटी के लिए भी यह जगह जबरदस्त है।

14. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड – Amsterdam, Netherlands

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

एमस्टरडम दुनिया में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है, यह नीदरलैंड की राजधानी तथा एक खूबसूरत शहर है, यह शहर अपने ऐतिहासिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है,

शहर के बीच में से निकलती हुई नदियां तथा पास में ऊंची ऊंची इमारतें आपको काफी खूबसूरत प्रतीत होगी, नीदरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार है, अगर आप खूबसूरत जगहों पर घूमने के शौकीन हैं तो एम्स्टर्डम का चुनाव कर सकते हैं।

15. माचू पिचू, पेरू – Machu Picchu, Peru

पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

माचू तथा पिचू पेरू में स्थित दो ऊंची पहाड़ियां हैं जो दुनिया के सात अजूबों में भी शुमार है, माचू पिचु में पुरानी सभ्यताओं के अंश आपको मिल जाएंगे, अगर आप आरकेलॉजिकल साइट को देखने के शौकीन हैं तो आपको माचू पिचू में जरूर जाना चाहिए, यहां पर पहाड़ी के ऊपर बेहतरीन ढंग से पूरा एक गांव बसा हुआ है, जो हजारों साल पुराना माना जाता है जिसके खंडहर आज भी ज्यों के त्यों है।

    16. वेनिस, इटली – Venice, Italy

    पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

    वेनिस इटली का एक खूबसूरत शहर है, यहां पर शहर के बीच से गुजरती हुई नदियां आपको काफी खूबसूरत लगेगी अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको वेनिस शहर में जरूर आना चाहिए व्हेन इसमें आपको पुराने समय की वास्तुकला देखने को मिलेंगे यहां पर सभी बिल्डिंग लगभग पुराने शैली में ही बनाई हुई है जो दिखने में बहुत खूबसूरत प्रतीत होती हैं।

    17. सैन फ्रांसिस्को, यूएसए – San Francisco, USA

    पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

    सैन फ्रांसिस्को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित है एक खूबसूरत शहर है, यह शहर यहां के गोल्डन गेट ब्रिज के लिए जाना जाता है, यह पेसिफिक ओशन के ऊपर बना शानदार ब्रिज है, जिसे दूर दूर से लोग देखने के लिए आते रहते हैं, इस ब्रिज के ऊपर से प्रशांत महासागर का नजारा काफी खूबसूरत प्रतीत होता है, और दोनों तरफ सैन फ्रांसिस्को शहर का नजारा भी काफी रोमांचकारी लगता है।

    18. प्राग चेक गणराज्य – Prague, Czech Republic

    पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

    प्राग दुनिया में घूमने की गजब जगहों में से एक है, यह एक खूबसूरत शहर है, जो अपने परंपरागत वास्तुकला के लिए जाना जाता है, शहर के बीचो-बीच बहती हुई नदी के दोनों तरफ खूबसूरत शहर आपको अचंभित कर देगा, यहां पर आकर वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं और कई प्रकार की अन्य एक्टिविटी का मौका भी यह शहर आपको देता है।

    19. एथेंस, यूनान – Athens, Greece

    पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

    एथेंस प्राचीन ग्रीस की राजधानी है, आधुनिक जगत में इसे यूनान के नाम से जाना जाता है, यहां के लोगों को यूनानी कहा जाता है, यूनानी दार्शनिक लोग होते हैं तथा विश्व इतिहास में यूनान का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है, आपने इतिहास की किताबों में यूनानीयों के बारे में अक्सर किस्से पढ़े होंगे, यूनानी युद्धों के शौकीन तथा खेलों के शौकीन लोग हुआ करते थे, यूनान में आपको कई घूमने की जगह मिल जाएंगी, जो अति प्राचीन तथा खूबसूरत मानी जाती हैं।

    20. ब्यूनोस एयर्स, अर्जेंटीना – Buenos Aires, Argentina

    पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैंBest Time To Travel Around The WorldDuniya Me Ghumne ki JagahWorld’s Top Tourist Places In Hindiदुनिया में घूमने की जगह

    ब्यूनोस एयर्स को अमेरिका की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है, अर्जेंटीना में बसा यह शहर काफी खूबसूरत और नायाब है, फिलहाल इस शहर को g20 सम्मिट के लिए जाना जाता है, इसके अलावा यहां की वास्तुकला बेहद ही कमाल की है तथा पूरे शहर भर में आपको कई अलग-अलग प्रकार की मॉन्यूमेंट देखने को मिल जाते हैं, अगर आप ब्यूनस एयर्स में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको यहां के गार्डन तथा पार्क में जरूर जाना चाहिए।

    घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Travel Around The World

    घूमने जाने का सबसे सही समय स्थल के ऊपर निर्भर करता है कि आप किस स्थल पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं, अगर आप किसी बर्फीले इलाके में घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको यहाँ पर सर्दियों में जाना चाहिए, ताकि आप अत्यधिक बर्फ का आनंद ले सकें,

    इसके अलावा दुनिया भर में मौसम भी जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, आप जिस जगह पर घूमने जाना चाहते हैं सबसे पहले आपको उस जगह के मौसम का मुआयना कर लेना चाहिए, रेगिस्तानी इलाकों में आपको गर्मियों में नहीं जाना चाहिए क्योंकि यहां पर इस समय गर्मियां बहुत अधिक होती है।

    दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पकवान – Famous Food of The World

    अगर आप किसी भी जगह घूमने के लिए जा रहे हैं तो वहां के पकवानों को जरूर ट्राई करना चाहिए, अगर आपको दुनिया के कुछ सबसे शानदार पकवानों के नाम बताऊँ तो Sushi जापान में सबसे अधिक प्रसिद्ध है, पिज़्ज़ा इटली का प्रसिद्ध भोजन है, बर्गर संयुक्त राज्य अमेरिका का टेस्टी खाना है,

    पड़ थाई थाईलैंड का प्रमुख भोजन है, Dim Sum चीन में काफी लोकप्रिय है, Churrasco को ब्राजील में सबसे अधिक खाया जाता है, ऐसे ही दुनियाभर में लाखों पकवान है जो जगह के हिसाब से अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं।

    दुनिया घूमते हुए रुकने की जगह – Where To Stay While Travelling

    दुनिया में घूमते हुए अगर आप रुकने की जगह देखेंगे तो आपके लिए सबसे सही रहेगा, अगर आप कोई होटल लेकर रुकते हैं, तो होटल के अलावा आप किसी गेस्ट हाउस या किसी मंदिर गुरुद्वारे आदि स्थल पर भी रुक सकते हैं, अलग-अलग देशों में बहुत से धार्मिक स्थल होते हैं,

    जो रुकने की फ्री में सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, भारत जैसे देश में आपको जगह जगह पर धर्मशालाएं मिल जाएंगी, इसके अलावा होमस्टे भी एक जबरदस्त चीज होती है, आप जिस जगह जाते हैं वहां के लोकल लोगों के साथ रह सकते हैं।

    FAQs:- टॉप 20 दुनिया में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

    पूरी दुनिया घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

    एक अंदाजे के हिसाब से अगर आप पूरी दुनिया में घूमना चाहते हैं तो आपको खर्चे के रूप में कम से कम 40 से ₹50 लाख रूपए चाहिए होंगे, इसके अलावा खर्चा इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितने रुपए खर्च करते हैं, कई लोग घूमते हुए ब्लॉगिंग वगैरा करते हैं, जिससे उनकी कमाई होती रहती है।

    दुनिया घूमने में कितना समय लग सकता है?

    पूरी दुनिया घूमने में आपको सालों लग सकते हैं, लेकिन आप 4 से 5 महीनों के अंदर दुनिया के कुछ मुख्य शहरों में घूम सकते हैं, तथा पृथ्वी का एक गोल चक्कर आसानी से लगा सकते हैं।

    सबसे पहले किस देश में घूमना चाहिए?

    अगर आप घूमने निकले हैं तो सबसे पहले आपको अपने देश भारत में घूमना चाहिए, भारत में आपको हर एक तरह के स्थल मिल जाएंगे, जहां पर आप घूम कर आनंद ले सकते हैं इसके बाद आप दुनिया घूमने के लिए निकल सकते हैं।

    World’s Best Tourist Places In Hindi

    दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने दुनिया में घूमने की सबसे अच्छी जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी ली है, आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, इस आर्टिकल में हमने दुनिया में घूमने की जगह के साथ-साथ रुकने की जगह, तथा दुनियाभर के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी जाना है, अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

    इन्हें पढ़े:-

    हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

    Leave a Comment