Top 20 दुबई में घूमने की जगह। Best Visiting Places in Dubai

दुबई दुनिया के सबसे प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में आता है। दुबई में घूमने की जगह में यहां के बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, रेगिस्तान, समुद्र और यहां की आसमान छुती भव्य इमारतें बहुत ही खूबसूरत देखने लायक है। जिसकी वजह से दुबई में हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं।

बुर्ज खलीफा दुबई का सबसे बड़ा टावर है जिसमें 163 मंजिल है। दुबई जाना हर इंसान का सपना होता है। दुबई अपनी अमीरी और लग्ज़री लाइफ स्टाइल के लिए दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध है। पर्यटकों के लिए दुबई दुनिया में कितना प्रसिद्ध है आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां की लोकल पब्लिक लगभग 20 प्रतिशत ही है

बाकी 70 से 80 प्रतिशत लोग यहां पर दुनिया के दूसरे देशों से आ कर बसे हुए हैं। दुबई में कई तरह के शॉपिंग फेस्टिवल होते हैं जिनमें हजारों लोग पहुंचते हैं। बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल, मिरेकल गार्डन और बुर्ज अल अरब यह स्थान दुबई के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। दुबई में आप अपने परिवार दोस्तो और कप्पल के साथ घूमने जा सकते है हर तरह के पर्यटन स्थल यहां पर मौजूद है।

Table of Contents

दुबई में घूमने की जगह

सोने की खरीददारी के लिए भी दुबई बहुत प्रसिद्ध है यहां से लगभग दुनिया का 30 से 40 प्रतिशत सोने का कारोबार होता है। दुबई में सस्ता सोना मिलता है। इसके अलावा दुबई में दुनिया की एकमात्र 7 स्टार होटल भी है जो बहुत खूबसूरत है इस होटल में जाना किसी इंसान के सपने से कम नहीं है। दुबई इतना विकसित शहर है कि यहां पर हर बस स्टैंड पर एयरकंडीशनर लगे हुए हैं

और यहां की पुलिस के पास लंबोर्गिनी जैसी लग्ज़री कारे होती है। दुबई की दुनिया एक अलग ही दुनिया है। यहां पर लगभग 70 से अधिक मॉल है। यहां का माहौल बहुत साफ सुथरा होता है। यहां के स्थानीय लोग शेर और चिते पालना पसंद करते हैं। तो आइए दोस्तो दुबई में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. दुबई में घूमने की प्रसिद्ध जगह बुर्ज खलीफा

दुबई में घूमने की जगह

बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इस 163 मंजिला इमारत की उच़ाई 830 मीटर है, इसमें दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट लगी हुई है। इसकी कुल लागत 8 अरब डॉलर आई थी और इसको बनाने में लगभग 6 साल का समय लगा था। इस इमारत को दुबई में 100 किलोमीटर की दूरी से भी आराम से देख सकते हैं।

इसमें सिनेमा घर की भी व्यवस्था है। इसके इंटीरियर भाग में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। यह स्थान दुबई में ही नहीं बल्कि दुनिया के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में आता है। इस इमारत को देखने के बाद आप इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे। आप इसके आस पास बहुत अच्छी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

2. दुबई की खूबसूरत जगह दुबई मॉल

दुबई में घूमने की जगह

यह मॉल दुनिया का सबसे बड़ा मॉल है। यह मॉल इतना बड़ा है की यहां पर अलग अलग कंपनियों के 12000 शोरूम है। दुबई में 70 से ज्यादा मॉल है जिसमें सबसे प्रमुख मॉल यही है। शॉपिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए इससे अच्छी जगह और नहीं हो सकती। यह वाकई में बहुत ही शानदार मॉल है।

इसको दुबई में शॉपिंग का फेस्टिवल घर कहा जाता है। यहां पर एक्वेरियम में आप को मछलियों की अलग अलग तरह की 300 से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। यहां पर लगभग 13000 से भी अधिक गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा है। अगर आप दुबई की यात्रा कर रहे है तो इस मॉल को देखने जरूर जाएं।

3. दुबई का शानदार गार्डन मिरेकल गार्डन

दुबई में घूमने की जगह

यह गार्डन दुनिया के सबसे खूबसूरत और प्राकृतिक फूलों के बागानों में से एक है। इसका 2013 में वेलेंटाइन डे के मौके पर उद्घाटन किया गया था। यह गार्डन 72000 वर्ग मीटर के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। यहां पर आप को तरह तरह के अनेक फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।

यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक फूल उद्यान है जो कि दुबई लेंड में स्थित है। यहां पर लगभग 50 मिलियन से अधिक फूल और 250 मिलियन से अधिक पोधे है।

4. दुबई में घूमने की जगह बुर्ज अल अरब

दुबई में घूमने की जगह

यह इमारत बहुत ही ऐतिहासिक एवम् भव्य है। इसका निर्माण 1999 में किया गया। यह इमारत एक प्रीमियम और बहुत ही लग्जरी होटल है। यहां का नजारा बहुत शानदार है। इस होटल को दुनिया के सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है।

इसमें एक रात रुकने का किराया लगभग 16 से 17 लाख तक होता है। यह होटल दुबई में जुमेराह रोड पर कृत्रिम द्वीप पर स्थित है। यह दुनिया की एक मात्र 7 स्टार होटल है। इसका निर्माण धुएं के पाल के आकार में किया गया है।

5. दुबई का प्रमुख पर्यटन स्थल दुबई क्रिक

यह स्थान दुबई में खारे पानी का प्रमुख बंदरगाह है। जो दुबई को दो भागों में डिवाइड करता है व्यापारिक बंदरगाह को रेगिस्तान के साथ जोड़ता है। दुबई क्रिक फारस की विशाल खाड़ी और वन्य जीव अभयारण्य तक फैला हुआ है। यह स्थान दुबई का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है आप अपनी दुबई यात्रा के समय इस स्थान पर अपने दोस्तो या परिवार के साथ जरूर जाए।

6. दुबई में देखने लायक जगह दुबई फाउंटेन

दुबई में घूमने की जगह

दुबई फाउंटेन दुबई में बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। बुर्ज खलीफा के बाद लोग इस स्थान को देखना पसंद करते है दुबई में। यह वॉटर फाउंटेन खूबसूरत शाम बिताने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। शाम के वक्त यहां का माहौल सुनहरा होता है। यह दुबई में बुर्ज झील के बीच में है जो कि 24 एकड़ के भू भाग में फैला हुआ है। यह स्थान काफी पसंद किया जाता है दुबई में। यह स्थान बुर्ज खलीफा के अपोजिट में ही स्थित है।

7. दुबई की प्रसिद्ध डेजर्ट सफारी

दुबई में घूमने की जगह

यहां की डेजर्ट सफारी बहुत प्रसिद्ध है। यह सफारी यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत ज्यादा आकर्षित करती है। यह अपने बुनियादी ढाचे के लिए जानी जाती है। समुद्री तटों पर शानदार छुट्टियां मनाने के लिए सबसे बेहतरीन है। दुबई शहर यह एक शानदार सफारी पेश करता है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक डेजर्ट सफारी का आनंद जरूर उठाते हैं। दोस्तो के साथ इसका आनंद कुछ और ही होता है।

8. दुबई में घूमने लायक जगह ग्लोबल विलेज दुबई

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में मोज मस्ती और मनोरंजन के लिए यह स्थान दुबई में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक जगह है। इस विलेज में दुनिया के 27 देशों की संस्कृति को संजोया गया है। इसका उद्देश्य है कि सभी देशों को सांस्कृतिक रूप से आपस में जोड़ कर रखना जिसमें

भारत, रूस, चीन, अमेरिका, साउथ कोरिया, ओमान, नेपाल, बांग्लादेश, श्री लंका और अफ्रीका जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। यह विलेज 16 लाख वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें लगभग 10000 पेड़ लगाए हुए है। यहां पर हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। यहां पर 17000 कारो की पार्किंग की सुविधा है।

9. दुबई का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दुबई मरीना

दुबई में घूमने की जगह

दुबई मरीना दुबई में समुद्र के किनारे पर बसा हुआ बहुत खूबसूरत स्थान है। यहां पर ऊँची-ऊँची आसमान छूती भव्य इमारतें इस जगह को बहुत खूबसूरत बनाती है। यहां पर आप को खरीददारी के लिए लगभग सारे लग्जरी और प्रीमियम ब्रांड मिल जाएंगे।

यहां पर आलीशान होटलें भी है और शॉपिंग प्लेस की वजह यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। दुबई मरीना भ्रमण के लिए आप यहां पर वॉटर बस ले सकते है जो कि आप को नहर के पास के दृश्य में घूमने ले जाएगी और यहां की शानदार खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते है।

10. दुबई की खूबसूरत जगह काइट बीच दुबई

दुबई में घूमने की जगह

यह बीच दुबई के सबसे प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में आता है। दुबई क्रिस्टल और एकदम साफ सुथरे समुद्र तट होने की वजह से यह बीच दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। यह बीच दुबई का सबसे नया समुद्र तट है।

यह एक रोमांचक जगह है। साहसिक गतिविधियों के लिए यह तट बहुत प्रसिद्ध है। यह तट पर्यटकों की मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां का नजारा बहुत खूबसूरत है। अपनी दुबई यात्रा के दौरान आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ यह तट देखने जरूर जाए।

11. दुबई की प्रसिद्ध जगह स्की दुबई

स्की दुबई 22500 वर्ग मीटर का इंडोर क्षेत्र है। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। स्की दुबई के शॉपिंग मॉल, मॉल ऑफ एमिरेट्स के एरिया में स्थित है जो कि मध्य रेगिस्तान में है। यह दुनिया का तीसरा बड़ा केंद्र है जो बहुत ही शानदार सुविधा ओ से लेस है।

इंडोर रिजॉर्ट में 85 मीटर ऊंचा पर्वत है और 3000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में स्नो पार्क है। बर्फीले शरीर का स्लाइड, चढ़ाई वाला टावर, स्नोबॉल और एक बर्फ की गुफा है। वॉटर लेंड में एक 5 ढलान का चौराहा और पेंगुइन आदि शामिल हैं। यह स्थान दुबई की प्रमुख पसंदीदा जगहों में आता है।

12. दुबई का पर्यटन स्थल दुबई संग्रहालय

यह संग्रहालय दुबई के अलफहिदी किले में स्थित है। इसका निर्माण 1787 में किया गया है। यह संग्रहालय दुबई की पारम्परिक जीवन शेली को प्रस्तुत करता है। इसके अलावा यह शहर की विरासत और भी कई ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाता है। अफ्रीकी और एशियाई देशों की कलाकृतियों को भी दर्शाता है। आप अपनी दुबई यात्रा के दौरान इस जगह को देखने जा सकते है अगर आप ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानना चाहते हैं।

13. दुबई में घूमने की जगह बर दुबई

यहां पर दुबई का एक मात्र मंदिर है। यह स्थान भारतीय लोगो से भरा हुआ है यहां पर कई भारतीय परिवार निवास करते हैं। यहां के बाजार में कई भारतीयों की दुकानें हैं। यहां पर कई ऐसे रेस्टोरेंट मौजूद है जहा पर आप को भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएगा। ओल्ड सुक मार्केट यहां का सबसे पुराना बाजार है। यह दुबई के पुराने रहन सहन को दर्शाता है। 1958 तक दुबई के शासक शेख सहिद अल मकतूम यही पर निवास करते थे।

14. दुबई का पर्यटन स्थल बॉलीवुड पार्क

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का बोलबाला दुनिया भर में है। इसलिए यहां का बॉलीवुड पार्क यहां पर प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थल में से एक है। यह पार्क बी टाउन को समर्पित पहला थीम पार्क है। इस जगह को ऐसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते है जो एडवेंचर, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिल का शौक रखते हैं। इन तरह की एक्टिविटी यहां पर लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

15. दुबई की खूबसूरत जगह डोल्फिनारियम

अगर आप तेराकी का मजा लेना चाहते हैं तो यह स्थान आप के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। यह स्थान पर्यटकों के लिए बहुत आकर्षण का केंद्र है। आप यहां पर 45 मिनट तक घूमने का आनंद उठा सकते है। यहां का शान्त वातावरण बहुत सुनहरा लगता है। यहां पर दूर दूर से हर साल हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यह दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है।

16. रास अल खोर वन्य जीव अभयारण्य

यहां पर आप को अनेक तरह के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे। जिसमें मछलियां, हंस प्रमुख है। यह स्थान दुबई का एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है जहा हर साल हजारों लोग घूमने आते है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान सबसे बेहतरीन है। यहां का शान्त वातावरण बहुत सुकून देता है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते है और यहां पर अच्छी सी फोटो ग्राफी भी कर सकते हैं यह दुबई का एक आदर्श स्थान है।

17. दुबई का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरु नानक गुरुद्वारा

यह गुरुद्वारा दुबई में सिक्खों का सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है। दुबई में जितने भी सिक्ख धर्म के लोग है वो सभी यहां पर पूजा अर्चना करने आते है। यह स्थान शांति और प्रेम का प्रतीक है। अगर आप दुबई की यात्रा कर रहे है या करने की सोच रहे हैं तो इस जगह को देखने जरूर जाएं। इस मंदिर का निर्माण 2008 में शुरू हुआ था। दुबई में लगभग 50000 सिक्ख लोग रहते है।

18. दुबई में घूमने की जगह गोल्ड सुक

यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी है। यहां पर आप को बहुत सारा सोना देखने को मिल जाएगा। साथ ही अगर आप सोने की खरीददारी करना चाहते है तो यहां पर आप को तरह तरह के आभूषण मिल जाएंगे यहाँ सोने का बहुत बड़ा शॉपिंग हब है। यहां के आभूषणों को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। सोने की खरीददारी के लिए यह स्थान सबसे उपयुक्त है।

19. दुबई की खूबसूरत जगह वाइल्ड वादी पार्क

यह खूबसूरत पार्क दुबई में बुर्ज अल अरब होटल के पास में स्थित है। इस पार्क में 18 मीटर का झरना है जो कि हर 10 मिनट में बन्द हो जाता है। इसके अलावा यहां पर रेस्टोरेंट भी है जहा पर आप को खाने पीने की चीजें मिल जाएगी। यहां पर बहुत शान्त वातावरण है जो बहुत अच्छा लगता है। यहां से बुर्ज अल अरब का नजारा भी देखने में बहुत शानदार लगता है।

20. दुबई की प्रसिद्ध जगह दुबई फ्रेम

दुबई फ्रेम दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेम संरचना है। यह स्थान दो आसमान छुती भव्य इमारत से गिरा हुआ है। यह कांच, एल्युमिनियम, स्टील और कंक्रीट से बना हुआ है। यह स्थान दुबई की प्राचीनता और आधुनिकता को दर्शाता है। शाम के समय सूर्यास्त का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां पर शाम के वक्त बहुत सारे लोग घूमने आते हैं। आप अपनी दुबई यात्रा के दौरान इस जगह को देखने का आनंद जरूर उठाए।

दुबई घूमने का यात्रा प्लान – Dubai Tour Plan

दोस्तों अगर आप दुबई घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको इस यात्रा प्लान के हिसाब से अपनी यात्रा करनी चाहिए, आपको अपनी यात्रा यहां के प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा से शुरू करनी चाहिए, आप बुर्ज खलीफामें जा सकते हैं, तथा दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट का सफर भी कर सकते हैं, इसके बाद आपको दुबई मॉल में घूमना चाहिए, यह दुनिया का सबसे महंगा शॉपिंग मॉल माना जाता है, यहां पर दुबई फाउंटेन शो पास में ही स्थित है, इसे जरूर देखना चाहिए, रात को यहां पर जबरदस्त लाइटिंग होती है।

अगले दिन की यात्रा में आपको दुबई के प्रसिद्ध फ्यूचर म्यूजियम में घूमना चाहिए, फ्यूचर म्यूजियम में आपको बहुत सी नई चीज देखने को मिलेगी, अगर आपके पास समय बचता है तो आप दुबई के कुछ बेहतरीन रेस्टोरेंट में भोजन कर सकते हैं, और डेजर्ट सफारी का आनंद भी ले सकते हैं।

दुबई घूमने का सबसे अच्छा समय

दुबई में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम में नवंबर महीने से मार्च तक का होता है। जनवरी और फरवरी महीने में यहां पर बहुत सारे शॉपिंग फेस्टिवल होते हैं जिसकी वजह से यहां पर पर्यटकों कि बहुत ज्यादा संख्या होती है। अगर आप दुबई घूमने का प्लान बना रहे है तो नवंबर से मार्च का समय बहुत बेहतरीन समय है।

दुबई कैसे पहुंचे

दुबई में एक मात्र हवाई अड्डा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जहा पर आप किसी भी देश की फ्लाइट से दुबई पहुंच सकते है। दुबई दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध होने की वजह से किसी भी देश के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आप को आसानी से दुबई के लिए फ्लाइट की सुविधा मिल जाएगी। अगर आप भारत से दुबई जाना चाहते है तो भारत के प्रमुख शहरों के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट से जा सकते है।

दुबई का प्रसिद्ध भोजन

दुबई के प्रसिद्ध भोजन की बात करे तो जितना शानदार दुबई शहर है उतना ही शानदार और स्वादिष्ट यहां का भोजन भी है। जिसमें ईरानी संगक, मंसुही, चेलो कबाब, अल हेरेस, अल माचोबोस, तब्बुलेह, कुस महिषी, शिरीन पोलो, फातेह और बाबा गानुस यहां के बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है। अपनी दुबई यात्रा के दौरान यहां के स्थानीय भोजन के स्वाद का लुप्त उठाना न भूले।

दुबई में कहा ठहरें

दुबई में आप को लो बजट से हाई बजट की लग्जरी होटल आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी सुविधा अनुसार होटल ले सकते है। अगर आप समुद्र के आस पास किसी होटल में रुकते हैं तो आप यहां से समुद्र का शानदार नजारा देख सकते हैं।

दुबई में रुकने के लिए आप दुबई इंटरनेशनल होटल, फाइव पाम जुमेराह दुबई और मिलेनियम एयरपोर्ट होटल दुबई इन होटलों में आप रुक सकते है। इसके अलावा भी दुबई में बहुत सारी होटलें है आप अपने हिसाब से कोई भी होटल ले सकते हैं।

Best Visiting Places In Dubai

तो दोस्तों अब तक आप दुबई में घूमने की जगह के बारे में अच्छे से जान गए होंगे, अगर आप दुबई की यात्रा करते हैं तो हमारे द्वारा बताये पर्यटन स्थल या भ्रमण स्थल को अपनी यात्रा में जरूर सम्मिलित करें, जिससे आप अपनी यात्रा का पूरा आनंद ले सके, और अगर आपको हमारी दुबई में घूमने की जगह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment