15 Best नेपाल में घूमने की जगह। Best Tourist Places In Nepal In Hindi

दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में से एक नेपाल में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है जो अपनी खूबसूरती से हर साल दुनियाभर के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है। नेपाल में आप को कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों को कभी निराश नहीं करते।

नेपाल की अद्भुत संस्कृति देखने लायक है। ऊंचाई वाले पहाड़ों के लिए जाना जाने वाले इस देश में दुनियां का सबसे अधिक ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट पर्वत भी मौजूद है। हिमालय के मनोरम दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। दुनिया के 10 सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतों में से 8 पर्वत नेपाल में ही स्थित है इसलिए दुनियाभर के लोग यहां पर ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए आते हैं।

Table of Contents

नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल

नेपाल पर्यटन के लिए दुनियां के सबसे प्रमुख देशों में आता है जिसको दुनिया की छत के रूप में जाना जाता है। नेपाल का इतिहास भी बहुत प्राचीन रहा है इसलिए नेपाल इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यहां पर कई प्राचीन मंदिर मौजूद है जहां पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। नेपाल के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. नेपाल का आकर्षक पर्यटन स्थल पोखरा – Pokhara, Nepal In Hindi

पोखरा नेपाल का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो की नेपाल के सबसे बड़े और प्रमुख शहरों में से एक है। हिमालय की तलहटी में स्थित यह शहर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और रोमांचक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। 900 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित यह शहर नेपाल के महानगरों में आता है। फेवा झील, ताल बाराही मंदिर, शांति स्तूप, डेविस फॉल्स और घोरपानी हिल्स आदि पोखरा के प्रमुख पर्यटन स्थल है। अगर आप नेपाल की यात्रा कर रहे हैं तो पोखरा जाना नही भूले।

2. नेपाल में घूमने वाली जगह काठमांडू – Kathmandu, Nepal In Hindi

1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित काठमांडू नेपाल की राजधानी है। काठमांडू में आप को कई प्राचीन मंदिर और मठ देखने को मिल जाएंगे जो भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह शहर नेपाल का एक ऐसा शहर है जो पर्यटकों को रोमांच से भर देता है। इस शहर में लगभग 1.5 मिलियन से भी अधिक लोगों का घर मौजूद है। यह शहर आध्यात्मिकता के साथ शांति वाला स्थान है। अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता आप यहां पर देख सकते हैं।

3. नेपाल के पर्यटन स्थल जनकपुर – Janakpur, Nepal In Hindi

जनकपुर नेपाल का ऐतिहासिक शहर है जो की रामायण काल से जुड़ा हुआ है। यह स्थान भगवान राम का विवाह स्थल और मां सीता का जन्म स्थान माना जाता है। इस शहर में कई खूबसूरत मंदिर स्थित है जहां पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा इस शहर में कई तालाब मौजूद है जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। जनकपुर भारत के सीमा के नजदीक स्थित है।

4. नेपाल में घूमने की जगह नगरकोट – Nagarkot, Nepal In Hindi

नगरकोट नेपाल की पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है जहां से आप हिमालय के पर्वतों की खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं। नगरकोट पर्यटकों के आवागमन वाला नेपाल का छोटा सा गांव है जो नेपाल के भक्तपुर जिले में स्थित है। 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान काठमांडू से 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान से आप हिमालय की 13 में से 8 पर्वत श्रंखला का आकर्षक दृश्य देख सकते हैं।

5. नेपाल के प्रमुख धार्मिक स्थल पशुपति नाथ मंदिर – Pashupatinath Temple, Nepal In Hindi

भगवान शिव को समर्पित पशुपति नाथ मंदिर नेपाल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। इस मंदिर को 1979 में युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया। यह मंदिर नेपाल में हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान है

जो काठमांडू से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बागमती नदी के किनारे पर स्थित यह मंदिर विशाल भू भाग पर फैला हुआ है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आप को अपनी नेपाल यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाना चाहिए।

6. नेपाल में घूमने की खूबसूरत जगह लुम्बिनी – Lumbini, Nepal In Hindi

हिमालय के पर्वतों से घिरा हुआ लुंबिनी नेपाल का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो की गौतम बुद्ध का जन्म स्थान है। स्तूप और मठ लुम्बिनी की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। लुंबिनी को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है। लुंबिनी में प्रसिद्ध माया देवी का मंदिर भी है जहां पर आप दर्शन करने जा सकते हैं।

7. नेपाल के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन चितवन नेशनल पार्क – Chitwan National Park, Nepal In Hindi

चितवन नेशनल पार्क नेपाल के सबसे प्रसिद्ध पार्कों में शामिल हैं जहां पर हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। यहां पर आप को कई तरह के वन्य जीव देखने को मिल जाएंगे जिसमें हाथी, तेंदुए, भालू और गेंडे आदि शामिल हैं।

यहां पर आप जंगल सफारी के अलावा डोंगा और हाथी की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं। अगर आप वन्य जीव प्रेमी हैं तो आप को अपनी नेपाल यात्रा के दौरान इस पार्क को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

8. नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल भक्तपुर – Bhaktapur, Nepal In Hindi

भक्तों के शहर के नाम से मशहूर भक्तपुर काठमांडू घाटी में स्थित है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए भक्तपूर बेहद लोकप्रिय है जहां पर भारी मात्रा में श्रद्धालु जाते हैं। यहां पर आप को कई खूबसूरत मंदिर देखने को मिल जाएंगे जो

की धार्मिक आस्था के केंद्र है। 55- विंडो पैलेस और दरबार स्क्वायर भक्तपूर के प्रमुख आकर्षण है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो आप को नेपाल यात्रा के दौरान एक बार भक्तपुर जाना चाहिए।

9. नेपाल के प्रमुख मंदिर स्वयंभूनाथ मंदिर – Swayambhunath Temple, Nepal In Hindi

स्वयंभूनाथ मंदिर काठमांडू के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में आता है जहां पर काफी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। यह मंदिर काठमांडू से 3 किलोमीटर दूर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। स्वयंभू स्तूप, मंदिर का मुख्य आकर्षण है जो पर्यटकों को बेहद लुभाता है। इस मंदिर के यहां पर आप कई बंदर देख सकते हैं।

10. नेपाल के दर्शनीय स्थल चांगुनारायण मंदिर – Changu Narayan Temple, Nepal In Hindi

चांगुनारायण मंदिर नेपाल के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो की भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर में विष्णु भगवान के साथ शेषनाग की प्रतिमा मौजूद हैं। यह मंदिर हिन्दुओं की धार्मिक आस्था का बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। अगर आप नेपाल की यात्रा कर रहे हैं तो अपने परिवार के साथ इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं।

11. नेपाल में घूमने की जगह सागरमाथा नेशनल पार्क – Sagarmatha National Park, Nepal In Hindi

सागरमाथा नेशनल पार्क नेपाल की आकर्षक जगहों में से एक है जो कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर मौजूद है। लगभग 1100 वर्ग किलोमीटर के विशाल भू भाग में फैले हुए इस स्थान पर आप को कई प्रकार के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे।

पहाड़ों से घिरे हुए इस स्थान की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी के लिए यह स्थान पर्यटकों को बेहद पसंद आता है।

12. नेपाल में देखने लायक जगह पाटन – Patan, Nepal In Hindi

बागमती नदी के तट पर स्थित पाटन नेपाल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत मनोरम वातावरण के लिए जाना जाता है। ललित पुर के नाम से मशहूर इस स्थान पर आप को कई प्राचीन मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे।

इसके अलावा यहां पर एक पाटन संग्रहालय भी मौजूद है जो पाटन के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। प्रकृति प्रेमियों द्वारा इस स्थान को बहुत पसंद किया जाता है।

13. नेपाल में घूमने की अच्छी जगह बौद्धनाथ स्तूप – Boudhanath Stupa, Nepal In Hindi

नेपाल का यह बौद्ध स्तूप दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध स्तुपो में से एक है जो नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्तूप को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। अगर आप नेपाल की यात्रा कर रहे हैं तो इस स्थान को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

14. नेपाल की बेहतरीन जगह फेवा झील – Phewa Lake, Nepal In Hindi

फेवा झील नेपाल के पोखरा में घूमने की खूबसूरत जगह है जो अपने शान्त वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह झील नेपाल की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। झील के पास में ही दुर्गा देवी का एक मंदिर भी मौजूद है।

चारों ओर हरे भरे पहाड़ों से घिरा हुआ यहां का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को रोमांच से भर देता है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो यह झील आप के लिए बेस्ट विकल्प है।

15. नेपाल में घूमने की जगह चंद्रगिरी हिल्स – Chandragiri Hills, Nepal In Hindi

चंद्रगिरी हिल्स काठमांडू से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए इस स्थान से आप हिमालय पर्वत श्रृंखला के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। केबल कार की सवारी यहां पर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बेहद रोमांचित कर देता है। प्रकृति प्रेमियों के बीच नेपाल का यह छोटा सा हिल स्टेशन काफी लोकप्रिय है।

नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temples of Nepal

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, नेपाल हिंदू देश है और यह मंदिरों से भरा हुआ है, अगर आप नेपाल जाते हैं तो यहां के मंदिरों के दर्शन आपको जरूर करने चाहिए, नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर कुछ इस प्रकार है, यहां पर पशुपतिनाथ महादेव का बहुत ही खूबसूरत मंदिर है जो यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है।

इसके अलावा शंभूनाथ मंदिर भी बेहद ही लाजवाब है, इसके बाद नेपाल में बुद्ध स्तूप है जो यूनेस्को द्वारा संरक्षित है, तथा बौद्ध धर्म के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जगह मानी जाती है।

इनके अलावा नेपाल में गोसाई कुंड जानकी मंदिर और लुम्बिनी मंदिर भी बेहद ही प्रसिद्ध है, लुंबिनी मंदिर भगवान बुद्ध का जन्म स्थान माना जाता है, अगर आपके पास समय बचता है तो आप मुक्तिनाथ मंदिर में भी जा सकते हैं, यह हिंदू तथा बौद्ध दोनों धर्म के लिए बहुत ही पवित्र स्थल है।

नेपाल का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food In Nepal In Hindi

नेपाल में आप को कई तरह के स्वादिष्ट भोजन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन दाल भात तरकारी नेपाल का सबसे प्रमुख भोजन है जो नेपाली लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा मोमोज, हनी और तिब्बती ब्रेड भी नेपाल के काफी प्रसिद्ध व्यंजन है जिनके स्वाद का आनंद आप अपनी नेपाल यात्रा के दौरान जरूर उठाए।

नेपाल जानें का सही समय – Best Visiting Time In Nepal In Hindi

नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च महीने तक का होता है जो कि सर्दियों का मौसम होता है इसी समय ज्यादातर पर्यटक नेपाल में घूमने जाते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां पर काफी गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। और मानसून के मौसम में आप यहां पर बारिश की वजह से खूबसूरत दृश्य सही देख नही पाएंगे।

नेपाल कैसे जाएं – How To Reach Nepal In Hindi

सड़क मार्ग द्वारा नेपाल कैसे जाएं – How To Reach Nepal By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग द्वारा नेपाल की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जहां से आप को नेपाल के लिए सीधी बसों की सुविधा मिल जाएगी। दिल्ली, लखनऊ, पटना और वाराणसी से सीधी नेपाल के लिए बस की सुविधा उपलब्ध है।

हवाई जहाज द्वारा नेपाल कैसे जाएं – How To Reach Nepal By Flight In Hindi

त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नेपाल का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा है जो की नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के लगभग सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है

जिससे आप हवाई जहाज द्वारा आसानी से अपनी नेपाल यात्रा कर सकते हैं। इस हवाई अड्डे के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा भी मिल जाएगी जिससे आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा नेपाल कैसे जाएं – How To Reach Nepal By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा नेपाल की यात्रा करना चाहते हैं तो भारत के रक्सौल नामक शहर से नेपाल के सिरसिया नामक स्थान के लिए ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि इन ट्रेन में सिर्फ भारतीयों और नेपालियों के बैठने की अनुमति है इसके अलावा किसी ओर देश के नागरिक के बैठने की अनुमति नहीं है।

नेपाल का नक्शा – Map Of Nepal

Best Visiting Places In Nepal In Hindi
तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने नेपाल में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो कमेंट कर के जरूर बताएं और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

3 thoughts on “15 Best नेपाल में घूमने की जगह। Best Tourist Places In Nepal In Hindi”

  1. hi,
    your Absolutely merizing Your travel photos transport me to another world, and I can almost feel the adventure through the screen. The vibrant colors, stunning landscapes, and the sense of exploration captured in each shot are truly inspiring It seems like you’ve uncovered hidden gems and created unforgettable memories .
    Thanks..

    Reply

Leave a Comment