लक्षद्वीप में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Lakshadweep Tourist Places In Hindi

भारत के महत्वपूर्ण द्वीपों में से एक लक्षद्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, सबसे पहले बात करते हैं लक्षद्वीप के नाम पर तो इसका नाम यहां पर शासन करने वाले राजपूत राजाओं के नाम पर पड़ा है, इस द्वीप का इतिहास 2000 सालों से भी ज्यादा पुराना माना जाता है।

लक्षद्वीप पर आपको यहां का किला भी मिल जाएगा, जो की मुगलों के जमाने का है, मुगलों ने यहां पर राज्य किया था तथा इसके बाद पृथ्वीराज चौहान ने भी स्थानीय राजाओं के साथ मिलकर इस स्थान पर राज किया था।

दोस्तों आजकल लक्षद्वीप वर्सेस मालदीप की कंट्रोवर्सी इंटरनेट पर फैली हुई है, इस कंट्रोवर्सी के बाद अधिकतर भारतीय लक्ष्यदीप के बारे में रिसर्च कर रहे हैं, आपको बता दूं कि लक्षद्वीप भी मालदीप से कम नहीं है तथा यहां पर भी आपको सुंदर समुद्री किनारे और बहुत ही शांत वातावरण मिलेगा, यहां की परंपरागत विरासत भी काफी अनूठी मानी जाती है, यह एक अद्वितीय दर्शनीय स्थल माना जाता है।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम लक्षद्वीप में घूमने के 10 महत्वपूर्ण स्थानों का जिक्र करेंगे, दोस्तों लक्षद्वीप में कई द्वीप समूह है, जिनमें से इस आर्टिकल में मैं महत्वपूर्ण 10 को कवर करूंगा, यहां पर मैं आपको उनकी विशेषताओं और सुंदर्ताओं के बारे में बताऊंगा।

इसी के साथ-साथ मैं आपको बताऊंगा कि आप लक्षद्वीप में कहां रुक सकते हैं तथा कैसे यहां पर पहुंच सकते हैं? यहां पर हम लक्षद्वीप के प्रमुख भोजन के बारे में भी जानकारी लेंगे।

आइये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी लक्षद्वीप के बारे में जानकारी देख लेते हैं।

Table of Contents

लक्षद्वीप में घूमने की जगह – Lakshadweep Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों इस सुंदर द्वीप पर घूमने की बहुत सी जगह है, लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको महत्वपूर्ण दस्तकों के बारे में ही संपूर्ण जानकारी दे रहा हूं।

1. अगाती द्वीप – Agatti Island

अगाती द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है, यह द्वीप चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है और टूरिस्ट में बहुत प्रसिद्ध माना जाता है, यह स्थान कोच्चि से 459 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और कावारत्ती द्वीप जिसके बारे में आगे जानेंगे उससे पश्चिम में 10 किलोमीटर की दूरी पर है, इस स्थान तक पहुंचने के लिए आप क्रूज का उपयोग कर सकते हैं, अगर आप यहां के जलवायु परिस्थितियों के बारे में जानना चाहते हैं तो ध्यान में रखिए कि लगभग केरल के जैसा ही मौसम इस स्थान पर भी देखने को मिलेगा, गर्मिओं में यहाँ पर तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहता है, सालाना यहां पर 1600 MM वर्षा होती है।

2. कावारत्ती द्वीप – Kavaratti Island

कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की शानदार जगह में से एक है, यह लक्षद्वीप की राजधानी तथा बहुत ही खूबसूरत द्वीप है, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है तथा आप यहां पर कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, कावारत्ती द्वीप पर आपको बहुत से प्राचीन स्मारक देखने को मिल जाएंगे, यह स्थान कोच्चि से 404 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है।

3. बंगाराम द्वीप – Bangaram Island

बंगाराम द्वीप समूह भी लक्षद्वीप में घूमने की शानदार जगह में से एक है, यह स्थान यहां के साफ सुथरे पानी और नारियल के खूबसूरत वर्षों के लिए जाना जाता है, यहां की रेत बिल्कुल साफ सुतरी और चांदी की तरह चमकती है, यहां पर आप कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं, इस स्थान पर प्रदूषण नाम मात्र का ही देखने को मिलता है, क्योंकि यहां पर अधिक टूरिस्ट नहीं जाते हैं यह बहुत ही शांत इलाका है, आपको इस स्थान पर जरूर आना चाहिए।

4. मिनिकॉय द्वीप – Minicoy Island

मिनिकॉय द्वीप समूह लक्षद्वीप में घूमने की सुंदर जगह में से एक है यह स्थान कोच्चि से 398 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित है, मिनिकॉय पर एक खास तरह की टूना नामक मछली को पकड़ने का व्यवसाय भारी मात्रा में होता है, इसके अलावा यह स्थान यहां के परंपरागत नृत्य और कलाओं के लिए माना जाता है, इनको देखने के लिए आपको त्योहारों के समय में यहां पर आना चाहिए।

5. कदमत द्वीप – Kadmat Island

कदमत द्वीप भी लक्षद्वीप में घूमने की उत्तम जगह में से एक है यह द्वीप 9 किलोमीटर लंबा और लगभग 550 मीटर चौड़ा है, कुल इलाका 25 वर्ग किलोमीटर माना जाता है, इस द्वीप पर भी आप कई प्रकार की क्रियाओं में हिस्सा ले सकते हैं, यहां पर स्कीइंग करने के लिए काफी भारी मात्रा में लोग आते हैं, इसके अलावा यहां पर नीचे से कांच वाली नौकरी भी किराए पर मिल जाती है, जिनको समुद्र में लेकर जाना काफी लाजवाब अनुभव माना जाता है, क्योंकि इसके आर पार समुद्र के अंदर का भाग दिखाई देता है।

6. कल्पेनी द्वीप – Kalpeni Island

यह लगभग 2 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ छोटा सा द्वीप समूह है जो कि कोच्चि से 287 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है, यह स्थान कावारत्ती द्वीप से दक्षिण पूर्व में स्थित है, कई लोग इसे यहां का सबसे सुंदर द्वीप भी मानते हैं, क्योंकि यहां पर प्रदूषण भी नाम मात्र है और फोटोग्राफी के लिए भी यह स्थान उत्तम माना जाता है, यहां पर आपको बहुत साफ सुथरा पानी मिलेगा और जबरदस्त हरियाली देखने को मिलेगी, इस द्वीप पर भी आप बाकी के स्थानों की तरह कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं, यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहता है।

7. एंड्रोट द्वीप – Andrott island

लगभग पांच वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ एंड्रोट द्वीप समूह काफी खास है, इस द्वीप की लंबाई लगभग 4.5 किलोमीटर तथा चौड़ाई डेढ़ किलोमीटर मानी जाती है, यह कावारत्ती द्वीप से 119 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और कोच्चि से 293 किलोमीटर दूर पड़ता है, यहां का लगून क्षेत्र सबसे छोटा माना जाता है, बाकी आम द्वीपों की तरह है यहां पर भी आप बेहतरीन समुद्री किनारे का आनंद ले सकते हैं, तथा कई प्रकार की जल क्रियाएं कर सकते हैं।

8. थिन्नकारा द्वीप – Thinnakara Island

थिन्नकारा द्वीप के बारे में अधिक लोग नहीं जानते हैं तथा यहां पर अधिक टूरिस्ट भी नहीं आते हैं, अगर आप भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं तो आपको थीं कर द्वीप पर जरूर आ जाना चाहिए, यह एक निर्जन द्वीप है जो की अगाती द्वीप से केवल 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, अगर आप अकेले यात्री हैं तो आपको यहां पर नहीं आना चाहिए, समूह में ट्रैवल करने वाले यहां पर जरूर आए, जैसा कि आप जानते हैं कि लक्षद्वीप के लिए बहुत अधिक टूर बुक हो रहे हैं तो बाकी के द्वीपों पर ज्यादा भीड़भाड़ होगी, लेकिन थिन्नकारा द्वीप के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, इसलिए यह एक शांत द्वीप ही रहेगा, यहां पर भी आप हर प्रकार की एक्टिविटी में शामिल हो पाएंगे।

9. पिट्टी पक्षी अभयारण्य – Pitti Bird Sanctuary

दोस्तों पिट्टी पक्षी अभ्यारण बहुत ही खूबसूरत पक्षी अभ्यारण है, अगर आप एक जीव प्रेमी हैं तो आपको इस स्थान पर जरूर आना चाहिए, यह लक्षद्वीप में स्थित है तथा पक्षी पिट्टी के नाम से भी इस स्थान को जाना जाता है, यहां पर आप सुंदर और कई प्रकार की नई नस्लों के पक्षियों को भी देख सकते हैं, इसके अलावा पास के समुद्री किनारे पर आप हाइकिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं, यह स्थान पिट्टी द्वीप पर स्थित है।

10. समुद्री संग्रहालय – Marine Museum

दोस्तों अगर आप समुद्री संग्रहालय को देखने के शौकीन है तो आपको इस स्थान पर भी जरूर आना चाहिए, यह उन लोगों के लिए खजाना है जो पुरानी चीज और जानवरों के स्केलेटन देखना पसंद करते हैं, यह कावारत्ती द्वीप नामक लक्षद्वीप की राजधानी में स्थित म्यूजियम है, यहां पर हजारों लोग आते हैं तथा हाल ही में लक्षद्वीप टूर बूम में भारी मात्रा में टूरिस्ट यहां पर आने वाले हैं, अरब सागर में पाए गए कई प्रकार के जीवाश्म भी इस स्थान पर आपको देखने को मिल जाएंगे।

लक्षद्वीप जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Lakshadweep Travel Plan in Hindi

पहले दिन: दोस्तों अगर 3 दिन की यात्रा प्लान की बात करें तो पहले दिन आपको अगाती में आ जाना है, अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं तो आप यहीं पर आ पाएंगे, क्योंकि यहां पर एक मात्र एयरपोर्ट है इसके बाद ही आपको बाकी की जगह पर जाना चाहिए, अगाती में भी आपको घूमने के लिए कई जगह मिल जाएंगी तथा आप पहले दिन यहां पर कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, तथा आनंद ले सकते हैं, आपको यहां पर शांम के समय सनसेट देखना नहीं भूलना चाहिए।

दूसरे दिन: इसके बाद दूसरे दिन आपको कवराती द्वीप पर आ जाना चाहिए जो की यहां की राजधानी तथा बहुत ही खूबसूरत द्वीप है, इस जगह पर आपको बहुत से खूबसूरत जगह देखने को मिलेगी, जिनमें से कई पुराने स्मारक शामिल है, आपको अगर यहां के इतिहास के बारे में सही से जानना है तो आपको पुराने स्मारकों में जरूर जाना चाहिए, पुर्तगाली वास्तुकला की बहुत सी चीजें देखने को मिल जाएगी, क्योंकि पुर्तगालियों ने यहां पर लंबे समय तक कब्जा जमाये रखा था, जिसके कारण यहां पर बहुत से स्मारक पुर्तगाली वास्तुकला में बने हुए हैं, जिनमें से प्रसिद्ध लक्षद्वीप का किला है।

तीसरे दिन: वैसे तो लक्षद्वीप की यात्रा पूरी तरह से करने में आपको अधिक समय लग जाएगा, क्योंकि द्वीप एक दूसरे से काफी दूरी पर स्थित होते हैं, लेकिन अगर आप केवल तीन दिन की यात्रा कर रहे हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि समय निकालकर यहां के म्यूजियम में जरूर जाना चाहिए, म्यूजियम में आप मरीन लाइफ के बारे में अधिक जान सकते हैं, आपको कई प्रकार के जानवरों के स्कल यहां पर देखने को मिलेंगे तथा अरब सागर के छुपे हुए कई राज आप यहां पर देख सकते हैं।

लक्षद्वीप में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Lakshadweep In Hindi

सितंबर और मई के महीनों के बीच यहां पर घूमना सबसे सही रहता है, क्योंकि इस समय मौसम सूखा रहता है, तथा वाटर एक्टिविटी आप आसानी से कर सकते हैं, इसके अलावा 12 महीने ही यहां पर टूरिस्ट आते रहते हैं, क्योंकि यहां का मौसम ना तो अधिक ठंडा और ना अधिक गर्म रहता है

लक्षद्वीप में रुकने की जगह – Where To Stay In Lakshadweep In Hindi

दोस्तों लक्षद्वीप में आपको कई बेहतरीन लक्जरी रिसॉर्ट और होटल मिल जाएंगे, जहां पर आप आसानी से ठहर सकते हैं, यहां पर आप जिस भी द्वीप पर जाएंगे, वहां पर आपको रुकने की जगह मिल ही जाएगी, क्योंकि लक्षद्वीप में टूरिस्ट भारी मात्रा में आते हैं, तथा अब सरकार यहां पर बहुत अधिक इन्वेस्टमेंट कर रही है, जिस से कि यहां पर बेहतरीन रिसॉर्ट और होटल बनाए जाएंगे।

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप में कई पकवान मशहूर हैं, यहां पर आपको कवाराती बिरयानी मिल जाएगी, जो यहां के लोग चाव से खाते हैं, इसके अलावा यहां पर टुना नामक मछली प्रसिद्ध है, मसल्स अचार एक प्रकार का समुद्री भोजन है जो यहां पर भरपूर मात्रा में खाया जाता है, कोकोनेट यहां पर अत्यधिक मात्रा में होते हैं।

लक्षद्वीप कैसे जाएं? – How to reach Lakshadweep?

1# जल मार्ग से लक्षद्वीप कैसे जाएं – How to Reach Lakshadweep by Ship 

दोस्तों अगर आप जल मार्ग से लक्षद्वीप में पहुंचाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि आप कोच्चि के समुद्र तट से शिप में बैठकर आसानी से लक्षद्वीप पर पहुंच सकते हैं कोच्चि से लक्षद्वीप के अलग-अलग द्वीपों पर समुद्री जहाज जाती है, आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन से पर जाना है ज्यादातर लोग लक्षद्वीप की राजधानी से ही शुरुआत करते हैं।

2# हवाई जहाज से लक्षद्वीप कैसे जाएं? – How To Reach Lakshadweep By Flight In Hindi

दोस्तों अगर आप हवाई जहाज से लक्षद्वीप में जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि आप कोच्चि से फ्लाइट बुक कर सकते हैं जो कि यहां के आईलैंड अगाती द्वीप पर आपको पहुंचाएगी, इसके बाद आप बाकी के आईलैंड पर जाने के लिए क्रुज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लक्षद्वीप का नक्शा – Map of Lakshadweep

FAQs:- टॉप 10 लक्षद्वीप में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

लक्षद्वीप क्यों प्रसिद्ध है?

लक्षद्वीप अपने बेहतरीन समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है, यहां पर बहुत से खूबसूरत समुद्री किनारे तथा जबरदस्त हरियाली है, लक्षद्वीप जन्नत से काम नहीं है।

लक्षद्वीप कहां पर स्थित है?

लक्षद्वीप भारत की एक यूनियन टेरिटरी है जो भारत के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित है, यह भारत से 200 400 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है।

लक्षद्वीप जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

लक्षद्वीप पर जाना और घूमने आपके लिए महंगा मगर यादगार रहेगा, यहां पर आपको किसी भी द्वीप पर रुकने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी, लेकिन होटल के पैसे लगेंगे, यहां पर बहुत से लग्जरी रिजॉर्ट डेवलप किये जा रहे हैं, अगर आप उनमें ठहरना चाहते हैं तो वहां पर आपको 10 से ₹15000 रोजाना का खर्च लग सकता है, इसके अलावा आपको सस्ते होटल भी मिल जाएंगे, जो आपको 1500 से 2000 तक किराए में कमरा दे देते हैं, समुद्री किनारो पर वाटर एक्टिविटी करने की कोई पैसे नहीं लगते, इसके अलावा अगर आप कोई खास एक्टिविटी में शामिल होना चाहते हैं तो उसके पैसे मानकर चल सकते हैं।

Lakshadweep Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल अच्छा लगा है और दी गई जानकारी अच्छी लगी है, दोस्तों आज कल हर कोई लक्षद्वीप पर घूमने के लिए जाना चाहता है, अगर आप भी लक्षद्वीप पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आज का आर्टिकल मानो खास आपके लिए ही लिखा गया है।

यहां पर हमने लक्षद्वीप में घूमने के लिए हर एक जरूरी जानकारी देख ली है, अगर आपको कुछ भी और जानना है तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं, आज के आर्टिकल में हमने लक्षद्वीप में घूमने के सुंदर 10 स्थान के बारे में जाना, इसी के साथ-साथ यहां के प्रमुख भोजन, यहां पर रुकने की जगह और लक्षद्वीप पर जाने के बारे में भी देखा है, हमने लक्ष्यदीप का यात्रा प्लान भी जाना है, आशा करूंगा कि वह आपको अच्छा लगा होगा, दोस्तों मिलते हैं किसी नई और बेहतरीन जानकारी के साथ।

जय हिंद, जय भारत।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment