वडोदरा में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Vadodara Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, इस आर्टिकल में हम वडोदरा में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे, यहाँ मैं आपको वडोदरा में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां पर रुकने की जगह,

यहां के मशहूर भोजन और एक छोटे यात्रा प्लान के बारे में भी बताऊंगा, अगर आप वडोदरा में घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है, इस आर्टिकल के साथ आखिर तक जरूर जुड़े रहिए।

वडोदरा को बड़ौदा के नाम से भी जाना जाता है, यह एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका इतिहास हमें मौर्य काल में भी देखने को मिलता है, यह चालुक्यास और दिल्ली के सुल्तान का महत्वपूर्ण गढ भी रहा है, गायकवाड साम्राज्य ने भी इस शहर पर 18वीं शताब्दी से लेकर देश की आजादी तक शासन किया था,

ऐतिहासिकता के साथ-साथ इस शहर की परंपरा भी समृद्ध रही है, यह शहर अपने परंपरागत गुजराती कल्चर के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको कई ऐतिहासिक धरोहर मिल जाएगी, जहां पर आप घूमकर आनंद ले सकते हैं।

वडोदरा को गुजरात का एजुकेशन हब भी माना जाता है, और यहां की इकोनामी भी बहुत लाजवाब है, आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी वडोदरा में घूमने की 10 महत्वपूर्ण जगहों के बारे में लिख लेते हैं।

Table of Contents

वडोदरा में घूमने की जगह – Vadodara Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो वडोदरा में घूमने के लिए आपको बहुत सी जगह मिल जाएंगी, लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको मुख्य 10 जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं।

1. लक्ष्मी विलास पैलेस – Laxmi Vilas Palace

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है, यह गायकवाड राजशाही परिवार का निवास स्थान था, इस जगह को सबसे बड़े प्राइवेट निवास स्थान के रूप में विश्व भर में जाना गया है, लक्ष्मी विलास पैलेस की वास्तुकला यूरोपियन और अरबी वास्तुकला से बहुत अधिक प्रभावित है, बहुत हद तक आपको भारतीय वास्तुकला भी देखने को मिलेगी, लेकिन यह मिलाजुला स्वरूप काफी अद्भुत प्रतीत होता है।

2. सयाजी बाग – Sayaji Baug

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

सयाजी बाग को कमाती बाग के नाम से भी जाना जाता है, यह शहर के बिल्कुल बीचो-बीच स्थित है और अगर आप हरियाली पसंद व्यक्ति हैं तो आपको सयाजीबाग में जरूर जाना चाहिए, इस बाग में आपको एक प्लैनेटेरियम सिस्टम भी देखने को मिलेगा और टॉय ट्रेन का आनंद भी यहां पर आप ले सकते हैं,

अगर आप रोमांचकारी एक्टिविटी करने के शौकीन है तो आपको सयाजीबाग में जरूर जाना चाहिए, यहां पर आपको एक चिड़ियाघर भी मिलेगा, जिसमें आप कई प्रकार के जानवरों को देख सकते हैं।

3. महाराजा फ़तेह सिंह संग्रहालय – Maharaja Fateh Singh Museum

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

महाराजा फ़तेह सिंह संग्रहालय वडोदरा में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है, महाराजा फतेह सिंह का संग्रहालय काफी खूबसूरत है, और लक्ष्मी विलास पैलेस के बिल्कुल करीब ही स्थित है, यह म्यूजियम अपने आर्टवर्क, मूर्तियों, पेंटिंग और कई प्रकार की एंटीक चीजों के लिए मशहूर है, अगर आप गुजरात के इतिहास को बहुत करीब से जानना और समझना चाहते हैं, तो आपको महाराजा फतेह सिंह के संग्रहालय में जरूर आना चाहिए।

4. बड़ौदा संग्रहालय और चित्र गैलरी – Baroda Museum and Picture Gallery

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

बड़ौदा संग्रहालय और चित्र गैलरी वडोदरा में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, अगर आप कलाप्रेमी हैं तो आपको इस म्यूजियम में जरूर आना चाहिए, यह गुजरात के सबसे पुराने संग्रहालय में से एक माना जाता है,

यहां पर आपको कई अलग-अलग प्रकार की चीजें देखने को मिल जाएंगी, कई प्रकार की मशहूर पुरातत्व सामग्रियां भी आपको यहां पर देखने को मिलेंगे और मुख्यता यह स्थान यहां पर स्थित पांडुलिपियों के लिए जाना जाता है।

5. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क – Champaner-Pavagadh Archaeological Park

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क वडोदरा का सबसे मशहूर पार्क माना जाता है, यह यूनेस्को द्वारा संरक्षित एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जो कि शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है, चंपानेर एक पुराना शहर था जो कि अब ध्वस्त हो चुका है, पावागढ़ यहां की पहाड़ियों का नाम है,

इसलिए चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के नाम से यह स्थान विख्यात है, यहां पर कई प्रकार के मंदिर भी स्थित है जो कि अति प्राचीन माने जाते हैं, अगर आप प्राचीन चीजों और सामग्रियों को देखने के शौकीन हैं, तो आपको चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में जरूर आना चाहिए।

6. कीर्ति मंदिर – Kirti Mandir

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

कीर्ति मंदिर वडोदरा में घूमने की अच्छी जगहों में से एक है, यह एक ऐतिहासिक और यादगार मंदिर है और गायकवाड साम्राज्य की याद में बनाया गया है, यहां पर कई प्रकार के फोटोग्राफ मूर्तियां और रॉयल परिवार से संबंधित बहुत सी चीजें रखी गई हैं,

इसलिए यह मंदिर कम और एक संग्रहालय ज्यादा माना जाता है, लेकिन इसे कीर्ति मंदिर के रूप में पहचाना जाता है, क्योंकि यहां पर पूजा-पाठ भी किया जाता है।

7. अजवा वाटर पार्क – Ajwa Water Park

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

अजवा वाटर पार्क वडोदरा में घूमने की शानदार जगहों में से एक है, अगर आप वाटर एक्टिविटी करने के शौकीन हैं तो आपको अजवा वाटर पार्क में जरूर आना चाहिए, यहां पर कई प्रकार की रोमांचकारी पानी की सवारी आपको अट्रैक्ट करेगी,

अगर आप रोमांचकारी अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यहां पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर आना चाहिए, यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं और खुशमिजाज दिन का आनंद ले सकते हैं।

8. सरदार पटेल तारामंडल – Sardar Patel Planetarium

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

सरदार पटेल तारामंडल सयाजी बाग के बिल्कुल पास में स्थित है, यह प्लैनेटेरियम सिस्टम बहुत ही लाजवाब है, अगर आप विज्ञान पसंद व्यक्ति है और एस्ट्रोलॉजी में गहरा ज्ञान रखते हैं तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए,

यहां पर आप कई प्रकार के इंटरटेनमेंट शोकेस देख सकते हैं और तारों सीतारों के बारे में बहुत सा ज्ञान हासिल कर सकते हैं, यहां पर आकर आप देख सकते हैं कि भारत अंतरिक्ष की तरफ किस तरह अपने पैर पसार रहा है।

9. ईएमई मंदिर – EME Temple

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

ईएमई मंदिर वडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, इस मंदिर को दक्षिणामूर्ति मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह मंदिर अपने लाजवाब मॉडर्न वास्तुकला के कारण विख्यात है,

यह मंदिर एलुमिनियम का बना हुआ है जो कि एक प्रकार की धातु होती है, शानदार चमकीले रंग का मंदिर आपको देखने में बहुत ही लाजवाब लगेगा, मंदिर परिसर में भगवान दक्षिणामूर्ति की खूबसूरत काले रंग की प्रतिमा स्थापित की गई है।

10. नर्मदा नहर – Narmada Canal

वडोदरा में घूमने की जगहवडोदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलVadodara Tourist Place In Hindiवडोदरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलवडोदरा का प्रसिद्ध भोजन

अगर आप वडोदरा में आ रहे हैं तो आपको नर्मदा नदी पर जरूर जाना चाहिए, इसे यहां पर नर्मदा नहर के नाम से जाना जाता है, यहां पर आप नौका चला सकते हैं और कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी सुप्रसिद्ध माना जाता है, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको नर्मदा केनाल पर जरूर आना चाहिए।

वडोदरा जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Vadodara Travel Plan in Hindi

यहां पर मैं आपको एक 3 दिन का यात्रा प्लान दे रहा हूं, अगर आप चाहते हैं तो इस यात्रा प्लान को आगे बढ़ाकर लंबा खींच सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन की यात्रा आपको लक्ष्मीविलास पैलेस से शुरू करनी चाहिए, लक्ष्मी विलास पैलेस बहुत ही खूबसूरत पैलेस है, और यहां पर आप शाही परिवार से जुड़ी बहुत सी चीजें देख सकते हैं, इसके बाद आपको यहां पर स्थित महाराजा फतेह सिंह म्यूजियम में भी जाना चाहिए, सयाजी बाग भी बिल्कुल पास में पड़ता है, यहां पर भी आप घूमने के लिए पहले दिन की यात्रा में जा सकते हैं।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा में आपको चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए, यह यूनेस्को द्वारा संरक्षित एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जो कि शहर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर जाने के बाद आप गुजरात के इतिहास से रूबरू हो पाएंगे, इसके बाद वापस आकर आप कीर्ति मंदिर में घूम सकते हैं, कीर्ति मंदिर गायकवाड साम्राज्य के याद के तौर पर बनाया गया एक खूबसूरत मंदिर है।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा आपको ईएमई टेंपल से शुरू करनी चाहिए, इसके बाद आप अजवा वाटर पार्क में घूमने के लिए जा सकते हैं और शाम के समय आपको वडोदरा की लोकल मार्केट में घूमना चाहिए और यहां पर शॉपिंग का आनंद लेना चाहिए, अगर आपके पास समय बचता है तो आप कुछ बचे हुए स्थानों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

वडोदरा में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Vadodara In Hindi

जैसा कि आप जानते हैं गुजरात एक गर्म इलाका है, अगर आप गुजरात में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो सर्दियों का मौसम सबसे बेहतरीन रहेगा सर्दियों में यहां पर तापमान 20 डिग्री से 30 डिग्री के बीच में रहता है, इसके अलावा सर्दियों में ज्यादातर त्यौहार भी आते हैं,

जैसा कि आप जानते हैं गुजरात एक परंपरागत राज्य है यहां पर त्योहारों का आनंद लेना काफी आम बात है, अगर आप यहां के त्योहारों में शामिल होना चाहते हैं, तो भी आपको यहां पर सर्दियों के मौसम में आना चाहिए, इसलिए हम कह सकते हैं कि गुजरात में घूमने का सबसे सही समय सितंबर से लेकर मार्च के बीच रहता है।

वडोदरा में रुकने की जगह – Where To Stay In Vadodara In Hindi

वडोदरा में रुकने के लिए आपको कई जगह मिल जाएगी, आप चाहे तो किसी गेस्ट हाउस या मंदिर के पास में स्थित धर्मशाला में रुक सकते हैं, या आप होटल ले सकते हैं, अगर आप वडोदरा में एक अच्छा होटल लेना चाहते हैं तो आपको 800 से 1500 रुपए के बीच में एक रात के लिए शानदार होटल मिल जाएगा, इसके अलावा आप लग्जरी होटल भी वडोदरा में ले सकते हैं।

वडोदरा का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Vadodara In Hindi

गुजरात राज्य अपने मशहूर भोजन के लिए भी जाना जाता है, यहां का भोजन आपको ज्यादातर शाकाहारी ही मिलेगा, यहां की कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताऊं तो ढोकला, जलेबी फाफड़ा, सेव उसल, खंडवा और पत्रा है, इसके अलावा यहां पर सुरती लोचो भी काफी अधिक प्रसिद्ध है, इन सभी पकवानों को आप छोटे बड़े होटल से लेकर स्ट्रीट फूड तक आनंद ले सकते हैं।

वडोदरा कैसे जाएं? – How to reach Vadodara?

सड़क मार्ग से वडोदरा कैसे जाएं? – How To Reach Vadodara By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से वडोदरा में आना चाहते हैं तो नेशनल हाईवे नंबर 48 है जोकि अहमदाबाद मुंबई हाईवे है, इसकी सहायता से बड़ी ही आसानी से आप वडोदरा में आ सकते हैं, इसके अलावा भी बहुत से नेशनल हाईवे और लोकल हाईवे गुजरात राज्य से होकर निकलते हैं, आप इनकी सहायता लेकर बड़ी आसानी से बड़ौदा में आ सकते हैं।

ट्रेन से वडोदरा कैसे जाएं? – How To Reach Vadodara By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन से बड़ोदरा में आना चाहते हैं तो यहां का बड़ोदरा जंक्शन काफी मशहूर है, यह बड़ौदा जंक्शन के नाम से जाना जाता है, देश भर से यहां पर ट्रेन आती रहती है, आप चाहे तो इस जंक्शन की सहायता से आसानी से बड़ोदरा में आ सकते हैं, यहां पर आने के बाद आप होटल तक जाने के लिए टैक्सी या बस की सहायता ले सकते हैं, या ऑटो रिक्शा की सहायता से भी जा सकते हैं।

हवाई जहाज से वडोदरा कैसे जाएं? – How To Reach Vadodara  By Flight In Hindi

अगर आप हवाई मार्ग से बड़ोदरा में जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि वडोदरा का सिविल एयरपोर्ट काफी मशहूर है, जिसकी सहायता से आप वडोदरा शहर में आसानी से आ सकते हैं, दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु हैदराबाद जैसे स्थानों से यहां पर रेगुलर फ्लाइट आती रहती है, एयरपोर्ट पर आने के बाद शहर में जाने के लिए आप टैक्सी या बस की सहायता ले सकते हैं।

वडोदरा का नक्शा – Map of Vadodara

FAQs:- टॉप 10 वडोदरा में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

वडोदरा क्यों प्रसिद्ध है?

वडोदरा शहर अपनी परंपरागत विरासत, ऐतिहासिकता और कई धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है, यह एक ऐतिहासिक शहर है, जिस पर अलग-अलग राजाओं ने राज्य किया था।

वडोदरा कहां पर स्थित है?

वडोदरा भारत के गुजरात राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है।

वडोदरा जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

वडोदरा जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे यह पूरी तरह से टूरिस्ट पर निर्भर करता है सबसे पहले तो अपने स्थान से बड़ोदरा जाने का खर्च निकाल लीजिए इसके बाद रही रहने और खाने-पीने की बात तो आपको बता दूं कि आप यहां पर 800 से 1500 रुपए में एक रात के लिए आसानी से होटल ले सकते हैं, और लगभग ₹500 में एक समय के लिए अच्छा भोजन कर सकते हैं।
यहां के म्यूजियम और पैलेस में घूमने के लिए ₹50 से ₹200 के बीच टिकट लगती है, अगर आप बाहर देश से आते हैं तो टिकट के प्राइस अधिक हो सकते हैं, भारतीयों के लिए यही है।

Vadodara Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह बेहतरीन आर्टिकल है, इस आर्टिकल में हमने वडोदरा में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी देखी है, यहां पर हमने एक छोटा यात्रा प्लान भी देखा है, जिसको फॉलो करके आप वडोदरा में घूम सकते हैं,

आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आई होगी, यहां पर हमने वडोदरा में घूमने की जगह के साथ-साथ वडोदरा में रुकने की जगह, यहां के मशहूर भोजन और वडोदरा शहर की प्रसिद्धि का भी जिक्र किया है।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment