मेरठ में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह। Meerut Tourist Places In Hindi

मेरठ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है, मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित है और उत्तर प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में गिना जाता है, दिल्ली से मेरठ की दूरी केवल 72 किलोमीटर की है और मेरठ का कुछ इलाका राजधानी के क्षेत्र में भी आता है, आपने अपनी किताबों में 1857 की क्रांति के बारे में जरूर सुना होगा, यह क्रांति मेरठ से ही शुरू हुई थी, इसके अलावा मेरठ को खिलाड़ियों का शहर भी कहा जाता है।

इस खूबसूरत शहर में आपको कई प्राचीन इमारतें भी मिल जाएंगी जो टूरिस्ट अट्रैक्शन है, इसके अलावा यहां पर कई मंदिर मस्जिद और वार मेमोरियल भी स्थित है, इनको देखने के लिए सालाना हजारों टूरिस्ट मेरठ में आते हैं, इसलिए मेरठ उत्तर प्रदेश के कुछ सबसे ज्यादा घूमें जाने वाली जगहों में शुमार है, आईये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू कर लेते हैं।

मेरठ में घूमने की जगह – Meerut Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों मेरठ का इलाका बहुत बड़ा है, और यहां पर घूमने की बहुत सी जगह हैं, इस इलाके में कई गांव भी है जो की खूबसूरती के लिहाज से टूरिस्ट अट्रैक्शन है, यहां पर मैं आपको मेरठ की सबसे प्रसिद्ध 10 जगहों के बारे में बता रहा हूं।

1. सेंट जॉन चर्च – St. John’s Church

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

सेंट जॉन चर्च मेरठ में घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है, यह चर्च उत्तर भारत की सबसे पुरानी चर्च में से एक है, यह चर्च ब्रिटिश सरकार के समय में बनाई गई थी, और मेरठ के प्रसिद्ध इतिहास और समृद्ध सभ्यता को दर्शाती है, इस चर्च को देखकर आप जान सकते हैं, कि अंग्रेजी शासनकाल के दौरान इस इलाके की वास्तुकला क्या रही होगी, यह चर्च बेहद ही खूबसूरत वास्तुकला में निर्मित है और एक एंग्लिकन चर्च है।

2. सूरजकुंड – Suraj Kund

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

सूरजकुंड मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है, सूरजकुंड महान राजा पृथ्वीराज चौहान की जन्मस्थली है, मान्यता है कि सूरज कुंड का पानी बहुत ज्यादा शुद्ध है और इस स्थान की धार्मिक मान्यता बहुत अधिक है, राजपूत लोग यहां पर बहुत अधिक दर्शन के लिए आते हैं, और पूरे भारतवर्ष में यह स्थान अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, सालाना हजारों लोग इस कुंड में स्नान के लिए आते हैं, अगर आप मेरठ में आ रहे हैं तो आपको सूरजकुंड में जरूर आना चाहिए।

3. जामा मस्जिद – Jama Masjid

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

जामा मस्जिद का इतिहास लगभग 1019 ईसा पूर्व से जुड़ा हुआ है, यह मस्जिद मुगल वास्तुकला में निर्मित बेहद ही खूबसूरत मस्जिद है, पूरी मस्जिद में बेहतरीन कारीगरी की गई है और बहुत बड़ा प्रेयर हॉल बनाया गया है, जब आप इस मस्जिद में आएंगे तो आपको नमाज पढ़ते हुए मुसलमान दिख जाएंगे, मुस्लिम लोगों के लिए यह जगह बहुत ही महत्वपूर्ण है और यहां पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट घूमने के लिए भी आते रहते हैं।

4. गांधी बाग – Gandhi Bagh

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

गांधी बाग मेरठ में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, यह बाग़ अपनी हरियाली के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आपको बेहद ही खूबसूरत फूल पौधे मिल जाएंगे, यहां का माहौल बहुत ही शांत और खूबसूरत प्रतीत होता है, यहां पर आप नौका चलाने, टॉय ट्रेन में घूमने और एक छोटे से चिड़ियाघर का आनंद लेने जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं, अगर आप परिवार के संग जा रहे हैं तो आपको गांधीबाग में जरूर जाना चाहिए।

5. औघड़नाथ मंदिर – Augarnath Temple

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

औघड़नाथ मंदिर मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और बहुत ही खूबसूरत हिंदू और इस्लामिक वास्तुकला से निर्मित है, इस मंदिर में आपको इस्लामिक स्टाइल की कई चीजें देखने को मिल जाएंगी, हिंदू वास्तुकला इस मंदिर में चार चांद लगा रही है, और ज्यादातर मंदिर हिंदू वास्तुकला से ही निर्मित है, यहां पर अत्यधिक भगत आते हैं, और श्रावण के महीनों में इस मंदिर पर आसपास के लोग कावड़ चढ़ाते हैं।

6. हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य – Hastinapur Wildlife Sanctuary

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य जीव प्रेमी लोगों के लिए स्वर्ग समान जगह है, यह मेरठ के बाहरी इलाके में स्थित है, हस्तिनापुर जीव अभ्यारण में आपको कई प्रकार के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे, यहां पर चीते, बाघ, हाथी और पक्षियों की कई प्रकार की नस्लें मौजूद है, यहां पर आपको कई प्रकार के फूल पौधे भी देखने को मिल जाएंगे, हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण मेरठ की बेहद ही खूबसूरत जगह है, अगर आप मेरठ में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आपको हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण में जरूर आना चाहिए।

7. शाही ईदगाह – Shahi Eidgah

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

शाही ईदगाह मेरठ के कुछ प्राचीन स्थलों में से एक है, यह मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण जगह है, ईद के महीनों में और अन्य मुस्लिम त्योहारों में यह जगह भक्तों की कतारों की साक्षी हो जाती है, यहां पर सालाना हजारों लोग आते हैं, और त्योहारों के महीनों में अत्यधिक मेले लगते हैं, और भीड़भाड़ होती है, अगर आप मेरठ में जा रहे हैं और ईद के समय पर जा रहे हैं तो आपको शाही ईदगाह में जरूर जाना चाहिए, पुराने समय में यहां पर राजा महाराजा ईद मनाने के लिए आया करते थे।

8. जैन मंदिर – Jain Temples

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

जैन मंदिर मेरठ में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, मेरठ में बहुत से जैन मंदिर हैं, जिनमें से दिगंबर जैन मंदिर और श्री पार्श्वनाथ जैन और श्वेतांबर मंदिर सबसे अधिक प्रसिद्ध मंदिर है, अगर आप जैन समुदाय से हैं तो आपको इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए, इसके अलावा अगर आप घूमने के लिहाज से और मेरठ को अच्छे-अच्छे जानना चाहते हैं तो आपको इन जैन मंदिरों में जरूर घूमना चाहिए, यह सभी जैन मंदिर अपनी बेहतरीन नक्काशी और खूबसूरत वास्तुकला के कारण विख्यात है।

9. द्रौपदी की रसोई – Draupadi ki Rasoi

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

द्रोपदी की रसोई के नाम से प्रसिद्ध म्यूजियम में आपको जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए, यह महाभारत काल की याद को ताजा कर देता है, और महाभारत काल की द्रोपती के नाम पर ही इस म्यूजियम का नाम द्रोपती म्यूजियम है, यहां पर आपको कई मूर्तियां मिलेंगी, जिनको देखकर आप मनोरंजन कर सकते हैं इसके अलावा आपको कई प्रकार की पुरातत्व चीजें मिलेंगी, जो कि मेरठ के आसपास के इलाकों की ही मानी जाती है, अगर आप मेरठ में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आपको इस म्यूजियम में जरूर आना चाहिए।

10. शहीद स्मारक – Martyr’s Memorial

मेरठ में घूमने की जगह
मेरठ के प्रमुख पर्यटन स्थल
मेरठ के प्रमुख दर्शनीय स्थल
Meerut Tourist Place In Hindi
Best Time To Visit In Meerut In Hindi

शहीद स्मारक आपको 1857 की क्रांति की याद दिलाती है, 1857 की क्रांति में जिन क्रांतिकारियों का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण सहयोग था, उन सभी के वार मेमोरियल यहां पर स्थित है, यह हर एक भारतीय के लिए गर्व का स्थान है, इसलिए इस स्थान पर आपको जरूर जाना चाहिए, और अपने शहीद हुए सैनिकों के ऊपर फूल चढ़ाने चाहिए और देश की रक्षा कर रहे सिपाहियों के गौरवमय इतिहास के बारे में आपको जादा जानना चाहिए।

मेरठ जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Meerut Travel Plan in Hindi

आपकी सुविधा के लिए मैं आपके लिए यहां पर 3 दिन का एक यात्रा प्लान दे रहा हूं, आप चाहे तो इस यात्रा प्लान को फॉलो करके यात्रा कर सकते हैं।

पहले दिन: आपको अपने पहले दिन की शुरुआत सूरजकुंड से करनी चाहिए, यह बहुत ही पवित्र कुंड माना जाता है, और पृथ्वीराज चौहान के जन्म से संबंधित है, इस कुंड का ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है, इसके बाद आपको जामा मस्जिद की तरफ जाना चाहिए, यह वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है, इसके बाद आप जॉन चर्च में घूमने के लिए जा सकते हैं, इतने में आपका दिन पूरा हो जाएगा और शाम के समय आप मेरठ के मार्केट में घूमने के लिए जा सकते हैं।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की शुरुआत आपको गांधी बाग से करनी चाहिए, गांधी बाग में घूमने के बाद आप अगरनाथ मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं, अगरनाथ मंदिर एक बहुत ही प्रसिद्ध शिव भगवान का हिंदू मंदिर है, इसके बाद आपको हस्तिनापुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में घूमने के लिए जाना चाहिए, यहां पर आप अलग-अलग प्रकार के जंतुओं को देख सकते हैं, शाम के समय आपको शाही ईदगाह में घूमने के लिए जाना चाहिए, यह जहां का एक बहुत प्राचीन और हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट है।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा की शुरुआत आपको द्रपादी की रसोई म्यूजियम से करनी चाहिए, इस म्यूजियम में घूमने के बाद आपको जैन टेंपल में जाना चाहिए जो कि मेरठ का सबसे प्रसिद्ध जैन टेंपल माना जाता है, जैन टेंपल में घूमने के बाद आपको यहां की मेमोरियल प्लेस पर जाना चाहिए और 1857 में शहीद हुए सैनिकों की याद में फूल चढ़ाने चाहिए, इसके बाद आपको मेरठ के प्रसिद्ध भोजन का आनंद लेना चाहिए और इतने में आपकी तीसरे दिन की यात्रा समाप्त हो जाएगी।

मेरठ में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Meerut In Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत के इस इलाके में गर्मियां बहुत अधिक होती है, इसलिए मेरठ में घूमने के लिए सबसे सही समय सर्दियों का होता है, सर्दियों का समय यहां पर नवंबर से फरवरी के बीच रहता है, अगर आप गर्मियों में यहां पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको मार्च से जून के बीच में जाना चाहिए, जून के बाद आपको नहीं जाना चाहिए, क्योंकि गर्मी बहुत अधिक होती है, और इसके कुछ समय बाद जुलाई सितंबर में वर्षा अधिक होती है।

मेरठ में रुकने की जगह – Where To Stay In Meerut In Hindi

मेरठ में रुकने के लिए आप एक अच्छा होटल बुक करवा सकते हैं, अगर आप ऑनलाइन होटल बुक करवाते हैं तो आपका 500 से ₹800 में एक रात के लिए होटल आसानी से बुक हो जाएगा, अगर आप ऑफलाइन जाकर बुक करवाएंगे, तो हजारों रुपए के आसपास एक रात के लिए होटल आसानी से मिल जाएगा।

मेरठ का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Meerut In Hindi

मेरठ अपने लजीज भोजन के लिए जाना जाता है, यहां के कुछ प्रसिद्ध पकवानों के नाम बताऊं तो पूड़ी और आलू की सब्जी, काकोरी कबाब, बिरयानी, मेरठ का पेड़ा, निहारी, सोहन हलवा जैसे पकवान अधिक प्रसिद्ध है इनको आप स्ट्रीट फ़ूड और बड़े होटल में भी खा सकते हैं।

मेरठ कैसे जाएं? – How to reach Meerut?

सड़क मार्ग से मेरठ कैसे जाएं? – How To Reach Meerut By Road In Hindi

आप सड़क मार्ग से मेरठ में जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि आप दिल्ली से मेरठ के एक्सप्रेस हाईवे का इस्तेमाल करके आसानी से मेरठ पहुंच सकते हैं, मेरठ नेशनल हाईवे नंबर 9 से बहुत जबरदस्त कनेक्टिविटी रखता है, इसके अलावा यहां पर कई लोकल हाईवे भी है, जिनकी सहायता लेकर आप आसानी से मेरठ में आ सकते हैं।

ट्रेन से मेरठ कैसे जाएं? – How To Reach Meerut By Train In Hindi

मेरठ का अपना एक रेलवे स्टेशन है, जो मेरठ सिटी जंक्शन के नाम से प्रसिद्ध है, मेरठ का यह रेलवे स्टेशन दिल्ली मुंबई कोलकाता और चेन्नई जैसे स्थानों से बहुत जबरदस्त कनेक्टिविटी रखता है, आप इस स्टेशन की सहायता लेकर आसानी से मेरठ में आ सकते हैं।

हवाई जहाज से मेरठ कैसे जाएं? – How To Reach Meerut  By Flight In Hindi

अगर आप हवाई मार्ग से मेरठ में आना चाहते हैं, तो आपको बता दूं कि यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट दिल्ली का इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट है, जो कि एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है आप पूरी दुनिया से कहीं से भी इस एयरपोर्ट पर आ सकते हैं, और यहां से मेरठ की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है, आप टैक्सी या बस की सहायता लेकर आसानी से मेरठ जा सकते हैं।

मेरठ का नक्शा – Map of Meerut

FAQs:- टॉप 10 मेरठ में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

मेरठ क्यों प्रसिद्ध है?

मेरठ का इतिहास बहुत समृद्ध रहा है, 1857 की क्रांति की शुरुआत भी मेरठ से ही हुई थी, इसके अलावा यहां पर बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें और कई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है, जिनमें घूम कर आप आनंद ले सकते हैं।

मेरठ कहां पर स्थित है?

मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित है और यह उत्तर प्रदेश का एक जिला है, दिल्ली से मेरठ की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है।

मेरठ जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

मेरठ में घूमने के कितने रुपए खर्च होंगे यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, जिन भी जगहों पर टिकट लगेगा, वहां पर 50 से ₹200 के बीच टिकट का खर्च है, यह कम ज्यादा समय के साथ होता रहता है, सबसे पहले तो अपने स्थान से मेरठ जाने के रास्ते और खर्च निकाल लीजिए, इसके बाद रही रुकने और खाने पीने की बात तो आपको बता दूं कि आप मेरठ में हजार रुपए के आस पास एक रात के लिए होटल आसानी से ले सकते हैं, और लगभग ₹500 में एक समय अच्छा भोजन कर सकते हैं।

Meerut Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने मेरठ में घूमने की जगहों के बारे में पूरी जानकारी ली है, इसी के साथ-साथ मैंने आपको मेरठ में रुकने की जगह, यहां के मशहूर भोजन और मेरठ जाने के रास्तों के बारे में भी पूरी जानकारी दी है।

आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, और आप इस जानकारी को अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करेंगे, यहाँ मैंने आपके लिए एक छोटा टूर प्लान भी बताया है, आप इसके अनुसार अपनी यात्रा को प्लान कर सकते हैं, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

Leave a Comment