पुणे में घूमने की 15 खास जगह। Best Tourist Places In Pune in Hindi

महाराष्ट्र के सबसे बड़े शहरों में से एक पुणे में घूमने की जगह बहुत ही लोकप्रिय है जो अपनी खूबसूरती से हर साल देश और दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पुणे का इतिहास बेहद प्राचीन रहा है जिसकी वजह से यह शहर ऐतिहासिकता और आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण है। ऐतिहासिक किले, खूबसूरत समुद्र तट और आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता इस शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं।

पेशवाओ की राजधानी रहा पुणे शहर महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में मशहूर है। विकेंड पर शानदार छुट्टियां बिताने के लिए और दोस्तो के साथ भरपूर एन्जॉय करने के लिए पुणे आप के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। पुणे शहर की खूबसूरती अपने यहां आने वाले पर्यटकों को कभी निराश नहीं करती।

Table of Contents

पुणे में घूमने की जगह

पुणे भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और आधुनिक शहरों में आता है। कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ इस शहर में आप को अनेक प्रसिद्ध मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे जहां पर आप अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। पुणे के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

1. पुणे का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल पश्चिमी घाट – Western Ghats, Pune In Hindi

पश्चिमी घाट पुणे के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो की बेहद सुंदर प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। हरे भरे पहाड़, खूबसूरत घाटियां और घने जंगल यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांच से भर देते हैं।

इस स्थान को युनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो यह स्थान आप के लिए स्वर्ग समान है। अपनी पुणे यात्रा के दौरान इस स्थान को देखने जरूर जाएं।

2. पुणे के पर्यटन स्थल शिवनेरी किला – Shivneri Fort, Pune In Hindi

शिवनेरी किला पुणे के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जो की पुणे का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। लगभग 295 मीटर ऊंचाई वाली पहाड़ी पर स्थित इस किले में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था।

इस किले में शिवाजी के मूर्ति के साथ उनकी मां की मूर्ति भी लगी हुई है। इस किले के अंदर जाने के लिए 7 दरवाजों को पार कर के जाना पड़ता है। इतिहास प्रेमियों द्वारा इस किले को बहुत पसंद किया जाता है।

3. पुणे में घूमने की जगह पार्वती हिल – Parvati Hill, Pune In Hindi

समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पार्वती हिल पुणे का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां पर भगवान शिव, विष्णु भगवान, कार्तिकेय और भगवान गणेश जी के प्राचीन मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे जहां पर आप दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा इस हिल की चोटी से बेहद खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों द्वारा इस हिल को बहुत पसंद किया जाता है।

4. पुणे के नजदीक पर्यटन स्थल आगा खान पैलेस – Aaga Khan Palace, Pune In Hindi

आगा खान पैलेस पुणे का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसमे महात्मा गांधी, महादेव भाई देसाई और कस्तूरबा गांधी को कुछ समय तक बंदी बना के रखा गया था। इस पैलेस का निर्माण सुल्तान महमूद शाह आगा खान ने करवाया था

जिसके निर्माण में पास में रहने वाले लोगों ने भी मदद की थी। यहां पर महात्मा गांधी, महादेव भाई देसाई और कस्तूरबा गांधी के स्मारक भी मौजूद है। इसके अलावा इस पैलेस के चारो ओर का वातावरण हरा भरा और काफी सुनहरा है।

5. पुणे में घूमने की अच्छी जगह लाल महल – Lal Mahal, Pune In Hindi

लाल महल पुणे का प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसका निर्माण शिवाजी महाराज के पिताजी शाहजी भोसले ने 17 वी शताब्दी मे करवाया था। इस स्थान पर शिवाजी महाराज ने शाइस्ता खान की उंगलियां काटी थी। इस किले की दीवारों पर कई चित्रों को बनाया गया है जिसमे शिवाजी महाराज के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया है। इतिहास प्रेमियों के लिए यह किला बहुत प्रसिद्ध है।

6. पुणे के दर्शनीय स्थल राजगढ़ किला – Rajgarh Fort, Pune In Hindi

राजगढ़ किला पुणे का बहुत ही खूबसूरत ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जहां पर हर साल भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। लगभग 4550 फिट की ऊंचाई पर पहाड़ी के ऊपर मौजूद इस किले के यहां पर आप ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी को कर सकते हैं।

प्राचीन समय में यह किला कई वर्षो तक शिवाजी महाराज की राजधानी भी रहा है। अगर आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो अपनी पुणे यात्रा के दौरान इस किले को देखने जरूर जाएं।

7. पुणे में घूमने की जगह शनिवारवाडा – Shaniwar Wada, Pune In Hindi

शनिवार वाडा पुणे के सबसे ऐतिहासिक स्थानों में आता है जहां पर भारी मात्रा में पर्यटक हर साल घूमने आते हैं। इसका निर्माण 18 वी शताब्दी मे किया गया जो उस समय के दौरान मराठा पेशवाओ की प्रमुख जगह था।

यहां पर एक विशाल किला, फाउंटेन और बाजीराव की प्रतिमा मौजूद है। शाम के समय यहां पर लेजर शो भी होता है जहां पर आप अपने परिवार और बच्चों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

8. पुणे में घूमने की खूबसूरत जगह सिंहगढ़ किला – Sinhagarh Fort, Pune In Hindi

सह्याद्रि पर्वतों पर स्थित सिंहगढ़ दुर्ग पुणे का ऐतिहासिक स्थान है जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 4200 फिट की ऊंचाई पर स्थित इस किले से आप अद्भुत प्राकृतिक दृश्य देख सकते हैं।

यहां का शान्त सुनहरा और हरा भरा वातावरण पर्यटकों को बेहद लुभाता है। अगर आप अपनी पुणे यात्रा के दौरान सुकून का कुछ समय बिताना चाहते हैं तो इस किले को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

9. पुणे में घूमने की शानदार जगह पेशवा चिड़ियाघर – Peshwa Zoo, Pune In Hindi

पुणे में बच्चों के साथ घूमने और परिवार के साथ घूमने के लिए यह चिड़ियाघर सबसे अच्छा विकल्प है। यहां पर आप को कई प्रकार के वन्य जीवों और पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।

इसके अलावा इस उद्यान में भगवान गणेश का एक मंदिर भी मौजूद है। टॉय ट्रेन इस उद्यान का प्रमुख आकर्षण है जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

10. पुणे के प्रमुख पर्यटन स्थल राजा दिनकर केलकर संग्रहालय – Raja Dinkar Kelkar Museum, Pune In Hindi

राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल हैं जो की भारत के सबसे बड़े संग्रहालयो में से एक है। यहां पर आप को भारत के विभिन्न हिस्सों की कलाकृतियों का संग्रह देखने को मिल जाएगा जिसमे सिक्के, हथियार, मुर्त्तिया, वस्त्र, लकड़ी की चीजे और पेंटिंग आदि शामिल हैं। अगर आप पुणे की यात्रा कर रहे हैं तो इस संग्रहालय को देखने जा सकते हैं।

11. पुणे में घूमने की जगह द एंप्रेस गार्डन – The Empress Garden, Pune In Hindi

द एंप्रेस गार्डन पुणे के सबसे प्रमुख गार्डन में आता है जो की लगभग 39 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। अंग्रेजो के शासन की याद दिलाने वाले इस गार्डन का नाम अंग्रेजो की महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया जब उन्हें भारत की महारानी के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा यहां का सुहावना और शान्त वातावरण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

12. पुणे के प्रमुख मंदिर दगदूशेठ हलवाई मंदिर – Dagdusheth Halwai Temple, Pune In Hindi

यह मंदिर पुणे के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है जहां पर हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। भगवान गणपति जी को समर्पित इस मंदिर के यहां हर साल गणेशोत्सव नाम से 10 दिनों के उत्सव का आयोजन होता है जिसमे बड़ी बड़ी हस्तियां दर्शन करने आती है।

इस मंदिर में स्थित गणपति जी की मूर्ति लगभग 40 किलो सोने से सुशोभित है। यह मंदिर सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता है। आप अपनी पुणे यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं।

13. पुणे में घूमने की खास जगह पाषाण झील – Pashan Lake, Pune In Hindi

पाषाण झील पुणे की बहुत ही खूबसूरत झील है जो पुणे शहर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक मानव निर्मित झील है जो कि पुणे का लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण में आप अपने परिवार के साथ कुछ समय यहां पर बीता सकते हैं।

14. पुणे के पास घूमने की जगह वेताल टेकड़ी – Vetal Tekdi, Pune In Hindi

वेताल टेकड़ी पुणे का बेहद खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो की पहाड़ी है जहां से आप सनसेट और सनराइज का बहुत ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इस स्थान की पाषाण टेकड़ी और हनुमान टेकड़ी के नाम से भी जाना जाता है। ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी भी आप यहां पर एक सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों द्वारा इस स्थान को काफी पसंद किया जाता है।

15. पुणे में घूमने की जगह ओशो आश्रम – Oosho Aashram, Pune In Hindi

ओशो आश्रम पुणे के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है जो की पुणे के कोरे गांव में स्थित है जिसकी स्थापना रजनीश ओशो ने की थी। यहां पर ओशो की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जाता है। जीवन जीने के बेहतर तरीके को यहां पर सिखाया जाता है।

प्रकृति और आधुनिकता का खूबसूरत संगम आप को यहां पर देखने को मिल जाएगा। यहां पर पहुंचने के बाद आप के मन को बेहद शांति की अनुभूति होगी। अगर आप पुणे की यात्रा कर रहे हैं तो इस आश्रम को देखने जरूर जाएं।

पुणे के खूबसूरत मंदिर – Beautiful Temples of Pune

पुणे का गणपति मंदिर सुप्रसिद्ध है, यहां पर दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं, इसके बाद पतलेश्वर का गुफा मंदिर अत्यंत विचित्र माना जाता है, पास में पार्वती पहाड़ियों पर भी मंदिर है, जो काफी टूरिस्ट को अट्रैक्ट करता है, पुणे का श्री बालाजी मंदिर भी काफी खूबसूरत है तथा अपने सालाना होने वाले मेले के लिए जाना जाता है।

इसके अलावा यहां पर कस्बा गणपति मंदिर काफी अलौकिक माना जाता है, यहां पर भूलेश्वर मंदिर भी पास की पहाड़ियों पर स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित बहुत ही खूबसूरत मंदिर है और अपनी जबरदस्त वास्तुकला के कारण जाना जाता है, यहां पर नदी मंडपम भी है, जो आपको जरुर देखना चाहिए, यह सभी मंदिर बहुत ही खूबसूरत है तथा बेहतरीन वास्तुकला से सुसज्जित है, अगर आप पुणे में जा रहे हैं तो यहां के खूबसूरत मंदिरों को जरुर देखना चाहिए।

पुणे घूमने का सही समय – Best Visiting Time Pune In Hindi

पुणे घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का होता है जो कि सर्दियों का मौसम होता है। इस समय पुणे का मौसम बेहद शांत और सुनहरा होता है।

इसके अलावा आप मानसून के मौसम में भी पुणे की यात्रा कर सकते हैं लेकिन गर्मियों के मौसम में काफी गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पुणे का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Local Famous Food In Pune In Hindi

पुणे में आप को कई तरह के भारतीय भोजन आसानी से मिल जाएंगे जिनके स्वाद का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा पुणे की सड़को पर मिलने वाली भेल पूरी, पानी पूरी, वड़ा पाव, पाव भाजी, पूरन पोली और दाबेली आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठा सकते हैं।

पुणे कैसे जाएं – How To Reach Pune In Hindi

पुणे भारत के प्रमुख शहरों में से एक होने की वजह से भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से अपनी पुणे यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा पुणे कैसे पहुंचे – How To Reach Pune By Road In Hindi

पुणे सड़क मार्ग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पुणे पहुंच सकते हैं इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, नासिक, बंगलुरू, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहरों से पुणे के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।

ट्रेन द्वारा पुणे कैसे पहुंचे – How To Reach Pune By Train In Hindi

पुणे जंक्शन पुणे शहर का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो की भारत के प्रमुख शहरों दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई जैसे शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप आराम से ट्रेन द्वारा पुणे पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज द्वारा पुणे कैसे पहुंचे – How To Reach Pune By Flight In Hindi

पुणे का हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जो की पुणे शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे के बाहर ही आप को टैक्सी की सुविधा भी मिल जाएगी जिससे आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

पुणे का नक्शा – Map Of Pune

Best Tourist Places In Pune In Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने पुणे में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना हैं, अगर आप पुणे की यात्रा करने वाले हैं और अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो ऊपर बताई जगहों पर जरूर घूमने जाएँ। इसके अलावा जानकारी अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे वे भी पुणे के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment