थाईलैंड में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह | Thailand Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, आज का आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है, इस आर्टिकल में हम थाईलैंड में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगहों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे, अगर आप थाईलैंड घूम कर मौज मस्ती करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए, यहां पर मैं आपको थाईलैंड में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन, यहां पर रुकने की जगह, और सभी जरूरी जानकारी बताऊंगा।

थाईलैंड दक्षिणी पूर्वी एशिया का एक खूबसूरत देश है, प्राचीन भारतीय थाईलैंड को श्यामदेश के नाम से जाना करते थे, थाईलैंड की पूर्वी सीमा पर लाओस और कंबोडिया देश स्थित है और दक्षिण में मलेशिया और पश्चिम में म्यामार स्थित है, थाईलैंड प्राकृतिक सौंदर्य  और धार्मिक भावना से परिपूर्ण देश है,  थाईलैंड में आपको हिंदू और बौद्ध धर्म का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलता है

यहां के राजा को राम कहा जाता है जो अयोध्या नामक एक जगह पर निवास करते हैं यह बैंकॉक से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है। थाईलैंड का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है फिलहाल थाईलैंड एक आजाद देश है भाई शब्द का अर्थ यहां की भाषा में आजादी है, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक बहुत मॉडर्न सिटी है और दुनिया भर के प्रमुख शहरों में गिने जाते हैं।

Table of Contents

थाईलैंड में घूमने की जगह – Thailand Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों थाईलैंड में घूमने की बहुत सी महत्वपूर्ण जगह है, जहां पर आप घूमकर आनंद ले सकते हैं, लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको थाईलैंड में घूमने की मुख्य 10 जगहों के बारे में संपूर्ण जानकारी दे रहा हूं।

1. बैंकाक – Bangkok

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

बैंकॉक थाईलैंड में घूमने की लाजवाब जगह में से एक है, यह थाईलैंड की राजधानी है और एक चहल-पहल वाला महानगर है, यहां पर बहुत से खूबसूरत मंदिर है और चहल-पहल वाली गलियां है, इस शहर में कई मॉडर्न शॉपिंग मॉल है, और यह दुनिया के सबसे मशहूर शहरों में से एक है, शहर में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र गार्डन पैलेस, वाट फ्रा केव जोकि बौद्ध मंदिर है और खाओ सन रोड नामक गली सबसे प्रसिद्ध है, अगर आप थाईलैंड में घूमने आ रहे हैं तो आपकी यात्रा बैंकॉक से ही शुरू होगी।

2. चियांग माई – Chiang Mai

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

चियांग माई थाईलैंड में घूमने की मशहूर जगह में से एक है, यह जगह उत्तरी थाईलैंड में स्थित है और अपने प्राचीन मंदिर, रात्रि बाजार और परंपरागत थाई फेस्टिवल के लिए जानी जाती है, यहां पर बहुत से बौद्ध मंदिर है जिनकी वास्तुकला बेहद सुंदर है, यहां पर एक एलीफेंट सेंचुरी भी है, जिसमें आपको भ्रमण जरूर करना चाहिए, इसके अलावा इतवार के दिन इस जगह पर रौनक बहुत अधिक होती है, यहां की नाइटलाइफ बहुत जबरदस्त होती है, इसलिए अगर आप दोस्तों के साथ आ रहे हैं तो आपको रात्रि में जरूर इंजॉय करना चाहिए।

3. फुकेत – Phuket

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

फुकेत नामक यह जगह थाईलैंड का सबसे बड़ा आइसलैंड है, यह जगह अपने खूबसूरत समुद्री किनारों साफ-सुथरे पानी और बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है, यहां के पानी में आप स्नोर्किंग, स्कूबा डाइविंग, आइसलैंड होपिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं, यहां पर कुछ बेहतरीन समुद्री किनारे हैं, जिनका नाम पटोंग, कांटा, करोन है, यहां पर एक पुराना शहर भी है, जिसमें आपको पुर्तगाली वास्तुकला का प्रभाव देखने को मिलेगा, अगर आप थाईलैंड में घूमने आ रहे हैं, तो आपको फुकेत नामक लाजवाब जगह पर जरूर आना चाहिए।

4. अयूथया – Ayutthaya

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

अयूथया थाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है, यह सियाम नामक जगह की राजधानी है, और यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित की गई है, यहां पर आपको बहुत प्राचीन मंदिर, बहुत से प्राचीन बौद्ध मठ, मिल जाएंगे, यहां पर आप चाव फरया नामक नदी पर किश्ती भी चला सकते हैं, और सिटी की खूबसूरती को देख सकते हैं, यहां पर आपको शहर से जुड़ी बहुत ही रोचक कहानियां सुनने को मिलेगी, आपको इस शहर को जरूर इंजॉय करना चाहिए।

5. क्राबी – Krabi

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

क्राबी थाईलैंड में घूमने के अच्छी जगह में से एक है, यह जगह अपने चुना पत्थर की चट्टानों और साफ-सुथरे फिरोजी पानी के लिए जानी जाती है, यह द्वीप बहुत ही खूबसूरत है अगर आप बेहतरीन समुद्री किनारे और आउटडोर एक्टिविटी करने के शौकीन है तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए, यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी और बहुत सी आउटडोर एक्टिविटी कर सकते हैं, यहां के पानी में आप कयाकिंग भी कर सकते हैं और आसपास के पत्थरों पर रॉक क्लाइंबिंग भी कर सकते हैं।

6. पटाया – Pattaya

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

पटाया थाईलैंड में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है, यहां पर बहुत से खूबसूरत समुद्री किनारे है, जहां पर आप वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, पटाया में कई वाटर स्पोर्ट भी खेले जाते हैं, यह जगह अपने बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए मशहूर है, अगर आप नाइट लाइफ इंजॉय करने के लिए थाईलैंड आ रहे हैं, तो आपको पटाया में आ जाना चाहिए, यहां का नाइटलाइफ सबसे अधिक मशहूर है, इसके अलावा आप यहां पर जेट स्कीइंग नाम का खेल भी खेल सकते हैं जो कि बहुत साहसी खेल होता है।

7. सुखोथई – Sukhothai

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

सुखोथई थाईलैंड कि कुछ सुंदर जगहों में से एक है, यह जगह यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित की गई है, इस जगह पर बहुत से प्राचीन शहर है, और यह जगह सुखो थाई नामक एक महान साम्राज्य रह चुकी है, जिसका इतिहास लगभग 13वीं शताब्दी से माना जाता है, इस जगह पर बहुत से प्राचीन पार्क और संजोग कर रखे गए बौद्ध और बहुत से हिंदू मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे, यहां पर कई खूबसूरत मूर्तियां भी है, जिससे आप सुखोथाई के प्राचीन और समृद्ध इतिहास के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

8. कोह समुई – Koh Samui

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

कोह समुई थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है, यह एक उष्णकटिबंधीय आइसलैंड है, और अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और लग्जरी रिजॉर्ट के कारण मशहूर है, यहां की नाइटलाइफ भी बहुत जबरदस्त होती है अगर आप थाईलैंड में नाइट लाइफ इंजॉय करने के लिए आ रहे हैं तो आपको कोह समुई नामक इस जगह पर जरूर आना चाहिए, यहां पर बिग बुद्धा नाम का एक बहुत खूबसूरत मंदिर भी स्थापित किया गया है, इसके अलावा सॉन्ग मरीन नेशनल पार्क भी है, जिसमें आप घूम सकते हैं।

9. हुआ हिन – Hua Hin

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

हुआ हिन नामक यह जगह थाईलैंड का एक बहुत प्रसिद्ध रिजल्ट टाउन है, यहां पर कई अलग-अलग प्रकार के समुद्री किनारे हैं और कई वाटर पार्क भी है, जिनमें आप घूम कर वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, इसके अलावा इस जगह पर एक गोल्फ कोर्स भी बनाया गया है, और एक नाइट मार्केट भी स्थापित है, अगर आप इस जगह पर जा रहे हैं, तो यहां के प्राचीन रेलवे स्टेशन को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए, आप यहां के कुछ बेहतरीन रिसॉर्ट में रुक सकते हैं, और समुद्री भोजन का आनंद ले सकते हैं।

10. पई – Pai

थाईलैंड में घूमने की जगहThailand Tourist Place In Hindiथाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलथाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलथाईलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगह

पई थाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, यह जगह थाईलैंड की उत्तरी पहाड़ियों में स्थित है, यह कस्बा अपने बेहतरीन समुद्री किनारे और झरनों के कारण प्रसिद्ध है, अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य देखना पसंद करते हैं तो आपको पई में जरूर आना चाहिए, इसके अलावा आप यहां के नाइट मार्केट में इंजॉय कर सकते हैं और शॉपिंग के लिए भी यह जगह बहुत प्रसिद्ध है।

थाईलैंड जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Thailand Travel Plan in Hindi

दोस्तों यहां पर मैं आपको थाईलैंड का एक 3 दिन का यात्रा प्लान दे रहा हूं, अगर आपको यह यात्रा प्लान पसंद आता है तो आप इस यात्रा प्लान के अनुसार अपनी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन की यात्रा आपको बैंकॉक नामक खूबसूरत शहर से शुरू करने चाहिए, आपको अपने दिन की शुरुआत यहां के ग्रैंड पैलेस से करनी चाहिए, यहां पर कुछ खूबसूरत मंदिर है, जिनको आप देख सकते हैं, इसके बाद आपको चाव नदी पर यात्रा करनी चाहिए, शाम को आप खाओ सन रोड नामक गली में भोजन कर सकते हैं।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा आपको चियांग माई नामक जगह से शुरू करनी चाहिए, आप दिन के समय यहां के हिस्टोरिकल सिटी सेंटर में घूम सकते हैं और आनंद ले सकते हैं, शाम को आप एलीफेंट सेंचुरी में जा सकते हैं, रात्रि में यहां के रात्रि बाजार को इंजॉय कीजिए और यहां की कुछ लोकल भोजन का आनंद लीजिए।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की शुरुआत आप अयूथया नामक जगह से कर सकते हैं, यहां पर बहुत से खूबसूरत मंदिर है, जिनको जरूर देखना चाहिए, इसके बाद आप नदी में किस्ती चला सकते हैं, दोपहर में आपको फ्लाइट लेकर फुकेत नामक जगह पर चले जाना चाहिए और इसके बाद पटोंग बीच पर आनंद लीजिए और यहां के मशहूर स्ट्रीट फूड को एंजॉय कीजिए, क्राबी नामक जगह के लिए नौका भी ले सकते हैं।

थाईलैंड में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Thailand In Hindi

थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे सही समय नवंबरसे अप्रैल के बीच का होता है, इस समय आप थाईलैंड और फुकेत पटाया जैसी जगहों पर बहुत अच्छे से घूम सकते हैं, इसके अलावा अगर आप यहां पर गोल्फ खेलने का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको जनवरी से सितंबर के बीच आना चाहिए, यह समय गोल्फ खेलने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, लेकिन अगस्त के बाद यहां पर वर्षा ऋतु प्रारंभ हो जाती है, इसलिए इसका भी आपको ध्यान रखना होगा, कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि थाईलैंड में घूमने के लिए सर्दियां सबसे बेहतरीन रहती है, गर्मियों में यहां का मौसम बहुत गर्म रहता है, इसलिए आपको यहां पर सर्दियों में ही घूमने आना चाहिए।

थाईलैंड में रुकने की जगह – Where To Stay In Thailand In Hindi

थाईलैंड में रुकने के लिए आपको बहुत से होटल मिल जाते हैं, अगर आप बैंकॉक जैसी जगहों पर आ रहे हैं तो यहां पर आपको ₹4000 से ₹5000 तक आसानी से होटल मिल जाएगा, इसके अलावा अगर आप लग्जरी रिजोर्ट में रहते हैं तो वहां पर आपको ₹15,000 से ₹20,000 तक देने पड़ सकते हैं यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितने रुपए खर्च करना चाहते हैं और आपका बजट क्या है।

थाईलैंड एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, और सालभर में लाखों पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते है, इसलिए आपको पूरे थाईलैंड में जगह-जगह पर रुकने के लिए होटल मिल जाएंगे।

थाईलैंड का प्रसिद्ध भोजन – Famous Fo od of Thailand In Hindi

थाईलैंड अपने मशहूर समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है, थाईलैंड में आपको कहीं स्वादिष्ट पकवान मिलेंगे यहां के कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताओ तो  पड़थाई, टॉम यौम गूंग, ग्रीन कर्री, मस्समन कर्री, सोम तुम, मांगो स्टिकी राइस, सताय, थाई आइस्ड टी, पड़ करा पो है।

आप इस प्रकार के भोजन को यहां के किसी भी होटल और स्ट्रीट फूड के तौर पर आसानी से ग्रहण कर सकते हैं पूरे थाईलैंड में आपको जगह-जगह यह भोजन मिल जाएगा।

थाईलैंड कैसे जाएं? – How to reach Thailand?

थाईलैंड जाने के लिए आपके पास थाईलैंड का वीजा होना अनिवार्य है, थाईलैंड  का वीजा लेने के बाद आप थाईलैंड की हवाई यात्रा शुरू कर सकते हैं, बहुत एयर लाइन्स है जो दिल्ली से थाईलैंड के अलग-अलग स्थानों पर हवाई यात्रा की सुविधा देती है, दिल्ली से बैंकॉक की हवाई यात्रा में 4 से 5 घंटे का समय लगता है, अगर आप एक सुगम यात्रा चाहते हैं और मेरे बताए गए यात्रा प्लान के माध्यम से यात्रा करना चाहते हैं तो आपको दिल्ली से बैंकॉक की यात्रा करनी चाहिए, बैंकॉक हवाई अड्डे पर जाने के बाद आप वहां के बाकी स्थानों पर टेक्सी या बस की सहायता से जा सकते हैं।

थाईलैंड का नक्शा – Map of Thailand

FAQs:- टॉप 10 थाईलैंड में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

थाईलैंड क्यों प्रसिद्ध है?

थाईलैंड अपने समृद्ध प्राचीन इतिहास, यहां के हिंदू और बौद्ध मंदिरों और चहल-पहल वाले खूबसूरत शहरों के कारण जाना जाता है, थाईलैंड अपने नाइटलाइफ के लिए भी मशहूर है और बहुत से लोग थाईलैंड में केवल नाइटलाइफ के लिए ही जाते हैं।

थाईलैंड कहां पर स्थित है?

थाईलैंड पूर्वी एशिया का एक देश है, जिसकी सीमा म्यामार लाओस कंबोडिया और मलेशिया से लगती है।

थाईलैंड जाने और घने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

थाईलैंड जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे यह पूर्णतया आप पर निर्भर करता है कि आप कितना खर्च करते हैं, आप थाईलैंड का एक सस्ता टूर केवल ₹50,000 में कर सकते हैं, और अगर आप अधिक खर्चीले व्यक्ति हैं तो आपके 100,000 से ₹200,000 के बीच आसानी से लग जाएंगे, थाईलैंड जाने का खर्च देख लेना चाहिए, इसके बाद आपको फ्लाइट देखनी चाहिए, कि कितने रुपए की है, थाईलैंड में घूमना भी काफी एक्सपेंसिव हो जाता है, क्योंकि यहां पर होटल का खर्च एक रात का ही लगभग ₹5000 हो जाता है, खाने-पीने के पैसे आपको अलग से देने पड़ते हैं, जहां पर आप रोज के 1500 से ₹2000 का भोजन करेंगे।

Thailand Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आजका यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, यहां पर हमने थाईलैंड में घूमने की 10 सबसे मशहूर जगह के बारे में पूरी जानकारी ली है, यहां पर मैंने आपको थाईलैंड में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन रुकने की जगह और सारी जरूरी जानकारी ली है, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

इन्हें पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment