इंडोनेशिया में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Indonesia Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, आज के आर्टिकल में हम इंडोनेशिया के ऊपर बात करने वाले हैं, इस आर्टिकल में मैं आपको इंडोनेशिया में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी दूंगा, इंडोनेशिया बहुत ही खूबसूरत देश है, यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ बहुत से खूबसूरत मंदिर भी आपको घूमने के लिए मिल जाएंगे, यह एक मुस्लिम देश है, लेकिन यहां पर आपको हिंदू मंदिरों की भरमार देखने को मिलेगी।

इंडोनेशिया में आपको कई खूबसूरत पहाड़ और झील देखने को मिल जाएगी, प्राकृतिक स्रोतों की इस देश में भरमार है, यहां के समुद्री किनारे भी काफी लाजवाब माने जाते हैं और साल भर टूरिस्ट यहां पर घूमने के लिए आते रहते हैं, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है, तथा इस देश को 1945 में आजादी मिली थी।

आईये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू करते हैं और इंडोनेशिया में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह देख लेते हैं।

Table of Contents

इंडोनेशिया में घूमने की जगह – Indonesia Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो इस खूबसूरत देश में घूमने की बहुत से जगह है, लेकिन आज के आर्टिकल में हम मुख्य 10 जगह के बारे में ही संपूर्ण जानकारी देख रहे हैं।

1. बाली – Bali

बाली इंडोनेशिया में घूमने की लाजवाब जगह में से एक है, यह जगह यहां के खूबसूरत समुद्री किनारे के कारण जानी जाती है, इस स्थान पर आपको ट्रैकिंग की सुविधा भी मिल जाएगी तथा आप पास के जंगलों में पिकनिक भी मना सकते हैं, यहां पर साल भर टूरिस्ट आते रहते हैं, अगर आप सर्फिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के दीवाने हैं तो आप यहां पर जरूर आ सकते हैं, इसके अलावा समुद्री किनारे के पास में बहुत से खूबसूरत मंदिर भी स्थित है, अगर आप प्राचीन मंदिरों को देखने के लिए इंडोनेशिया में आ रहे हैं तो बाली आपके लिए लाजवाब स्थान रहेगा।

 Indonesia Me Ghumne ki Jagah,  Indonesia tourist places

2. कोमोडो द्वीप – Komodo Island

कोमोडो द्वीप इंडोनेशिया में घूमने की शानदार जगहों में से एक है, यह स्थान कोमोडो नेशनल पार्क का एक हिस्सा है, यह एक द्वीप समूह है जो समुद्र में थोड़ी ही दूरी पर स्थित है तथा यह द्वीप यहां पर पाए जाने वाले एक जीव के लिए जाना जाता है, अगर आप यहां पर आते हैं तो आपको कोमोडो को देखने का मौका मिल जाएगा, यह छिपकली जैसा जीव होता है जो आकार में काफी बड़ा होता है, आपको शुरुआत में देखकर ऐसा ही लगेगा कि यह एक विशालकाय छिपकली है, आप नीचे तस्वीर में इस जीव को देख सकते हैं।

 Indonesia Me Ghumne ki Jagah

3. योग्यकर्ता – Yogyakarta

जावा के द्वीप पर स्थिति यह खूबसूरत शहर कई आश्चर्यों से भरा हुआ है, मुख्य तौर पर टूरिस्ट यहां पर प्राचीन हिंदू मंदिर देखने के लिए आते हैं, अगर आप इंडोनेशिया में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आपको योग्यकर्ता में जरूर ही आना चाहिए, यहां पर सुल्तान पैलेस नाम की एक जबरदस्त जगह भी है, जहां पर आप कई प्रकार की चीजों को देख पाएंगे, यह स्थान इंडोनेशिया की सांस्कृतिक विरासत को संभाले हुए हैं, यहां पर आपको बहुत सी ऐतिहासिक चीजें देखने को मिल जाएगी।

yogyakarta in indonesia,

4. राजा अम्पैट द्वीप समूह – Raja Ampat Islands

इस स्थान को दुनिया का आखिरी स्वर्ग भी कहा जाता है, माना जाता है कि जो एक बार इस स्थान की खूबसूरती को देख लेता है वह दोबारा किसी भी स्थान की खूबसूरतीका दीवाना नहीं होता, यह इंडोनेशिया में पश्चिमी पपुआ में स्थित स्थान है, अगर आप प्राकृतिक सुंदरता पसंद करते हैं, तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए, अगर आप मरीन लाइफ के दीवाने हैं तथा आप कोरल रीफ देखना पसंद करते हैं तो मानों यह स्थान आपके लिए ही बनाया गया है, यहां पर आप कई प्रकार की साहसिक गतिविधियां कर सकते हैं, तथा नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।

indonesia tourist places,

5. गिली द्वीप – Gili Islands

यह इंडोनेशिया के पास में स्थित तीन मुख्य और छोटे आइलैंड है, यह स्थान बाली द्वीप से थोड़ी की दूरी पर पड़ता है, यह तीनों आईलैंड सुनहरी मिट्टी, क्रिस्टल क्लियर वॉटर और यहां पर पाए जाने वाले कोरल रीफ के कारण जाने जाते हैं, इस स्थान पर आप नौका विहार करते हुए पहुंच सकते हैं, यहां का पानी बहुत ही शांत है, यहां पर प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो यह तीनों समुद्री किनारे ही काफी लाजवाब है।

gilli islands in indonesia

6. माउंट ब्रोमो – Mount Bromo

पूर्वी जावा के जंगलों में स्थित माउंट ब्रोमो को माना जाता है कि इसका नाम ब्रह्मा के नाम पर पड़ा है, यह एक एक्टिव वोल्कानो है, आप नीचे तस्वीर में इसका खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं, यह स्थान कई प्रकार की सुंदर खगोलीय गतिविधियों को देखने के लिए भी जाना जाता है, सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य यहां पर काफी मनोरम प्रतीत होता है, इस स्थान पर भगवान गणेश का हिंदू मंदिर भी स्थित है, जिसकी यहां के लोग पूजा अर्चना करते हैं आपको इस स्थान पर जरूर जाना चाहिए।

7. ताना तोराजा – Tana Toraja

ताना तोराजा नामक स्थान इंडोनेशिया में दक्षिणी सुलावेशी में स्थित है, यह स्थान यहां की अनोखी संस्कृति के कारण जाना जाता है, यहां पर आपको इंडोनेशिया के परंपरागत घर देखने को मिल जाएंगे, यह बहुत ही खूबसूरत कबीला है आप यहां पर जाने के लिए यहां का टूर बुक करवा सकते हैं, तीन से चार दिनों के टूर में आप इस स्थान को अच्छे से देख पाएंगे, यह स्थान कई प्रकार से खास है, यहां पर प्राकृतिक रूप से मृत शवों को संजोकर भी रखा जाता है, इसके बारे में आप यहां पर जाकर रिसर्च कर सकते हैं, यहां की अनोखी परम्परा आपको जरूर पसंद आएगी।

8. बुनाकेन समुद्री पार्क – Bunaken Marine Park

अगर आप सुकूबा डाइविंग जैसी साहसिक गतिविधियों के शौकीन है तो आपको बुनाकेन समुद्री पार्क में जरूर आना चाहिए, यह पार्क बुनाकेन राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा है, इस स्थान पर आप समुद्र के अंदर गोताखोरी कर सकते हैं तथा कई प्रकार की खूबसूरत चीजों को देख सकते हैं, समुंदर के अंदर जनजीवन देखने के लिए अगर आप उत्साहित हैं तो आपके लिए यह स्थान स्वर्ग समान रहेगा, आप यहां का टूर बुक करवा सकते हैं और यहां पर बहुत सी अनोखी चीज देख सकते हैं, इसके अलावा बुनाकेन नेशनल पार्क में भी आपको कई चीजें और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिल जाएगा।

9. उबुद – Ubud

उबुद इंडोनेशिया में घूमने लायक बेहतरीन जगह में से एक है, यह स्थान बाली के अंदर स्थित है, मुख्य तौर पर इस स्थान को अलग से इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि यहां पर आपको बहुत से सुंदर चीजें देखने को मिलेगी, आपको यहां पर मंकी वन अभ्यारण में जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए, इसके अलावा इस स्थान पर संस्कृत मार्केट भी है, जहां पर आप इस स्थान का खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट तथा बहुत सी चीज खरीद सकती हैंइंडोनेशिया के इस स्थान पर आप वैलनेस एक्टिविटीज भी कर सकते हैं अगर आप इस प्रकार की रुचि रखते हैं तो यहां पर आपको जरूर आना चाहिए।

10. टोबा झील – Lake Toba

टोबा झील उत्तरी सुमात्रा में स्थित है, यह बहुत ही खूबसूरत और विशालकाय झील है, चारों तरफ सुंदर हरी भरी पहाड़ियां स्थित है, जिससे की नजारा काफी लाजवाब हो जाता है, यह विश्व की सबसे बड़ी ज्वालामुखी झील है, यहां का पानी बहुत ही साफ-सुथरा माना जाता है, पास में आप परंपरागत गांवों में घूमने के लिए जा सकते हैं, इसके अलावा वर्ष के कुछ महीने यहां पर गर्म पानी के फव्वारे भी चलते हैं जो की ज्वालामुखी वाले जगहों पर दिखना आम बात होते हैं, अगर आप इंडोनेशिया में घूमने के लिए आ रहे हैं तो प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए टोबा झील पर भी जरूर आइये। 

इंडोनेशिया जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Indonesia Travel Plan in Hindi

पहले दिन: पहले दिन आपको बाली के खूबसूरत स्थानों का भ्रमण करना चाहिए, बाली में बहुत सी प्राकृतिक और सांस्कृतिक जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए आपको जरूर जाना चाहिए, यहां पर वानर वन अभ्यारण है, जिसे सभी टूरिस्ट जरूर देखने के लिए जाते हैं, आपके यहां पर भी आना चाहिए, इसके अलावा आपको उबुदु रॉयल पैलेस में भी जरूर जाना चाहिए उबुदु नामक जगह इंडोनेशिया के बाली में ही स्थित है, अगर आपके पास समय बचता है तो आप आसपास के द्वीपों पर पहले दिन ही घूमने के लिए जा सकते हैं।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा में आपको पूर्वी जावा में स्थित माउंट ब्रोमो के भ्रमण पर जाना चाहिए, इसी के साथ-साथ आप यहां पर खूबसूरत जलप्रपात देखने के लिए भी जा सकते हैं, यह जगह एक एक्टिव वोल्कानो है तथा यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भरपूर है, ज्वालामुखी देखने के बाद आप तुम्पक सेवू जलप्रपात घूमने के लिए जा सकते हैं, यहां का नजारा भी काफी लाजवाब होता है, पास में स्थित सुराबाया नामक जगह पर आप रुक भी सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आपको बाकी के स्थानों पर घूमने के लिए जाना चाहिए, इनमें सबसे बेस्ट गिल्ली आइसलैंड होंगे, आप गिल्ली के तीनों द्वीपों पर घूमने के लिए जा सकते हैं, ये स्थान बहुत ही सुंदर है, आप यहां पर ड्राइविंग जैसी गतिविधियां कर सकते हैं, अगर आप अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको इन स्थानों पर डाइविंग जरूर करनी चाहिए, इसके अलावा समुद्री किनारो पर मौज मस्ती करना काफी आनंदमय होता है।

भारतीयों के लिए इंडोनेशिया का वीजा – Indonesia Visa Process For Indians

भारतीयों के लिए इंडोनेशिया में Visa on Arrival की सुविधा है, आप यहां पर पहुंचकर यहां का वीसा ग्रहण कर सकते हैं, शुरुआती वीसा आपको एक महीने का मिलता है, आप इसे आगे एक्सटेंड भी करवा सकते हैं।

इंडोनेशिया में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया में अगर आप घूमने के लिए आ रहे हैं तो यहां पर आपको सूखे मौसम में ही आना चाहिए, यहां पर शुष्क मौसम अप्रैल से अक्टूबर के बीच रहता है, इस समय ह्यूमिडिटी काफी कम होती है और वर्ष भी अधिक नहीं होती, अगर आप आउटडोर एक्टिविटीज करना चाहते हैं तो यह समय सही रहेगा, ज्यादातर टूरिस्ट समुद्री किनारो पर मौज मस्ती करने के लिए आते हैं, उनके लिए यह समय बिल्कुल सही है, इसके अलावा आप इंडोनेशिया में किस जगह पर घूमने के लिए जा रहे हैं, इस पर भी निर्भर करता है कि आपके लिए सही मौसम क्या रहेगा, आप जिस भी जगह जा रहे हैं उसके बारे में थोड़ा रिसर्च कर लीजिए।

इंडोनेशिया में रुकने की जगह – Where To Stay In Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया में रुकने के लिए आपको बहुत सी जगह मिल जाएगी, आप यहां पर सिटीज में होटल लेकर आसानी से ठहर सकते हैं, 2000 भारतीय रुपयों से ₹8000 के बीच आपको यहां पर एक अच्छा होटल मिल जाएगा, अगर आप सस्ता होटल देख रहे हैं तो 1500 से ₹2000 के बीच मिल जाता है, 5000 से ऊपर वाले लगभग सारे होटल लग्जरी होटल की कैटेगरी में आते हैं, आप होटल पहले से बुक करवा सकते हैं, मेक-माय-ट्रिप जैसी वेबसाइट से आसानी से होटल बुकिंग हो जाती है।

इंडोनेशिया का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Indonesia In Hindi

इंडोनेशिया में कई प्रकार के भोजन प्रसिद्ध है, अगर आप भारत से यहां पर आ रहे हैं तो यहां का खाना आपको अधिक पसंद नहीं आएगा, लेकिन भारतीयों के लिए यहां पर शाकाहारी खाना जरूर मिल जाएगा, यहां के भोजन में चावल भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा इंडोनेशिया में कई प्रकार के सूप पीये जाते हैं, अगर आप वेजीटेरियन खाना ढूंढ रहे हैं तो आपको यहां पर Ketoprak नामक डिश मिल जाएगी, जो की एक प्रकार का राइस केक होता है, Pisang Goreng यहां का एक डेजर्ट फ़ूड है, जो भरपूर मात्रा में खाया जाता है।

इंडोनेशिया कैसे जाएं? – How to reach Indonesia?

भारत से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से या मुंबई जैसे कई महत्वपूर्ण एयरपोर्ट से आप इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं, भारत से इंडोनेशिया जाने में 5 घंटे का समय लगता है और यह यात्रा लगभग 4500 किलोमीटर लंबी है 12,000 से 20,000 के बीच इंडोनेशिया की टिकट होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी आगे की टिकट ले रहे हैं, इंडोनेशिया में आप जकार्ता तथा देनपासर जैसे स्थानों की टिकट ले सकते हैं, अगर आप मेरे बताएं गए स्थानों पर जाना चाहते हैं तो आपको जकार्ता की टिकट ले लेनी चाहिए।

इंडोनेशिया का नक्शा – Map of Indonesia

FAQs:- टॉप 10 इंडोनेशिया में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

इंडोनेशिया क्यों प्रसिद्ध है?

इंडोनेशिया यहां की प्राकृतिक सुंदरता तथा खूबसूरत मंदिरों के लिए जाना जाता है, यहां पर हजारों की तादाद में हिंदू मंदिर स्थित है, इसके अलावा इंडोनेशिया में कई खूबसूरत द्वीप समूह भी हैं, जो अपने अद्भुत नजारे के लिए विख्यात हैं।

इंडोनेशिया कहां पर स्थित है?

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्वी एशिया का एक देश है, यह देश कई द्वीप समूहों से मिलकर बना है, यहां की राजधानी जकार्ता है।

इंडोनेशिया जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

इंडोनेशिया जाने और घूमने का खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप इंडोनेशिया के कितने दिन की यात्रा कर रहे हैं, अगर आप लग्जरी यात्रा करना चाहते हैं तो इंडोनेशिया में आप जितना चाहे उतना खर्च कर सकते हैं, लेकिन अगर आप बजट फ्रेंडली यात्रा कर रहे हैं तो 2000 से ₹2500 तक 1 दिन के लिए होटल मिल जाता है, तथा लगभग ₹1000 में आप एक समय का भोजन आसानी से इंडोनेशिया में कर सकते हैं, अगर आप किसी स्थान पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो 500 से 1000 रुपए के बीच टिकट लग सकती है, प्राकृतिक स्थानों पर घूमना बिल्कुल फ्री होता है।

भारत से इंडोनेशिया की फ्लाइट लगभग 12,000 से ₹20,000 के बीच होती है, आप कितने दिन बाद की टिकट ले रहे है, इस बात पर फ्लाइट का खर्च कम या ज्यादा हो सकता है, इसके अलावा अगर आप होटल बुकिंग पहले से करवाते हैं तो भी काफी पैसे बच जाते हैं।

Indonesia Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने इंडोनेशिया के बारे में संपूर्ण जानकारी ली है अगर आप इंडोनेशिया में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी सहायक रहेगा यहां पर हमने इंडोनेशिया में घूमने की 10 महत्वपूर्ण सुकून के बारे में विस्तार से जाना है इसके अलावा भारतीयों के लिएवीजा सुविधा और यहां पर रुकने की जगह के बारे में भी देखा है।

इस आर्टिकल में हमने 3 दिन को एक यात्रा प्लान के बारे में भी जाना है, अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा कीजिए, मिलते हैं किसी नए और बेहतरीन आर्टिकल में शानदार जानकारी के साथ।

जय हिंद, जय भारत।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment