अरुणाचल प्रदेश में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह | Arunachal Pradesh Tourist Places In Hindi

अरुणाचल प्रदेश भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है, अगर आप अरुणाचल प्रदेश में घूमने जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में मैं आपको अरुणाचल प्रदेश में घूमने के 10 सबसे प्रसिद्ध स्थानों के बारे में पूरी जानकारी दूंगा,  यहां पर मैं आपको अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां पर रुकने की प्रसिद्ध जगह और यहां के मशहूर भोजन के बारे में भी पूरी जानकारी दूंगा।

भारत का अरुणाचल प्रदेश 3 देशों के साथ सीमा साझा करता है ऊपर से इसकी सीमा भूटान और चीन से लगती है और पूरब में म्यांमार है, यह एक बहुत ही खूबसूरत और समृद्ध राज्य है, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर है जोकि यहां की मुख्य अट्रैक्शन में से एक है।

इस प्रदेश में आपको घूमने के लिए बहुत सी जगह मिलेंगी, यहां पर बहुत से पुराने किले झील और बहुत से पुरातत्व मॉन्यूमेंट मिलेंगे, इनके अलावा यहां पर बहुत से नेशनल पार्क भी हैं जहां पर आप जाकर जीव जंतुओं और प्रकृति को करीब से महसूस कर सकते हैं।

तो आईये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह के बारे में देख लेते हैं।

Table of Contents

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह (Arunachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah)

वैसे तो अरुणाचल प्रदेश में घूमने की बहुत सी जगह हैं लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको मुख्य 10 जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं, जब आप अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन के लिए जाएंगे तो आप यहां पर हर एक जगह को बेहद खूबसूरत और टूरिस्ट अट्रैक्शन पाएंगे।

1. तवांग (Tawang)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगहअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलअरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहArunachal Pradesh Tourist Place In Hindi

तवांग अरुणाचल प्रदेश में घुमने की बेहतरीन जगह में से एक है, यह एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो कि अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्थित है, यहां पर बहुत प्रसिद्ध तवांग मठ स्थित है, जिससे की यह जगह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है।

यहां का तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा मठ और तिब्बत के बौद्ध लोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है, इसके आसपास बर्फ से ढके हुए सुंदर पहाड़ है और पास में एक बहुत ही खूबसूरत झील भी स्थित है।

यहां पर आपको पानी का झरना भी मिल जाएगा जहां पर आप प्रकृति का आनंद ले सकते हैं, अगर आप बौद्ध संस्कृति, परंपरागत हैंडीक्राफ्ट्स और यहां के रंग-बिरंगे त्योहारों को देखना चाहते हैं तो आपको तवांग में जरूर आना चाहिए।

2. जिरो (Ziro)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगहअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलअरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहArunachal Pradesh Tourist Place In Hindi

जिरो अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है, यह एक बहुत ही खूबसूरत वैली है जोकि सुबनसिरी नामक जिले में स्थित है, यह खूबसूरत घाटी अपने हरे भरे खेतों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए जानी जाती है, यहां पर आप परंपरागत रूप से रह रहे अपातानी कबीले को देख सकते हैं।

यह एक छोटा सा गाँव है जो आसपास से जंगलों से घिरा हुआ है, यहां पर सुबनसिरी नामक नदी भी स्थित है जो कि अपने साफ पानी के लिए जानी जाती है, यहां पर हर साल एक म्यूजिक फेस्टिवल भी होता है, जोकि सितंबर महीने में आता है, इसमें यहां पर दुनिया भर के लोग इकट्ठे होते हैं।

3. बोम्डिला (Bomdila)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगहअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलअरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहArunachal Pradesh Tourist Place In Hindi

बोम्डिला अरुणाचल प्रदेश में घूमने की खूबसूरत जगह में से एक है, यह कामेंग जिले में स्थित एक खूबसूरत गांव है, यह गांव अपने बोम्डिला मठ के कारण जाना जाता है, यह बौद्ध शिक्षा और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है,  यह गांव अपने चाय के बागान और सेब के लिए भी मशहूर है, अगर आप यहां पर जा रहे हैं तो आपको यहां के चाय के बागान जरूर देखने चाहिए।

4. ईटानगर (Itanagar)

इटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है और बहुत ही खूबसूरत शहर है, यह शहर अपनी गंगा झील के कारण प्रसिद्ध है, यह झील किश्ती चलाने के लिए बेहतरीन जगह है, यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, इसी के साथ-साथ यह पिकनिक के लिए भी एक मशहूर जगह है।

इस शहर में आप ईटा के किले को देख सकते हैं जो की बहुत ही ऐतिहासिक और सुंदर किला है, यह किला 14वीं शताब्दी में बना हुआ था, इस शहर में जवाहरलाल नेहरू म्यूजियम भी है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के इतिहास से जुड़ी बहुत सी चीजें रखी हुई है।

5. दिरंग (Dirang)

दिरंग अरुणाचल प्रदेश में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, यह गांव भी पश्चिमी कामेंग में बसा हुआ है, यहां पर बसंत ऋतु के समय सेब के बागानों को देखना बहुत ही मनमोहक होता है, इस गांव के आसपास खूबसूरत बर्फ से ढके हुए पहाड़ है और बहुत ही सुंदर हरियाली है।

यहां पर सुंदर-सुंदर घटिया भी है जिनको कितना भी देखो मन नहीं भरता, यहां पर दिरंग मठ नाम का एक मठ भी है जहां पर बौद्ध शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाता है, यह गांव अपने गर्म पानी के झरनों के लिए भी बहुत अधिक प्रसिद्ध है।

6. नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान (Namdapha National Park)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगहअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलअरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहArunachal Pradesh Tourist Place In Hindi

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है, अगर आप जीव-जंतुओं को देखने के शौकीन है तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए, यह नेशनल पार्क अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित है यह नेशनल पार्क अपने समृद्ध जैव विविधता के कारण प्रसिद्ध है, यहां की खूबसूरती बेमिसाल है।

यहां पर आपको अलग-अलग प्रकार के जीव जंतुओं और पेड़ पौधों की कई प्रकार की किस्मे मिल जाएंगी, यहां पर जीवो की बात करूं तो आपको लेपर्ड, चीते, हाथी और क्लाउडेड लेपर्ड भी मिल जाएंगे।

7. रोइंग (Roing)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगहअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलअरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहArunachal Pradesh Tourist Place In Hindi

रोइंग अरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह गांव दिबंग नदी के किनारे पर बसा हुआ है, यह जगह अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए मशहूर है, यहां पर आप यहां के परंपरागत रहन-सहन के बारे में देख सकते हैं और गांव में यहां के मशहूर हैंडीक्राफ्ट को खरीद सकते हैं।

यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है, आपको आसपास हरे-भरे जंगल पहाड़िया और झरने मिल जाएंगे, यहां पर मेहो नाम की एक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है, अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए।

8. पासीघाट (Pasighat)

पासीघाट अरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहों में से एक है, यह घाट सियांग नदी के किनारे पर है और अपनी खूबसूरत हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है, इस घाट के करीब बेहद खूबसूरत जंगल पहाड़ियां और कई घाटियां हैं।

यहां पर एक प्रसिद्ध जीव अभ्यारण भी है, जहां पर जाकर आप बहुत से पेड़ पौधों और पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं, पासीघाट बहुत ही सुंदर जगह है, अगर आप अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको पासीघाट में जरूर जाना चाहिए।

9. मेचुका (Mechuka)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगहअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलअरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहArunachal Pradesh Tourist Place In Hindi

मेचुका नामक यह गांव अरुणाचल प्रदेश के बहुत से खूबसूरत गांव में शुमार है, यह एक दूरदराज का इलाका है जो कि मेचुका नामक वैली में स्थित है, यह घाटी अपने प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध इतिहास के कारण जानी जाती है, यहां पर आप बहुत से साहसिक कार्य भी कर सकते हैं।

आस पास बहुत से बर्फ से ढके हुए सुंदर पहाड़ है और इस घाटी की सुंदरता देखने लायक है, यहां पर बहुत से प्रसिद्ध बौद्ध मठ भी है, जोकि बौद्ध धर्म के लिए मशहूर धार्मिक केंद्र है।

10. भालुकपुंग (Bhalukpong)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगहअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलअरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलअरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुंदर जगहArunachal Pradesh Tourist Place In Hindi

भालुकपुंग अरुणाचल प्रदेश में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है, यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक कार्यों के लिए जाना जाता है,

बाकी खूबसूरत जगहों के जैसे ही यहां पर भी आसपास बेहद सुंदर पहाड़ियां और झील-झरने हैं, यहां पर कामेंग नदी भी स्थित है जो कि ट्रेकिंग के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जगह है, जहां पर आप रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसे साहसिक कार्य भी कर सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश जाने और घुमने का यात्रा प्लान (Arunachal Pradesh Travel Plan in Hindi)

अगर आप अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो यहां पर मैं आपके लिए एक छोटा सा टूर प्लान बता रहा हूं, आप चाहे तो इस यात्रा प्लान को फॉलो करके अरुणाचल प्रदेश में घूम सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन की यात्रा आपको इटानगर से शुरू करनी चाहिए, इटानगर में आपको ईटा के किले को देखना चाहिए और पास की गंगा झील में मौज मस्ती करनी चाहिए, इसके अलावा आप इटानगर के प्रसिद्ध भोजन का स्वाद भी चख सकते हैं।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा आपको तवांग से शुरू करनी चाहिए, दिन की शुरुआत में आप तमांग में स्थित मठों को देख सकते हैं, यह भारत के सबसे बड़े बौद्ध मठ है, तवांग नामक यह खूबसूरत गांव लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इसके बाद आप यहां के क्रिस्टल क्लियर पानी को देखने के लिए मधुरी झील पर जा सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की शुरुआत आप दिरंग से कर सकते हैं, सबसे पहले तो यहां के बेहतरीन ब्रेकफास्ट का आनंद लीजिए और इसके बाद आप यहां के प्रसिद्ध किलो को देखिए, दोपहर के समय में आप बाजार में यहां के प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट को खरीदने के लिए निकल सकते हैं, शाम को यात्रा समाप्त कीजिए और अपनी मंजिल की ओर बढिए।

अरुणाचल प्रदेश में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit In Arunachal Pradesh In Hindi)

अरुणाचल प्रदेश में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच में रहता है, इस समय यहां पर ठंडा मौसम रहता है और आसमान बिल्कुल साफ सुथरा रहता है, यहां का तापमान दिन के समय में 15 से 20 डिग्री के बीच में रहता है और शाम को यह 5 डिग्री तक नीचे आ जाता है।

दिन के समय में यहां पर आप ट्रैकिंग, हाइकिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं, इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए भी यह मौसम बहुत ही सही रहेगा।

आपको यहां पर मई से सितंबर के बीच में बिल्कुल भी नहीं आना चाहिए क्योंकि ऐसे समय में अरुणाचल प्रदेश में मानसून का समय रहता है और वर्षा बहुत अधिक होती है, बहुत अधिक वर्षा होने के कारण यहां पर लैंडस्लाइडिंग बहुत अधिक होती है जिसके कारण सड़कें जाम रहती है।

मई से सितंबर के बीच में यहां पर उमस भी बहुत अधिक रहती है, और तापमान 35 डिग्री के पास रहता है, इसलिए हम कह सकते हैं कि अरुणाचल प्रदेश में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच में ही है।

अरुणाचल प्रदेश में रुकने की जगह (Where To Stay In Arunachal Pradesh In Hindi)

अरुणाचल प्रदेश में आपको रुकने की बहुत सी जगह मिल जाएगी, अगर आप राजधानी इटानगर में आ रहे हैं, तो आपको यहां पर बहुत से प्रसिद्ध होटल मिल जाएंगे, अगर आप एक नॉर्मल होटल में रहना चाहते हैं तो आपको 500 से 1000 रुपए रोज का खर्च देना होगा।

इसके अलावा अगर आप किसी लग्जरी होटल में स्टे चाहते हैं तो आप का खर्च ₹5000 से भी अधिक रोज का हो सकता है, इसलिए आप होटल अच्छे से डिसाइड कर लीजिए।

इटानगर के अलावा भी अगर आप अरुणाचल प्रदेश के किसी दूसरे शहर में जा रहे हैं तो भी आपको रहने की कोई समस्या नहीं होगी, यहां पर हर जगह आप को होटल मिल जाएंगे, क्योंकि यह एक टूरिस्ट प्लेस है, और जब भी आप किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाते हैं तो वहां पर आपको रहने के स्थान मिलते ही हैं।

अरुणाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Arunachal Pradesh In Hindi)

बांस का सूप, थूकपा, मोमोज, पीक्का पिला, अपोंग, जेन और चुरा सब्जी यहां के प्रसिद्ध पकवान है, अरुणाचल प्रदेश अपने लाजवाब भोजन के लिए जाना जाता हैं, यह सभी पकवान आपको नार्मल होटल और लग्जरी होटल में तो मिलते ही हैं इसके अलावा इन सभी पकवानों को आप स्ट्रीट फूड के तौर पर जगह-जगह प्राप्त कर सकते हैं, मोमोज जैसी चीज तो आजकल पूरे भारत में ही मिल जाती है।

अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं? (How to reach Arunachal Pradesh)

1. सड़क मार्ग से अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं? (How To Reach Arunachal Pradesh By Road In Hindi)

National Highway 415 इटानगर से होते हुए निकलता है आप इस नेशनल हाईवे की सहायता से पूरे देश से कहीं से भी अरुणाचल प्रदेश में आ सकते हैं, यहां पर बहुत से लोकल हाईवे भी है, जिनकी सहायता से आप अरुणाचल प्रदेश से के बाकी स्थानों पर आसानी से जा सकते हैं।

2. ट्रेन से अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं? (How To Reach Arunachal Pradesh By Train In Hindi)

अगर आप ट्रेन से इटानगर आना चाहते हैं तो हर्मुती नाम का एक रेलवे स्टेशन है, जो कि इटानगर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन यह रेलवे स्टेशन देश के बाकी बड़े शहरों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी नहीं रखता है।

3. हवाई जहाज से अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं? (How To Reach Arunachal Pradesh  By Flight In Hindi)

अगर आप हवाई जहाज से अरुणाचल प्रदेश में जाना चाहते हैं तो यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट लोकप्रिया गोपीनाथ बोर्दोलोई एयरपोर्ट है यह एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जो कि गुवाहाटी में स्थित है, गुवाहाटी से इटानगर की दूरी लगभग 381 किलोमीटर है जो की बहुत ही अधिक है।

Donyi Polo Airport नामक एक एयरपोर्ट इटानगर से 27 किलोमीटर की दूरी पर बन रहा है इसका निर्माण कार्य अभी प्रगति में है और फिलहाल फ्लाइट चालू नहीं हुई है।

अरुणाचल प्रदेश का नक्शा (Map of Arunachal Pradesh)

FAQs:- टॉप 10 अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह

अरुणाचल प्रदेश क्यों प्रसिद्ध है?

अरुणाचल प्रदेश अपने प्राकृतिक सुंदरता और प्रसिद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण प्रचलित है, अरुणाचल प्रदेश की सुंदरता देखने लायक होती है, और यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट आते हैं।

अरुणाचल प्रदेश कहां पर स्थित है?

अरुणाचल प्रदेश भारत देश में स्थित है यह भारत के पूर्वोत्तर का एक राज्य है जो कि भूटान चीन और म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है।

अरुणाचल प्रदेश जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

अरुणाचल प्रदेश में जाने का कितना खर्च लगेगा यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप देश में किस स्थान पर रहते हैं अपनी जगह से अरुणाचल प्रदेश जाने का खर्च निकाल लीजिए, इसके बाद रही खाने-पीने की बात तो यहां पर आप 300 से ₹800 में एक समय का भोजन बड़े आराम से कर सकते हैं।
अगर आप अधिक दिन रुकना चाहते हैं तो आप एक अच्छा होटल ले सकते हैं जो कि आपको भोजन की फैसिलिटी भी देता है, इसके अलावा अगर रहने की बात करूं तो होटल का खर्च यहां पर 500 से 1000 रुपए होता है, यह नॉरमल होटल का खर्च है अगर आप लग्जरी होटल देख रहे हैं तो आप का खर्च बहुत अधिक बढ़ जाएगा।

Conclusion:-

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह (Arunachal Pradesh Tourist Place In Hindi) इस आर्टिकल में हमने अरुणाचल प्रदेश में घूमने के स्थानों के बारे में पूरी जानकारी ली है, इसी के साथ-साथ मैंने आपको अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भोजन और यहां पर रुकने के स्थान के बारे में भी पूरा वर्णन किया है।

यहां पर मैंने आपको एक छोटा सा यात्रा प्लान भी दिया है अगर आप 3 दिन की यात्रा करना चाहते हैं तो आप इस प्लान का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने करीबी साथियों और परिवार के सदस्यों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

इन्हें भी पढ़े:-

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment