झारखण्ड में घूमने की 10 सबसे शानदार जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Jharkhand Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों इस आर्टिकल में हम खूबसूरत प्रदेश झारखंड के बारे में जिक्र करेंगे, यहां पर मैं आपको झारखंड में घूमने की 10 सबसे शानदार जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी दूंगा, यहां पर मैं आपको झारखंड में घूमने की 10 जगह के साथ-साथ यहां पर रुकने की जगह, यहां के प्रमुख भोजन तथा एक छोटे यात्रा प्लान के बारे में भी देखेंगे, आशा करूंगा कि आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा।

झारखंड राज्य भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित है, झारखंड अपने खूबसूरत परिधान, यहां के कबीलाई कल्चर और अपनी विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पूरे देश में मशहूर है, झारखंड राज्य का इतिहास 2000 सालों से भी अधिक पुराना है, यहां पर बहुत से प्राकृतिक संसाधन है तथा भारत देश की हरित क्रांति में भी झारखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

दोस्तों अगर हम झारखंड नाम पर जाएं तो झारखंड का अर्थ जंगल वाला प्रदेश होता है, यहां पर बहुत से खूबसूरत हरे भरे जंगल नदियां घाटियां तथा पहाड़ियां मिल जाएगी, जो सब मिलकर झारखंड की सुंदरता पर चार चांद लग रही है, आज के आर्टिकल में हम घूमने की इन महत्वपूर्ण जगहों के बारे में ही जिक्र करेंगे।

आइये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू करते हैं और झारखंड में घूमने की 10 सबसे शानदार जगहों के बारे में जानकारी देख लेते हैं।

Table of Contents

झारखण्ड में घूमने की जगह – Jharkhand Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो इससे खूबसूरत जगह पर घूमने की बहुत सी जगह है तथा आप जिस भी जगह पर जाएंगे, उसे खूबसूरत और आश्चर्यजनक ही पाएंगे, लेकिन इस आर्टिकल में मैं आपको केवल 10 जगह के बारे में ही संपूर्ण जानकारी दे रहा हूं।

1. हज़ारीबाग़ राष्ट्रीय उद्यान – Hazaribagh National Park

हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान झारखंड में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह में से एक माना जाता है, दोस्तों अगर आप प्रकृति प्रेमी है और जीव जंतुओं को देखना आपको अच्छा लगता है तो आपको इस राष्ट्रीय उद्यान में जरूर आना चाहिए, अगर आप एक सच्चे जीव प्रेमी है तो आपके लिए यह जगह स्वर्ग समान हो सकती है, यहां पर आपको जीव जंतुओं की कई प्रकार की नस्लें देखने को मिलेगी, अगर आप पक्षी प्रेमी है तो यहां पर आपको कई खूबसूरत पक्षी भी देखने को मिलेंगे, अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो घूमते वक्त आपको हिरण, तेंदूऐ और चीते भी मिल जाएंगे।

hazaribagh in jharkhand

2. नेतरहाट – Netarhat

नेतरहाट को छोटा नागपुर की रानी के रूप में भी पहचाना जाता है, यह झारखंड में घूमने की कुछ सबसे बेहतरीन जगह में से एक है, नेतरहाट बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं, यहां पर आपको आसपास का परिदृश्य बेहद ही मनोरम दिखाई देगा, अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह जगह आपको बहुत लुभाएगी, यहां पर आपको सूर्यास्त तथा सूर्योदय को जरुर देखना चाहिए, यहां पर कई व्यू प्वाइंट भी है, जहां से दृश्य काफी खूबसूरत और आश्चर्यजनक प्रतीत होता है, इसी के साथ-साथ नेतरहाट फोटोग्राफी के लिए भी दिलचस्प माना जाता है।

netarhat ghumne ki jagah

3. बेतला राष्ट्रीय उद्यान – Betla National Park

बेतला राष्ट्रीय उद्यान भारत में इस प्रकार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान माना जाता है, यह एक बाघ अभयारण्य है, तथा इसी के साथ-साथ आप यहां पर कई अन्य प्रकार के जीव जंतुओं को भी देख सकते हैं, अगर आप प्राकृतिक सुंदरता पसंद करते हैं और वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए, यह स्थान खूबसूरत पक्षियों को देखने के लिए भी उत्तम माना जाता है, क्योंकि यहां पर आपको पक्षियों की कई नस्ल मिल जाएगी और इसी के साथ-साथ अगर आप प्रकृति के बीच में टहलना पसंद करते हैं तथा फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो भी आपको बेतला राष्ट्रीय उद्यान में जरूर आना चाहिए। 

betla in jharkhand

4. देवघर – Deoghar

अगर आप धार्मिक स्थलों पर घूमना पसंद करते हैं तो देवघर आपको जरूर पसंद आएगा, देवघर में पूरे भारतवर्ष से साधु संत तथा भगवान शिव के भगत इकट्ठा होते हैं, क्योंकि यहां पर वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है, अगर आप झारखंड में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको वेदनाथ ज्योतिर्लिंग पर अवश्य ही जाना चाहिए, यह स्थान भगवान शिव को समर्पित है तथा सालाना यहां पर हजारों टूरिस्ट तथा भक्त आते हैं।

अगर आप श्रवण के महीना में यहां पर आ रहे हैं तो आप यहां पर बहुत अधिक भीड़भाड़ पाएंगे तथा इस समय यह स्थान स्वर्ग समान खूबसूरत हो जाता है, तथा यहां पर मेले लगते हैं और पूरे श्रावण महीने भगत मौज मस्ती करते हैं, आपको भी यहां पर इन दिनों में जरूर आना चाहिए।

baidynath temple of lord shiva in deoghar jharkhand

5. जुबली पार्क,जमशेदपुर – Jubilee Park, Jamshedpur

अगर आप परिवार और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको जमशेदपुर के जुबली पार्क में जरूर आना चाहिए, यह बहुत ही वेल मेंटेंड और खूबसूरत पार्क है, इस पार्क में आपको जबरदस्त हरियाली, फव्वारे और एक चिड़ियाघर भी मिल जाएगा, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी लाजवाब माना जाता है, अगर आप शहर की भीड़ भाड़ से परेशान हो चुके हैं और घूमने के लिए कोई शांत जगह ढूंढ रहे हैं तो भी यह स्थान आपके लिए अति उत्तम रहेगा, बच्चों के लिए यहां पर कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं।

jubilee park in jamshedpur

6. पारसनाथ पहाड़ियाँ – Parasnath Hills

गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ की पहाड़ियांअति उत्तम है यह जैन तीर्थंकर भगवानों की मुख्य पावनस्थली माना जाता है, अगर आप झारखंड में घूमने के लिए आ रहे हैं तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए, यहां पर बहुत से खूबसूरत जैन मंदिर स्थित है, यह पहाड़ियां प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी विख्यात है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही सुगम्य मानी जाती है, आसपास का दृश्य पहाड़ी के ऊपर से आपको बहुत ही भव्य और खूबसूरत नजर आएगा, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी लाजवाब है तथा अगर आप धार्मिक यात्रा पर निकले हैं तो भी आपको इस स्थान पर जरूर आना चाहिए।

jain temple in jharkhand

7. रांची – Ranchi

रांची झारखंड की राजधानी तथा बेहद ही खूबसूरत प्रदेश है, यहां पर आपको घूमने के लिए कई जगह मिल जाएगी, इनमें से महत्वपूर्ण जगह रांची की झील है, जहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, तथा इसी के साथ-साथ यहां पर टैगोर की पहाड़ियां भी है, जो फोटोग्राफी के लिए उत्तम मानी जाती है, अगर आप हरियाली पसंद करते हैं तो आपको पहाड़ियों पर घूमने के लिए भी जरूर जाना चाहिए, इसके अलावा अगर आप शहर में कोई शांत जगह ढूंढ रहे हैं तो आपको यहां के रॉक गार्डन में जरूर आना चाहिए, यहां का दृश्य भी काफी खूबसूरत होता है, अगर आप झारखंड में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो शुरुआती स्थान रांची हो सकता है।

the capital city of jharkhanda images

8. दशम जलप्रपात – Dassam Falls

दोस्तों अगर आप खूबसूरत जलप्रपातों को देखने के शौकीन है तो झारखंड का दशम जलप्रपात काफी खूबसूरत है, यह जलप्रपात तैमारा नामक गांव में स्थित है तथा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, यह जलप्रपात कई हिस्सों में बंटा हुआ है यानी कि काफी लंबा झरना है, जहां पर कई चरणों में आप यात्रा कर सकते हैं, झरने के आसपास काफी खूबसूरत दृश्य है तथा शहर के लोग यहां पर पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं, अगर आप घूमने के लिए कोई शांत और खूबसूरत जगह ढूंढ रहे हैं तो दशम जलप्रपात मानो आपके लिए ही बना है।

dassam jalparpat in jharkhand

9. हुंडरू जलप्रपात – Hundru Falls

हुंडरू जलप्रपात भी बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात है तथा सुबर्णरेखा नदी पर स्थित है, यह जलप्रपात लगभग 98 मीटर की ऊंचाई से गिरता है जो कि इसको बेहद ही खूबसूरत और भव्य जलप्रपात बनाता है, इसके आसपास बहुत हरियाली है, जिसमें आप घूमने के लिए जा सकते हैं पास का जंगल बहुत ही घना है, इसलिए आपको अकेले यहां पर नहीं जाना चाहिए, आपको यहां पर टूर गाइड ही करना चाहिए, अगर आप अति सुंदर प्रकृति को देखना चाहते हैं तो हूंडरू जलप्रपात पर आपको जरूर आना चाहिए, जलप्रपात के ऊपर से दृश्य काफी खूबसूरत प्रतीत होता है।

hundru best waterfall in jharkhand

10. सूर्य मंदिर, मरुम – Sun Temple, Maruam

मरहूम का सूर्य मंदिर बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध माना जाता है, यह सूर्य देव को समर्पित और खूबसूरत वास्तुकला से तैयार किया गया एक विशालकाय मंदिर है, यह मंदिर रथ की आकृति में बना हुआ है, जिस प्रकार से सूर्य देव का रथ होता है, यहां पर पत्थरों पर बेहद ही खूबसूरत नक्काशी की गई है मंदिर में आपको कई देवताओं की मूर्तियां मिल जाएगी तथा मंदिर के बीच में खूबसूरत तालाब भी स्थित है, तो आपको मरूम का सूर्य मंदिर में भी जरूर आना चाहिए, इसके अलावा इतिहास पसंद लोगों के लिए भी यह स्थान लाजवाब है।

the sun temple of jharkhand. jharkhand suryamandir ghumne kaise jaye

झारखण्ड जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Jharkhand Travel Plan in Hindi

पहले दिन: सबसे पहले आपको अपनी यात्रा की शुरुआत यहां की राजधानी रांची से करनी चाहिए, रांची में आप टैगोर की पहाड़ियों और रांची झील पर घूमने के लिए जा सकते हैं, इसके अलावा अगर आपके पास समय बचता है तो आप यहां के रॉक गार्डन में भी जरूर जाइए, दोपहर के समय आपको जगन्नाथ मंदिर में जाना चाहिए यह बहुत ही खूबसूरत और भव्य मंदिर है, इसके बाद शाम के समय आप रांची शहर में घूमने के लिए जा सकते हैं, तथा यात्रा की याद के तौर पर आपके शहर का खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट तथा कुछ व कुछ परिधान जरूर साथ लेकर जाने चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा में आपको यहां पर बोकारो नामक इंडस्ट्रियल सिटी की यात्रा करनी चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत है, यहां पर आप जवाहरलाल नेहरू बायोलॉजिकल पार्क देख सकते हैं, इसके बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आप सिटी सेंटर मॉल में घूमने के लिए जा सकते हैं, वरना आपको देवघर में जाना चाहिए, देवघर बहुत ही खूबसूरत स्थान है, तथा धार्मिक यात्रा पसंद लोगों के लिए अति सुंदर जगह है, यहां पर वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है, जिसके दर्शन आपको जरूर ही करने चाहिए, इसके अलावा यहां पर बासुकीनाथ मंदिर भी स्थित है जहां पर समय रहते घूमने के लिए जा सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आपको बाकी के बचे हुए स्थान की यात्रा भी जरूर करनी चाहिए, अगर आपके पास समय अधिक है तो आप हुंडरू जलप्रपात पर घूमने के लिए जा सकते हैं, इसके अलावा भी यहां पर बहुत से खूबसूरत जलप्रपात तथा नदियां पहाड़ स्थित है, जिनका प्राकृतिक दृश्य काफी खूबसूरत होता है, यहां की यात्रा भी आपको जरूर करनी चाहिए।

तीसरे दिन अगर आपके पास समय बचता है तो आपके यहां पर शॉपिंग भी जरूर करनी चाहिए, यहां के परिधान काफी खूबसूरत होते हैं, इसके अलावा यहां का हैंडीक्राफ्ट भी आप झारखंड में किसी भी स्थान से खरीद सकते हैं, झारखंड में आपको जगह-जगह पर स्टाल देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप कपड़े हैंडीक्राफ्ट तथा कई प्रकार के जरूरी सामान खरीद सकते हैं।

झारखण्ड में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Jharkhand In Hindi

दोस्तों अगर आप झारखंड में घूमने के लिए जा रहे हैं तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की एक्टिविटी के लिए यहां पर जा रहे हैं, अगर आप धार्मिक यात्रा के लिए वेदनाथ मंदिर में जा रहे हैं तो आपको श्रावण मास में यहां पर जाना चाहिए, इसके अलावा आप यहां परसर्दियों में भी घूमने के लिए आ सकते हैं, सर्दियों में यहां का मौसम अधिक ठंड नहीं होता, क्योंकि यह एक गर्म इलाका है, तापमान 10 डिग्री से 25 डिग्री के बीच में ही रहताहै।

गर्मियों में गर्मी काफी अधिक होती है, तथा तापमान 45 डिग्री के करीब चला जाता है, आपको यहां पर मानसून के सीजन में भी नहीं आना चाहिए, क्योंकि इस समय वर्षा बहुत अधिक होती है हालांकि अगर आप खूबसूरत जलप्रपात, नदियों और पहाड़ों को देखने के लिए आना चाहते हैं, तो आपको मानसून के सीजन में आना चाहिए इस समय झरने तथा नदियां लबालब भरे रहते हैं।

झारखण्ड में रुकने की जगह – Where To Stay In Jharkhand In Hindi

झारखंड में रुकने के लिए आपको बहुत अच्छी जगह मिल जाएगी, अगर आप धार्मिक यात्रा के लिए आ रहे हैं तो आपको बहुत सी धर्मशालाएं मिल जाएगी, लेकिन अगर आप एक टूरिस्ट है और कई जगहों पर घूमना चाहते हैं तो आप जिस भी जगह पर जा रहे हैं वहां पर आपको होटल अवश्य ही मिल जाएगा, झारखंड का टूरिज्म बहुत ही जबरदस्त है और यहां पर सालाना हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं, इसलिए आपको हर जगह पर होटल की व्यवस्था आसानी से मिल जाएगी, आपके यहां पर ऑनलाइन होटल बुकिंग करवानी चाहिए ताकि आप सस्ते में करवा पाए।

झारखण्ड का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Jharkhand In Hindi

प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ झारखंड अपने खूबसूरत और लजीज भोजन के लिए भी जाना जाता है, यहां पर लिट्टी चोखा, धुस्का, हंडिया, कोदो कुटकी, अर्षा रोटी, मीठा खाजा आदि व्यंजन बड़े चाव से खाये जाते हैं, आपको यह व्यंजन बड़े से छोटे होटल तथा स्ट्रीट फूड के तौर पर भी आसानी से यहां पर मिल जाएंगे।

झारखण्ड कैसे जाएं? – How to reach Jharkhand?

1# सड़क मार्ग से झारखण्ड कैसे जाएं? – How To Reach Jharkhand By Road In Hindi

दोस्तों अगर आप सड़क मार्ग से यहां पर आना चाहते हैं तो बता दूं कि झारखंड की हाईवे कनेक्टिविटी बहुत ही जबरदस्त है, आसपास के राज्यों से आप झारखंड में सड़क मार्ग से काफी आसानी से आ सकती हैं, अगर आप अपनी कर लेकर आ रही हैं तो आपको जीपीएस की सहायता लेनी चाहिए।

2# ट्रेन से झारखण्ड कैसे जाएं? – How To Reach Jharkhand By Train In Hindi

दोस्तों अगर आप ट्रेन के माध्यम से आना चाहते हैं तो झारखंड में रेलवे कनेक्टिविटी बहुत ही जबरदस्त है, यहां पर धनबाद, रांची तथा कई स्थलों के जंक्शन भारत के अन्य राज्यों से कनेक्ट होते हैं, जिससे कि आप यहां पर रेलवे कनेक्टिविटी से आसानी से पहुंच सकते हैं।

3# हवाई जहाज से झारखण्ड कैसे जाएं? – How To Reach Jharkhand By Flight In Hindi

दोस्तों अगर आप झारखंड में जा रहे हैं तो आपको यात्रा की शुरुआत यहां की राजधानी रांची से करनी चाहिए, रांची में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी स्थित है जो पूरे देश से कनेक्टिविटी रखता है, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट यहां पर स्थित है जो कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे स्थानों से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है।

झारखण्ड का नक्शा – Map of Jharkhand

FAQs:- टॉप 10 झारखण्ड में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

झारखण्ड क्यों प्रसिद्ध है?

झारखंड यहां की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक मान्यता के लिए जाना जाता है, यहां के बैद्यनाथ मंदिर में सालाना हजारों लोग धार्मिक यात्रा के लिए आते हैं तथा यहां पर रांची नामक राजधानी काफी प्रसिद्ध है।

झारखण्ड कहां पर स्थित है?

झारखंड भारत का एक राज्य है जो कि भारत के पूर्वी हिस्से में पड़ता है तथा इसकी सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है।

झारखण्ड जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

झारखंड जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करेगा, सबसे पहले तो अपने स्थान से झारखंड में जाने के खर्च के बारे में देख लीजिए, इसके बाद रही रहने और खाने पीने की बात तो आपको बता दूं कि यहां पर आप 500 से लेकर हजार रुपए के बीच एक रात के लिए होटल आसानी से बुक करवा सकते हैं।

लगभग इतने रुपए में आप दो समय का भोजन भी झारखंड में आसानी से कर पाएंगे, वैसे घूमने के लिहाज से झारखंड काफी सस्ता है, अगर आप यहां पर मेरे बताए गए स्थलों पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां पर ज्यादातर प्राकृतिक स्थल हैं जहां पर घूमने के लिए आपसे एक रुपए भी नहीं लिया जाएगा, अगर आप किसी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी या नेशनल पार्क के अंदर जा रहे हैं तो वहां पर आपको टिकट के पैसे दिए जा सकते हैं जो की 50 से ₹200 के बीच ही रहेंगे।

Jharkhand Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, इस आर्टिकल में हमने झारखंड में घूमने की 10 स्थान के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है, यहां पर हमने झारखंड में घूमने के स्थान के साथ-साथ यहां पर रुकने की जगह, यहां के लजीज भोजन तथा एक छोटे टूर प्लान के बारे में भी जानकारी ली है, अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने करीबी साथियों और दोस्तों के साथ जरूर साझा कीजिए, अगर आप कहीं भी घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट में आपको बहुत से आर्टिकल मिल जाएंगे, जिनको देखकर आप अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं, दोस्तों मिलते हैं आपसे किसी नए और बेहतरीन आर्टिकल में।

जय हिंद, जय भारत।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment