10+ कोहिमा में घूमने की शानदार जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Kohima Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे कोहिमा में घूमने की जगह के बारे में। कोहिमा भारत के राज्य नागालैंड की राजधानी है। कोहिमा की आबादी लगभग 100000 है, और यह शहर नागालैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

कोहिमा का प्राचीन नाम केविरा था, तब ब्रिटिश साम्राज्य ने पहली बार यहां कि नागा पहाड़ियों पर अपना मुख्यालय स्थापित किया था। तभी से यह शहर अच्छे से फल-फूल रहा है। कोहिमा की स्थापना 1878 में हुई थी।कोहिमा एक बहुत ही सुंदर और सुप्रसिद्ध शहर है।

दूर-दूर से घूमने आने वाले पर्यटको के लिए यह जगह बहुत ही लुभावनी और मनपसंद है। इस जगह पर घूमने के लिए देश-विदेश से बहुत से पर्यटक आते रहते हैं। दोस्तों आपका ज्यादा समय खराब ना करते हुए हम बात करते हैं कोहिमा में घूमने की 10 सबसे सुप्रसिद्ध जगह के बारे में। 

Table of Contents

कोहिमा में घूमने की जगह – Kohima Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों कोहिमा एक बहुत ही सुप्रसिद्ध और सुंदर शहर है। यहां पर वैसे तो घूमने की बहुत सी जगह है, पर इस आर्टिकल में हम उन जगहों में से मुख्य 10 जगह के बारे में आपको बताएंगे। 

1. कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान – Kohima War Cemetery

दोस्तों कोहिमा घूमने आने वालों के लिए कोहिमा वार सीमेट्री एक बहुत ही आकर्षक स्थल है। दूसरे विश्व युद्ध में शहीद हुए शहीदों को इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था, तथा इस वार सीमेट्री को उन्ही शहीदों की याद में बनवाया गया था।

दुनिया का यह पहला कब्रिस्तान है जिसमें एक टेनिस कोर्ट भी है। इसको यह आधुनिक नाम 1960 में दिया गया था। शुरुआत में 1917 में इसकी स्थापना के समय इसका नाम इंपिरियल वार ग्रेव्स कमीशन रखा गया था।

2. नागा हेरिटेज विलेज – Naga Heritage Village

कोहिमा का यह नागा हेरिटेज विलेज पर्यटकों के बीच बहुत ही सुप्रसिद्ध है। यहां पर आपको नागालैंड से जुड़ी हुई बहु सांस्कृतिक और पारंपरिक संस्कृति देखने को मिलेगी। यहां पर रुकने के लिए आपको बहुत ही उचित दामों में घर किराए पर मिल जाएंगे।

नागालैंड के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा, कलाकृतियां एव प्रदर्शनियां देखने के लिए इस गांव में हर साल हॉर्नबिल फेस्टिवल के नाम से एक महोत्सव आयोजित किया जाता है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक यहां पर आते हैं।

कोहिमा शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस हेरिटिज विलेज तक पहुंचने के लिए आपको ऑटो रिक्शा या बस बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। अपने खुद के साधन से यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए सड़क बहुत ही सुगम एवं सरल है।

3. दज़ुकौ घाटी – Dzukou Valley

कोहिमा की यह घाटी जुकोऊ घाटी तथा जुकू घाटी के नाम से भी सुप्रसिद्ध है। नीला आसमान, हरे पहाड़ तथा शीशे जैसी साफ नदियां इस घाटी को चार चांद लगा देती है। वादियों से प्यार करने वाले लोगों के लिए यह एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

यह घाटी प्राचीन समय में हिममानवों का निवास स्थान हुआ करती थी। स्वर्ग के समान सुंदरता बिखेरती यह घाटी प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों को अपनी और बहुत जल्द आकर्षित करती है। कहा जाता है कि यहां पाए जाने वाली वनस्पतियां और जड़ी बूटियां विश्व के और किसी भी कोने में नहीं पाई जाती।

4. कोहिमा राज्य संग्रहालय – Kohima State Museum

नागालैंड की आदिवासी जनजातियों की संस्कृति एवं परंपराओं के बारे में जानने के लिए कोहिमा राज्य संग्रहालय एक अच्छा विकल्प है। बायावू पहाड़ियों पर स्थित इस संग्रहालय में नागालैंड की जनजातियों के पारंपरिक पहनावे, परिधान, रहन-सहन और रोजमर्रा से जुड़े हर एक साधन को बहुत ही अच्छे तरीके से चित्रित किया गया है।

इस संग्रहालय का निर्माण नागालैंड के प्राचीन इतिहास को संजोए रखने के लिए किया गया था। अगर आप कोहिमा घूमने जाएं तो अपने बच्चों को इस जगह जरूर लेकर जाएं, ताकि उनको भारत की विविध-विविध संस्कृतियों तथा अपने प्राचीन इतिहास का ज्ञान हो सके।

5. किसामा हेरिटेज विलेज – Kisama Heritage Village

अगर आपके मन में जिज्ञासा है कि नागालैंड के गांव कैसे दिखते हैं, तो आपको किसामा हेरिटेज विलेज जरूर जाना चाहिए। इस गावं को इसीलिए विकसित किया गया है ताकि लोग नागालैंड के गांव के इतिहास को करीब से जान सके।

कोहिमा से 12 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में आपको मोरंगस तथा टोटेम पोल्स सब देखने को मिल जाएंगे। प्रकृति से घिरे इस गांव में आपको पारंपरिक नागा झोपड़ियां और स्थानीय लोगों के जीवन जीने की शैली का अच्छे से अनुभव होगा।

6. जप्फू पीक – Japfu Peak

कोहिमा का एक मुख्य आकर्षण का केंद्र जप्फू पीक नागालैंड की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। कोहिमा से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस छोटी तक पहुंचने के लिए आपको एक छोटे से बहुत ही सुंदर गांव से चढ़ाई शुरू करनी पड़ेगी। जिसमें आपको 5 घंटे तक का समय लग सकता है।

दुनिया के सबसे लंबे पेड़ रोंडोडेड्रोन भी यहीं पर पाए जाते हैं, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी शामिल है। इन पेड़ों की लंबाई 8 मंजिला इमारत जीतनी होती है। इस चोटी से कोहिमा तथा उसके आसपास के बहुत ही सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं।

7. कोहिमा का कैथेड्रल – Cathedral of Kohima

नागालैंड राज्य के कोहिमा जिले का यह बिशप चर्च नागालैंड का सबसे मुख्य चर्च है। इस बिशप चर्च की बनावट और वास्तुकला परंपरागत नागा घरों की तरह है। इस चर्च का में मुख्य द्वार भी नागा घरों की तरह दिखता है। इस चर्च में क्रॉस का निशान एशिया का सबसे बड़ा क्रॉस का निशान है, जिसकी ऊंचाई 16 फिट है।

यह चर्च जिस पहाड़ी पर स्थित है, इसकी बनावट भी बिल्कुल उसी पहाड़ी की तरह है। इस चर्च को बनाने का श्रेय पहले बिशप अब्राहम अलंगीमत्ताथिल को जाता है। इस चर्च को बनाने का कार्य 1986 में शुरू हुआ जो 1991 में तैयार हुआ था। कोहिमा घूमने जाने वाले लोगों को इस चर्च की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

8. खोनोमा गांव – Khonoma Village

कोहिमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खोनोमा गांव नागालैंड पर्यटन का एक मुख्य केंद्र है। इस गांव का इतिहास बहुत पुराना और रोचक है। भारत के गुलामी के दिनों में इस गांव को सबसे उग्र क्रांतिकारी गांव के रूप में जाना जाता था।

इसके अलावा वन्य जीव संरक्षण और प्रकृति संरक्षण के लिए भी यह गांव जाना जाता है। एशिया महाद्वीप में हरित गांव की उपाधि धारण करने वाला यह प्रथम गांव है। अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के वजह से यह गांव नागालैंड का पर्यटन की दृष्टि से देखा जाने वाला सबसे प्रसिद्ध गांव है।

9. तुओफेमा गांव – Tuophema Village

तुओफ़ेमा गांव भी कोहिमा का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण स्थल है। कोहिमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां पहले कभी कबीलाई बर्बरता के चलते दुश्मनों के सर इस गांव के चौक में लटका करते थे। परंतु आज के समय में यह गांव नागालैंड के मॉडर्न गांव में शामिल हो चुका है।

यह गांव इसलिए भी प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां पर आप लोगों के घरों में उनके साथ रहकर उनकी परंपरागत जीवन शैली को करीब से देख सकते हैं। इस गांव की पहाड़ी की चोटी से सूर्यास्त तथा सूर्योदय का नजारा बहुत ही आनंददायक होता है।

10. शिलोई लेक – Shilloi Lake

कोहिमा की शिलोई लेक अपने दिलचस्प इतिहास और रोचक तथ्यों के लिए प्रसिद्ध है। कोहिमा से इस झील तक पहुंचने के लिए आपको पैदल ही ऊबड़ खाबड़ रास्तों से जाना पड़ेगा। इस झील का आकार पैर के आकार के समान है।

एक कपल ने यहां अपनी छोटी बच्ची को खो दिया था और बहुत ढूंढने पर भी वह नहीं मिली थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि वह छोटी बच्ची अब इस झील की रानी है तथा किसी भी व्यक्ति को वह इस झील में डूबने नहीं देती है।

इसी वजह से स्थानीय लोग इस झील को लतसम झील के नाम से पुकारने लगे तथा इस झील का पानी पीने के लिए सिंचाई के लिए और मछली पकड़ने के लिए कोई भी इस्तेमाल नहीं करता है।

कोहिमा जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Kohima Travel Plan in Hindi

पहले दिन: कोहिमा घूमने के प्लान में आप पहले दिन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगह पर यात्रा कर सकते हैं, जैसे की सुबह के समय आप कोहिमा वार सीमेट्री देखने जाएं, उसके बाद दोपहर मे कोहिमा स्टेट म्यूजियम देखें एवं उसके बाद शाम के समय आप कोहिमा कैथीड्रल देख सकते हैं तथा उसके बाद आप कोहिमा नाइट मार्केट जा सकते हैं।

दूसरे दिन: कोहिमा घूमने के दूसरे दिन के प्लान में आप प्रकृति का आनंद ले सकते हैं, इसमें सुबह आप दुजैको घाटी देखने जाएं, उसके बाद दोपहर में आप जफ्फु पिक देख सकते हैं और फिर आप खोनोमा गांव की यात्रा कर सकते हैं।

तीसरे दिन: कोहिमा घूमने के तीसरे दिन के प्लान में आप नागालैंड की संस्कृति और पारंपरिक परंपराओं को देखने जा सकते हैं, जिसमें पहले आप लोग सुबह के समय नागा हेरिटेज विलेज जाएं, दोपहर में आप किसामा हेरिटेज विलेज जा सकते हैं, उसके बाद शाम के समय आप तुओफेमा गांव की यात्रा कर सकते हैं। 

कोहिमा में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Kohima In Hindi

दोस्तों अगर हम कोहिमा घूमने जाने के सबसे अच्छे समय की बात करें, तो सबसे पहले हम आपको कोहिमा के चारों ऋतुओं के समय के परिदृश्य और तापमान की जानकारी दे देते है, जिससे आपको यात्रा प्लान अपने मनपसंद मौसम के अनुकूल बनाने में आसानी होगी।

गर्मियों के टाइम में मार्च से जून तक सबसे सुहावना और आनंददायक समय रहता है। इस समय यहां का तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है यह समय ट्रैकिंग और आउटडोर के प्रेमियों के लिए अच्छा है।

अक्टूबर-नवंबर के महीने में भी कोहिमा घूमने का एक अच्छा समय होता है। इस समय यहां का तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है और मौसम थोड़ा-थोड़ा ठंडा और सुहावना होता है। कोहिमा का सबसे बड़ा महोत्सव हॉर्नबिल महोत्सव भी इसी समय में होता है।

अगर आप सर्दियों की परवाह नहीं करते और सर्दियों के महीनो में बाहर घूमने के दीवाने हैं, तो यह समय भी कोहिमा घूमने का बहुत ही अच्छा समय होता है इस समय यहां का तापमान 4 डिग्री से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस समय आप यहां पर ताजा हवा और साफ आसमान के बीच वादियों का आनंद ले सकते हैं।

जुलाई से सितंबर के बीच मानसून के समय में कोहिमा में बहुत तेज बारिश और भूसंखलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। हालांकि इस समय में कोहिमा का नजारा बिल्कुल हरा भरा और साफ सुथरा रहता है। 

कोहिमा में रुकने की जगह – Where To Stay In Kohima In Hindi

दोस्तों कोहिमा में रुकने के लिए आपको बहुत सी जगह मिल जाएगी। कोहिमा में कम बजट के छोटे होटल और बहुत से रेस्ट हाउस है, जहां आपको आपकी पसंद के हिसाब सेअच्छा खाना व साफ सुथरे कमरे मिल जाएंगे।

अगर आपका बजट अच्छा है तो आप अपने हिसाब से यहां पर मीडियम से लेकर 5 स्टार होटल बुक कर सकते है। इसके साथ ही जितने भी हेरिटेज विलेज है, उन सभी में आपको रुकने की सुव्यवस्था मिलेगी।

कोहिमा का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Kohima In Hindi

वैसे तो कोहिमा के सभी व्यंजन अच्छे है, पर यहां पर हम आपको कोहिमा के कुछ प्रसिद्ध भोजन के बारे में बता रहे हैं।

बांस के साथ स्मॉक्ड पार्क, गैलहों( नागा चावल सूप), जुथो( नागा चावल बीयर), मछली के साथ नापा गोभी सूप, रतालू के पत्ते कढ़ी, थुकपा(नूडल सूप), कोलोकेसिया इत्यादि।

कोहिमा कैसे जाएं? – How to reach Kohima?

1# सड़क मार्ग से कोहिमा कैसे जाएं? – How To Reach Kohima By Road In Hindi

सड़क के मार्ग से कोहिमा पहुंचने के लिए आपको बिल्कुल तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कोहिमा का सड़क जाल हर एक राज्य तक फैला हुआ है। कोहिमा के स्थानीय जगह पर घूमने के लिए आपको बहुत ही सुगम और सरल सड़के मिल जाएगी। कोहिमा में ट्रांसपोर्ट की सुविधा बहुत ही अच्छी है।

2# ट्रेन से कोहिमा कैसे जाएं? – How To Reach Kohima By Train In Hindi

कोहिमा में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। ट्रेन से जाने के लिए आपको पास के दीमापुर रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। दीमापुर रेलवे स्टेशन की भारत के अन्य राज्यों के साथ रेलवे कनेक्टिविटी बहुत ही अच्छी है।

3# हवाई जहाज से कोहिमा कैसे जाएं? – How To Reach Kohima  By Flight In Hindi

कोहिमा में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है, पर कोहिमा से 74 किलोमीटर दूर दीमापुर हवाई अड्डा है। देश के हर एक कोने से दिमापुर हवाई अड्डे के लिए हवाई विमान उपलब्ध है।

कोहिमा का नक्शा – Map of Kohima

FAQs:- टॉप 10 कोहिमा में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

कोहिमा क्यों प्रसिद्ध है?

कोहिमा नागालैंड राज्य की राजधानी है तथा यह नागा लोगों के पारंपरिक परिधानों, वेशभूषा तथा उनके पारंपरिक जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध है। कोहिमा एक बड़ा पर्यटन स्थल है, और देश-विदेश से बहुत से लोग यहां पहुंचते हैं। जो लोग नागालैंड के लोगों की जीवन शैली करीब से देखना चाहते हैं उनके लिए कोहिमा एक उचित स्थान है। 

कोहिमा कहां पर स्थित है?

कोहिमा भारत के नागालैंड राज्य की राजधानी है तथा यह नागालैंड एवं मणिपुर के सीमावर्ती इलाके में स्थित है।

कोहिमा जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

कोहिमा जाने के लिए आपको आपके स्थान एवं राज्य से दूरी के हिसाब से चार्ज लग सकता है। परंतु कोहिमा घूमने मैं आपको स्थानीय ट्रैवलर और बजट खाने के हिसाब से 5000 से 7000 रुपए प्रतिदिन खर्च होगा। मिड रेंज के खर्चे के हिसाब से आपको 8000 से 15000 खर्च हो सकता है। कोहिमा में लग्जरी लाइफ जीने के लिए आपको प्रतिदिन 15000 से ज्यादा रुपए खर्च करना पड़ सकता है।

Kohima Tourist Place In Hindi

दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने कोहिमा में घूमने की जगह के बारे में जाना और साथ में हमने यह भी जाना की कोहिमा में हम कैसे पहुंच सकते हैं, कोहिमा का प्रसिद्ध भोजन क्या है, कोहिमा कहां पर स्थित है और कोहिमा में घूमने और जाने के लिए कितने रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

यह जानकारी हमने बहुत ही मेहनत और खोज से इकट्ठा की है। अगर आपको आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस विषय में आप और अधिक जानकारी चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देंगे।

मिलते हैं इसी तरह के अगले एक और बेहतरीन आर्टिकल में।

जय हिंद, जय भारत, जय सियाराम।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment