फ्रांस में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – France Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों आज के आर्टिकल में हम फ्रांस में घूमने की 10 सबसे प्रसिद्ध जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी लेंगे, यहां पर हम फ्रांस में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां पर रुकने की जगह, फ्रांस जाने के लिए भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया, तथा फ्रांस का प्रसिद्ध भोजन जैसी चीजों के बारे में भी बात करेंगे।

अगर आप फ्रांस में घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत हेल्पफुल होगा, दोस्तों फ्रांस घूमने के लिए लिहाज से बहुत ही खूबसूरत देश है तथा यह यूरोपियन यूनियन का हिस्सा भी है, फ्रांस की राजधानी पेरिस है, तथा इसका इतिहास बहुत समृद्ध रहा है, यहां पर क्रांति से लेकर वास्तुकला तक प्रसिद्ध है, इस खूबसूरत देश में आपको घूमने की कई जगह मिल जाएंगी, जहां पर जाकर आप इंजॉय कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में मैं फ्रांस के लिए एक छोटे टूर प्लान के बारे में भी बात करूंगा, जिसकी हेल्प से आप फ्रांस में बहुत ही अच्छे से घूम सकते हैं, आईये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी फ्रांस में घूमने की जगहों के बारे में विस्तार से देख लेते हैं।

Table of Contents

फ्रांस में घूमने की जगह – France Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो फ्रांस में हर जगह ही घूमने लायक और खूबसूरत है, लेकिन इस आर्टिकल में मैं यहां की मुख्य 10 जगह के बारे में बात करूंगा, जहां पर सबसे अधिक टूरिस्ट आते हैं, और जो सबसे बेहतरीन टूरिस्ट अट्रैक्शन माने जाते हैं।

1. पेरिस – Paris

पेरिस फ्रांस में घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है, यह फ्रांस की राजधानी है, तथा फ्रांस का सबसे खूबसूरत और आईकॉनिक शहर माना जाता है, इस शहर में बहुत सी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं, तथा मौज मस्ती कर सकते हैं, प्यार की निशानी माने जाने वाला एफिल टावर भी फ्रांस में ही स्थित है, जिसके बारे में आपने जरूर सुना होगा, इसके अलावा यहां पर खूबसूरत म्यूजियम तथा कई कैथेड्रल चर्च भी स्थित है, जहां पर जाकर आप यहां की खूबसूरत वास्तुकला को देख सकते हैं, यह शहर बहुत ही सुहावना है, तथा आप यहां पर आकर यहां की चकाचोंध देखकर मंत्र-मुक्त हो जाएंगे।

2. प्रोवेंस – Provence

प्रोवेंस फ्रांस में घूमने की सुप्रसिद्ध जगह में से एक है, यह जगह यहां के खूबसूरत टावर तथा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर लैवंडर फील्ड्स के लिए जाना जाता है, यहां पर बहुत से प्राचीन शहर भी स्थित है, जिनमें से एक अविग्नॉन है, यह बहुत ही खूबसूरत शहर है, जहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर कई आईकॉनिक साइट मिल जाएगी, जहां पर आप घूम कर मौज मस्ती कर सकते हैं, यहां पर आपको कई प्रकार की एक्टिविटी करने का मौका भी मिलेगा तथा यह फ्रांस के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है।

3. फ्रेंच रिवेरा – French Riviera

दोस्तों भूमध्य सागर के तट पर स्थित फ्रेंच रिवेरा काफी खूबसूरत स्थान है, यहां पर आप समुद्र किनारे अपनी छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं, तथा यह बहुत ही बेहतरीन टूरिस्ट हब है, यहां पर बहुत से लग्जरी रिजॉर्ट है, जिनमें आप मौज मस्ती कर सकते हैं, तथा यहां पर शहरों में जबरदस्त नाइटलाइफ भी देखी जा सकती है, अगर आप इस प्रकार के शौक रखते हैं तो आपको फ्रेंच रिवेरा में जरूर जाना चाहिए।

4. लवार घाटी – Loire Valley

लवार घाटी नाम से प्रसिद्ध जगह गार्डन ऑफ फ्रांस के नाम से भी जानी जाती है, यह 800 वर्ग किलोमीटर का एरिया है, तथा इस इलाके को यूनेस्को द्वारा सन 2000 में विश्व धरोहर के रूप में शामिल कर लिया गया था, अब इसे यूनेस्को ही सुरक्षित रखता है, यहां पर बहुत सी घूमने की जगह हैं, जिन में जबरदस्त वास्तुकला देखने को मिलेगी, यहां पर आपको बहुत से पुराने स्मारक भी देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप अपने साथियों के साथ घूमने के लिए जा सकते है।

5. मोंट सेंट-मिशेल – Mont Saint-Michel

मोंट सेंट-मिशेल फ्रांस में घूमने की अच्छी जगह में से एक है, यह भी यूनेस्को द्वारा संरक्षित एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है तथा यहां पर स्थित बहुत ही खूबसूरत आइसलैंड के कारण जान जाती है, यहां पर आपको बहुत सी मध्यकाल की चीज मिल जाएगी, तथा यहां पर बहुत बड़ा इलाका हरा भरा पड़ा है, जिसे घास के मैदान के नाम से जाना जाता है, माउंट सेंट मिसाइल नामक जगह काफी खूबसूरत है, यहां पर आपको जरूर जाना चाहिए।

6. वर्साय – Versailles

वर्साय नामक शहर अपने खूबसूरत वास्तुकला के कारण जाना जाता है, इस शहर में आपको घूमने लायक बहुत सी जगह मिल जाएगी, यहां पर सबसे प्रसिद्ध शीशे से भरे हॉल में आपको जरूर जाना चाहिए, इसके अलावा यह शहर बहुत से खूबसूरत हरे भरे बगीचों के लिए भी जाना जाता है, अगर आप फ्रांस में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको वर्साय में जरूर आना चाहिए, यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी काफी उत्तम मानी जाती हैं।

7. नॉर्मंडी डी-डे समुद्र तट – Normandy D-Day Beaches

नॉर्मंडी डी-डे समुद्र तट द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बने कब्रागाहों पर जाने के लिए जाना जाता है, यहां पर बहुत से लोग द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की कब्रों पर फूल चढ़ाने के लिए जाते हैं, यहां पर खूबसूरत समुद्री किनारे हैं, यह जगह टूरिस्ट में भी काफी प्रसिद्ध है तथा बहुत से लोग यहां पर घूमने के लिहाज से भी जाते हैं।

8. अलसैस – Alsace

अलसैस नामक जगह काफी लोकप्रिय है, यह जगह अपने खूबसूरत गांव के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको फ्रांस के लोगों का ग्रामीण रहन-सहन देखने को मिलेगा, इस गांव में फ्रांस की प्राचीन परंपरा अभी भी बची हुई है, अगर आप पुराने गांव को देखने की शौकीन हैं और देश की जड़ों को देखना चाहते हैं, तो आपको फ्रांस के अलसैस में जरूर जाना चाहिए

9. बौर्डिओक्स – Bordeaux

बौर्डिओक्स फ्रांस में घूमने की दिलचस्प जगहों में से एक है, यह दुनिया का सबसे प्रसिद्ध शराबी इलाका है, यहां की वास्तुकला भी बेहद खूबसूरत है तथा ऐतिहासिकता भी जबरदस्त है, खासकर यह स्थान यहां पर बहुत सी शराब कंपनियों के लिए जाना जाता है, अगर आप इस प्रकार के शौक रखते हैं तो आप यहां पर जा सकते हैं, और कई प्रकार की शराब कंपनियों में घूम कर इसके बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

10. मारसैल – Marseille

मारसैल फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, यहां पर आपको कई प्रकार की मिश्रित संस्कृति देखने को मिल जाएगी, यहां पर आप बहुत से हिस्टोरिक साइट देख सकते हैं, जिनमें से एक ओल्ड पोर्ट है, इसके अलावा कई नेशनल पार्क भी है, जिनकी खूबसूरती देखने लायक है, यह शहर भी काफी खूबसूरत तथा मंत्र मुक्त कर देने वाला है, अगर आपके पास समय बचता है तो आपको मारसैल में भी जरूर जाना चाहिए।

फ्रांस वीज़ा प्रोसेस – France Visa Process

दोस्तों फ्रांस की विजा प्रोसेसिंग काफी आसान है, आपको (भारतीयों के लिए) 4500 रुपए की फीस देनी होगी, जिसमें आप शॉर्ट टर्म फ्रांस का वीजा ले सकते हैं, अगर आप घूमने के लिहाज से जा रहे हैं तो यह वीजा आपके लिए सबसे अधिक उचित रहेगा, आप वीजा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ले सकते हैं, फ्रांस में टूरिस्ट वीजा आपको काफी आसानी से मिल जाएगा, तथा 5 से 15 दिनों के अंदर ही आपका वीजा आ जाता है।

फ्रांस जाने और घुमने का यात्रा प्लान – France Travel Plan in Hindi

पहले दिन: पहले दिन की यात्रा में आपको सबसे पहले पेरिस शहर में आ जाना है, पेरिस शहर में आकर आपको सुबह-सुबह एफिल टावर को देखना है, यहां का नजारा काफी खूबसूरत होता है आप इस टावर के ऊपर चढ़कर भी खूबसूरत नजारा देख सकते हैं, यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है, इसलिए यहां पर आप काफी मौज मस्ती कर सकते हैं, इसके बाद पास की नदी पर घूमने के लिए जा सकते हैं, तथा यहां पर आप होटल में लंच भी कर सकते हैं, दोपहर को आप म्यूजियम में जाइए तथा शाम के समय आपको पेरिस की गलियों में घूम कर मौज मस्ती करनी चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा में आपको पेरिस की कैथेड्रल चर्च में जाना चाहिए तथा यहां के खूबसूरत रिसोर्ट में ठहरकर मौज मस्ती करनी चाहिए, शाम को आप नदी के किनारे घूमने के लिए जा सकते हैं, और यहां की कुछ यूनेस्को द्वारा सुरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर भी मौज मस्ती कर सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आपको वर्साय नामक खूबसूरत शहर में जाना चाहिए, यहां पर आपको वर्ल्ड हेरिटेज साइट मिलेगी तथा खूबसूरत वास्तुकला के लिए भी यह शहर विख्यात है, यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत रेस्टोरेंट मिलेंगे, शाम के समय आप शीशे वाले हाल में घूमने के लिए जा सकते हैं, इसके अलावा भी आसपास के शहरों में कई दर्शनीय स्थल है, जहां पर आप मौज मस्ती तथा घूमने के लिहाज से जा सकते हैं।

फ्रांस में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In France In Hindi

फ्रांस में घूमने का सबसे बेहतरीन समय अप्रैल से जून के बीच होता है, इस समय यहां पर बसंत ऋतु होती है, तथा मौसम काफी लाजवाब होता है, आप चाहे तो यहां पर सितंबर से अक्टूबर के बीच भी आ सकते हैं, यह समय भी काफी खूबसूरत होता है, अप्रैल से जून में यहां पर बाग बगीचे हर तथा खूबसूरत रहते हैं, तथा इस समय आपको अधिक भीड़ भाड़ भी देखने को नहीं मिलेगी, आप आउटडोर एक्टिविटी काफी आसानी से कर सकते हैं, तथा बागों में खिले हुए फूल आपका मन मोह लेंगे, अगर आप सर्दियों में खेले जाने वाले खेलों में शामिल होना चाहते हैं तो आप यहां पर दिसंबर से फरवरी में आ सकते हैं।

फ्रांस में रुकने की जगह – Where To Stay In France In Hindi

दोस्तों फ्रांस में रुकने के लिए आपको कई जगह मिल जाएंगी, अगर आप पैरिस जैसे बड़े शहर में आ रहे हैं तो यहां पर होटल के रेट काफी ज्यादा होते हैं, अगर आप सस्ते में घूमना चाहते हैं तो आप रिजनल इलाकों में जाकर ठहर सकते हैं, वहां भी टूरिस्ट लोगों के ठहरने के लिए कई जगह मिल जाती है, इसके अलावा आप लोगों के साथ होमस्टे भी ले सकते हैं, इंटरनेट पर कई ऐसी एप्लीकेशन होती है जो टूरिस्ट लोगों को घर पर ठहरने की अनुमति प्रदान करने वाले लोगों के लिए बनी होती है, आप ऐसे लोगों से जुड़ सकते हैं तथा यहां के आम लोगों के साथ रहकर घूमने का आनंद ले सकते हैं।

फ्रांस का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of France In Hindi

दोस्तों फ्रांस का कल्चर भारत से काफी अलग है, यहां पर आपको जो भोजन मिलेगा, वह आपने पहले कभी देखा और सुना नहीं होगा, अगर आप पहली बार फ्रांस जा रहे हैं तो यहां के भोजन में बगुएट, क्रोइसैन्ट, घोंघा, फोई ग्रास, कॉक औ विन यह चीज शामिल है, कमेंट करके जरूर बताइए क्या आपने उनके बारे में पहले कभी सुना है।

फ्रांस कैसे जाएं? – How to reach France?

दोस्तों फ्रांस जाने के लिए केवल और केवल फ्लाइट ही बुक की जा सकती है, आप दिल्ली से पेरिस के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं, अगर आप वीजा लेना चाहते हैं तो आपको रिटर्न टिकट भी साथ में बुक करवा लेनी चाहिए, दिल्ली से फ्रांस के कई शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट जाती है, आप पहले सुनिश्चित कर लीजिए कि आपको फ्रांस में कौन से स्थान पर जाना है उसके बाद ही फ्लाइट बुक करवाइए।

फ्रांस का नक्शा – Map of France

FAQs:- टॉप 10 फ्रांस में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

फ्रांस क्यों प्रसिद्ध है?

फ्रांस बहुत ही खूबसूरत शहर है, फ्रांस में देखने लायक बहुत सी जगह है, फ्रांस की वास्तुकला बेहद ही सुंदर है, तथा यहां पर कई आईकॉनिक साइट है, पैरिस जैसे शहर दुनिया भर में प्रसिद्ध है, तथा साल भर में लाखों लोग फ्रांस में पर्यटकों के तौर पर आते रहते हैं, आप भी फ्रांस में जाकर इन पर्यटकों की सूची में शामिल हो सकते हैं।

फ्रांस कहां पर स्थित है?

फ्रांस पश्चिमी यूरोप का सबसे बड़ा देश है, यह यूरोपियन यूनियन का हिस्सा भी है, उत्तर में इसके बॉर्डर बेल्जियम और जर्मनी से लगते हैं, पश्चिम में अटलांटिक ओशन है, तथा फ्रांस के दक्षिणी भाग मेंखूबसूरत स्पेन है।

फ्रांस जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

फ्रांस में घूमने के लिए कितने रुपए खर्च होंगे यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है, फ्रांस में जाने आने का खर्च लगभग 2 लाख के करीब हो जाएगा, इसके अलावा विजा प्रोसेसिंग और चार्ज अलग से लगेंगे, अगर आप फ्रांस में घूम कर मौज मस्ती करना चाहते हैं तो आपको काफी खर्च बैठ जाएगा।

क्योंकि यह काफी महंगा देश हैपैरिस जैसे शहर मेंआपके 1 दिन में ही 15 से ₹20,000 खर्च हो जाएंगे, क्योंकि अगर आप बेहतरीन होटल लेकर रहेंगे तो 10 से 15,000 रुपए तो केवल होटल में ही निकल जाएंगे, इसके अलावा खाने-पीने के लिए आपको अलग से खर्च देना होगा, आप चाहे तो फ्रांस सस्ते में भी घूम सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको कुछ अलग शहरों का चुनाव करना होगा, इसके बारे में अधिक जानकारी आप कमेंट करके प्राप्त कर सकते हैं।

France Tourist Place In Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, इस आर्टिकल में हमने फ्रांस में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जानकारी ली है, यहां पर मैंने आपको फ्रांस में घूमने की जगह के साथ-साथ एक छोटा टूर प्लान फ्रांस के लिए वीसा प्रोसेसिंग और यहां के मुख्य भोजन के बारे में भी जानकारी दी है, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा कीजिए, मिलते हैं किसी नई और बेहतरीन जानकारी के साथ।

जय हिंद, जय भारत।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment