श्रीलंका में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Sri Lanka Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, दोस्तों आज के आर्टिकल में हम श्रीलंका में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगहों के बारे में संपूर्ण यात्रा जानकारी लेंगे, दोस्तों यहां पर हम श्रीलंका में घूमने की जगह के साथ-साथ आपको एक छोटा यात्रा प्लान भी देंगे, जिसमें आप 3 दिनों में संपूर्ण स्थलों पर अच्छे से घूम आएंगे, इस आर्टिकल में मैं सभी डिटेल कवर करूंगा, जो कि श्रीलंका की यात्रा के समय आपको काम आएगी, जैसे कि श्रीलंका में रुकने की जगह, यहां का प्रसिद्ध भोजन और जाने के रास्तों के बारे में भी संपूर्ण जानकारी।

दोस्तों भारत और श्रीलंका का नाता लाखों साल पुराना है, अगर आपने रामायण महाकाव्य पढ़ा या देखा होगा तो आपने यह गौर किया होगा की श्रीलंका में रावण समेत बहुत से देव और दानव निवास करते थे, अधर्मी रावण ने यहां पर राज किया था, तथा यहां पर किसी समय सोने की लंका हुआ करती थी, अनेकों प्राचीन कहानियां श्रीलंका के साथ में जुड़ी हुई है।

जो लोग रामायण जैसे महाकाव्य को केवल काल्पनिक मानते हैं वे एक बार श्रीलंका जरूर घूम कर आए और वहां पर जाकर वहां के रामायण के वास्तविक प्रमाणों को जरूर देखें, श्रीलंका में बहुत सी जगह है, जहां पर रावण को पूजा जाता है, क्योंकि श्री लंका का राजा रावण हुआ करता था, आपको यहां पर रावण के महल आदि भी मिल जाएंगे, जिन जगहों पर आप आसानी से घूम सकते हैं, आर्टिकल में आगे मैं इन सभी जगहों के बारे में अच्छे से जानकारी दूंगा।

आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू कर लेते हैं।

Table of Contents

श्रीलंका में घूमने की जगह – Sri Lanka Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो श्रीलंका में घूमने की बहुत ही खूबसूरत जगह हैं, लेकिन यहां पर मैं आपको 10 सबसे महत्वपूर्ण जगहों के बारे में ही पूरी जानकारी दे रहा हूं।

1. सिगिरिया – Sigiriya

सिगिरिया श्री लंका में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है, सिगिरिया को शेर की पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, माना जाता है कि यही वह पहाड़ी है, जहां पर रावण निवास करता था, कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि सिगिरिया नामक पहाड़ी पर रावण अपना अभिमान उतारा करता था, अलग-अलग कहानियां इस स्थान से जुड़ी हुई है, जब आप सिगिरिया नामक पहाड़ी के ऊपर जाएंगे तो यहां पर बहुत से पुराने खंडन भी पाएंगे, अब उन खंडरों का क्या काम है यह सब आप वहां पर जाकर ही पता कर सकते हैं, यह सभी चीजें अति प्राचीन है तथा हाल ही में खोजी गई हैं।

Sigiriya - Wikipedia

2. कैंडी – Kandy

कैंडी श्री लंका में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है, यह जगह यहां की प्रसिद्ध कैंडी झील के लिए जानी जाती है, दोस्तों मान्यता ऐसी है कि प्राचीन समय में राजाओं की प्रसिद्ध राजधानी कैंडी हुआ करती थी, फिलहाल यह श्रीलंका का एक लाजवाब शहर है, जिसमें बहुत सी घूमने की जगह है तथा यह शहर बहुत खूबसूरत वास्तुकला से सुसज्जित है आप यहां पर जाकर अपने दोस्तों के साथ आनंद ले सकते हैं।

3. कोलंबो – Colombo

कोलंबो श्रीलंका में घूमने की अच्छी जगह में से एक है, यह श्रीलंका की राजधानी है यहां पर आप ऐतिहासिक तथा आधुनिकता दोनों का मिश्रण देख सकते हैं, यहां पर श्रीलंका का नेशनल म्यूजियम भी स्थित है, तथा इसके साथ ही खूबसूरत बाजार भी है, अगर आप शॉपिंग के दीवाने हैं तो यहां के बाजारों में आप शॉपिंग कर सकते हैं, कोलंबो के बाजार विश्व स्तर के तथा काफी खूबसूरत है, यहां पर काफी खूबसूरत गलियां हैं, जिनमें आप टहल सकते हैं, तथा कोलंबो श्रीलंका के बाकी शहरों की तरह खूबसूरत वास्तुकला से सुसज्जित है।

4. दांबुला – Dambulla

दांबुला श्रीलंका में घूमने की विश्व प्रसिद्ध जगहों में से एक है, दांबुला के गुफा मंदिरों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए, यहां पर बहुत सी गुफाएं हैं तथा इसी के साथ-साथ यहां पर यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है, जिसमें बहुत सी बौद्ध गुफाएं हैं तथा हजारों साल पुरानी पेंटिंग भी इन गुफाओं के अंदर आप देख सकते हैं, यहां पर आप भगवान बुद्ध के बहुत से स्टेचू भी देख सकते हैं, तथा इस इलाके की प्राकृतिक सुंदरता भी काफी खूबसूरत है, यहां पर आकर आपका दिल गदगद हो जाएगा।

5. अनुराधापुर – Anuradhapura

अनुराधापुर श्रीलंका का एक प्राचीन स्थल है, दोस्तों श्रीलंका में आपको भर भरकर प्राचीन स्थल मिल जाएंगे, क्योंकि यह पूरा देश ही खूबसूरत इतिहास से जुड़ा हुआ है, अनुराधापुर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है, यहां पर आपको बहुत से प्राचीन मंदिर तथा भगवान बौद्ध के स्तूप मिल जाएंगे, इसी के साथ-साथ अनुराधापुर में अपने पवित्र पेड़ों के लिए भी जाना जाता है, यहां पर बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध पवित्र वृक्ष बुधिया भी स्थित है।

6. पोलोनरुवा – Polonnaruwa

पोलोनरुवा श्रीलंका का अति प्राचीन स्थल है, तथा इसे खंडहरों की नगरी भी कहा जाता है, यहां पर आपको बहुत बड़ी तादाद में खंडहर भी मिल जाएंगे, इसके साथ ही यहां पर पत्थर कटाई का अद्भुत नमूना बौद्ध स्तूप भी मिल जाएगा, यहां पर जल विहार नामक जगह पर आपको जरूर जाना चाहिए, यह अति प्राचीन जगह है, तथा श्रीलंका के इतिहास से जुड़ी हुई है।

7. एला – Ella

एला नामक स्थान पहाड़ियों के ऊपर स्थित है, अगर आप प्राकृतिक सुंदरता पसंद करते हैं तो आपको एला में जरूर आना चाहिए, यह प्राकृतिक सुंदरता पसंद करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग समान जगह सिद्ध होगी, यहां पर आकर आप यहां के खूबसूरत वाटरफॉल को देख सकते हैं, इसी के साथ-साथ यहां पर पहाड़ियों के ऊपर से आप ऐडम्स पीक नामक जगह को भी देख सकते हैं, यहां पर आप हाइकिंग का आनंद भी ले सकते हैं, क्योंकि यह पहाड़ी वाला इलाका है।

8. याला राष्ट्रीय उद्यान – Yala National Park

अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको याला राष्ट्रीय उद्यान में जरूर आना चाहिए, यहां पर आपको कई प्रकार के जीव जंतुओं की अलग-अलग नस्लें मिल जाएंगे, इस नेशनल पार्क में आपको लेपर्ड की बहुत ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलेंगी, इसके साथ-साथ यहां पर आपको हाथी और कई प्रकार के पक्षी भी दिखाई देंगे।

9. मिरिसा – Mirissa

मिरिसा समुद्र किनारे पर स्थित एक खूबसूरत जगह है, अगर आप श्रीलंका के खूबसूरत समुद्री किनारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको मिरिसा में जरूर आना चाहिए, यहां पर आकर आप नौका विहार कर सकते हैं, तथा व्हेल मछली को देखने के लिए एक टूर भी बुक करवा सकते हैं, इसी के साथ-साथ आप यहां के नाइटलाइफ का आनंद भी ले सकते हैं।

10. गाले – Galle

गाले मैं जाकर आपको गाले का किला जरूर देखना चाहिए, यह किला बहुत ही खूबसूरत तथा प्राचीन है और इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में संरक्षित किया हुआ है, यहां पर आपको औपनिवेशिक काल की वास्तुकला देखने को मिलेंगी तथा अलग-अलग परंपराओं की वास्तुकला का मिश्रण देखने को भी मिलेगा।

श्रीलंका जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Sri Lanka Travel Plan in Hindi

पहले दिन: पहले दिन आपको श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आ जाना है, यहां पर आप पहले दिन होटल में चेक इन कर सकते हैं तथा दोपहर को कोलंबो के नेशनल म्यूजियम में मैं जाकर आप श्रीलंका के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, इसके बाद आपको पास के रेस्टोरेंट में लजीज भोजन का आनंद लेना चाहिए, शाम के समय आप यहां के मंदिरों में घूमने के लिए जा सकते हैं, रात के समय आपको कोलंबो का जबरदस्त समुंदर किनारे सीफूड का आनंद लेना चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरे दिन आपको कैंडी नामक शहर में जाना चाहिए तथा आनंद लेना चाहिए, कैंडी नामक शहर सड़क मार्ग से कोलंबो से केवल 4 घंटे की दूरी पर पड़ता है, यहां पर सबसे पहले आते ही आपको कैंडी लेक पर जाना चाहिए और बाद में आप यहां के बॉटनिकल गार्डन में घूम सकते हैं, शाम के समय आपको दंबुल्ला नामक जगह के लिए निकल जाना चाहिए, जिसके बारे में मैंने आपको आर्टिकल में ऊपर बताया था, यह जगह यहां से केवल 3 घंटे की दूरी पर स्थित है।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आपको सिगिरिया देखना चाहिए, सिगिरिया देखने में आपको पूरा दिन निकल जाएगा, सिगिरिया देखने के बाद आप वापस कोलंबो के लिए निकल सकते हैं, रास्ते में आपको बहुत ही खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी।

श्रीलंका में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Sri Lanka In Hindi

श्रीलंका एक गर्म इलाका है, इसलिए यहां पर सर्दियों में टूरिज्म अधिक होता है, अगर आप श्री लंका की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आप दिसंबर से मार्च के बीच में जा सकते हैं, दिसंबर से मार्च के बीच में श्रीलंका में सर्दियों का मौसम होता है, इसलिए आपके लिए घूमना काफी आसान हो जाता है, अगर आप यहां पर अप्रैल से सितंबर में जाते हैं तो इस समय यहां मानसून होता है, इसके अलावा साउथवेस्ट के इलाकों में आप अप्रैल से सितंबर के बीच में भी घूम सकते हैं।

श्रीलंका में रुकने की जगह – Where To Stay In Sri Lanka In Hindi

श्रीलंका में रुकने के लिए आपको कई जगह मिल जाएंगी, आपको यहां पर रुकने के लिए होटल ही लेना होगा,  अगर आप किसी प्रसिद्ध शहर में आ रहे हैं, जैसे कि कोलंबो में तो आपको होटल के रेट काफी महंगे पड़ेंगे, इसके अलावा ज्यादातर शहरों में यहां पर बहुत कम प्राइस में होटल मिल जाता है, दोस्तों यहां पर घूमने के लिए आपको अधिक पैसे नहीं लगेंगे, भारतीयों के लिए यहां पर अन्य विदेशियों के मुकाबले काफी कम पैसे वसूले जाते हैं, जब भी आप किसी घूमने वाली जगह जाएंगे, तो बाकी विदेशियों के मुकाबले आप से आधे पैसे लिए जाएंगे।

श्रीलंका का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Sri Lanka In Hindi

घूमने की परंपरागत जगहों के साथ-साथ श्रीलंका अपने प्रसिद्ध भोजन के लिए भी जाना जाता है, यहां के कुछ आम पकवानों  के बारे में बताऊं तो यहां पर चावल करी, अप्पा, कोटू रोटी, इंडि अप्पा, सम्भोल, आदि सबसे अधिक प्रचलित है।

श्रीलंका कैसे जाएं? – How to reach Sri Lanka?

श्रीलंका जाने के लिए आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा की आप प्लेन से श्रीलंका जाइए, फ्लाइट के अलावा श्रीलंका जाने के ऑप्शन अवेलेबल नहीं है, यहां पर इंडिया से श्रीलंका नौका चलती है, लेकिन उसका कुछ सही समय नहीं है और ज्यादातर समय वह बंद ही रहती हैं, अगर आप डायरेक्ट फ्लाइट लेकर श्री लंका जाते हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा, श्रीलंका में कोलंबो एयरपोर्ट और इसके अलावा कई बेहतरीन एयरपोर्ट है, जहां पर आप जा सकते हैं।

भारत से श्रीलंका के लिए कई एयरवेज ऑफर करती है, आप दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे स्थलों से आसानी से फ्लाइट लेकर श्रीलंका के लिए जा सकते हैं, श्रीलंका के लिए एयर इंडिया, एयर गो, स्पाइसजेट और इसी प्रकार कई फ्लाइट ऑफर करती है।

दोस्तों श्री लंका जाते समय ध्यान रखिए कि आपको श्रीलंका जाने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी, आपको सिरलंका का टूरिस्ट विजा काफी आसानी से मिल जाएगा, टूरिस्ट विजा लेने के लिए आपके पास फ्लाइट की रिटर्न टिकट भी होनी चाहिए तथा अपना पासपोर्ट तो होना अनिवार्य है ही, आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

श्रीलंका का नक्शा – Map of Sri Lanka

FAQs:- टॉप 10 श्रीलंका में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

श्रीलंका क्यों प्रसिद्ध है?

श्रीलंका अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है, भारतीयों के लिए श्रीलंका इसलिए भी रोचक है क्योंकि भारतीयों की अनेक प्राचीन कहानियों में श्रीलंका का जिक्र मिलता है।

श्रीलंका कहां पर स्थित है?

श्रीलंका एशिया का एक शहर है जो भारत से दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित है।

श्रीलंका जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

श्रीलंका जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, श्रीलंका में एक साधारण होटल आपको ढाई से ₹3000 एक रात के लिए मिल जाएगा, अब आप पर निर्भर करता है कि आप कितने दिनों के लिए श्रीलंका की यात्रा करना चाहते हैं।

ज्यादातर घूमने की जगहों पर आपसे 500 से ₹800 के बीच में चार्ज लिया जाएगा, यह बाकी देशों के लोगों के मुकाबले काफी कम है, क्योंकि सार्क देशों के लोगों से यहां पर काफी कम पैसे दिए जाते हैं, अगर आप श्री लंका के निवासी हैं तो इससे भी बहुत कम पैसों में आप यहां पर आसानी से घूम सकते हैं।

इसके अलावा श्रीलंका के लिए आप पांच से ₹6000 में वीजा ले सकते हैं, यहां पर जाने के बाद आप वीज़ा को अगर एक्सटेंड करवाते हैं तो आपको और चार्ज देना होता है, वीजा के अलावा आपको फ्लाइट का खर्च भी लगेगा, फ्लाइट का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप भारत के किस शहर से श्रीलंका की यात्रा कर रहे हैं, अगर आप भारत के किसी दक्षिणी शहर से श्रीलंका के लिए फ्लाइट ले रहे हैं तो आपको काफी सस्ते में फ्लाइट मिल जाती है क्योंकि भारत का यह हिस्सा श्रीलंका के काफी करीब है इसके अलावा आप दिल्ली जैसे उत्तरी हिस्से से लाइट लेते हैं तो यह काफी महंगी पड़ेगी।

Sri Lanka Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने श्रीलंका में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जानकारी ली है, यहां पर मैंने आपको श्रीलंका में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी दी है, यहां पर हमने एक टूर प्लान भी देखा है, आप चाहते हैं तो इस टूर प्लान को आगे भी एक्सटेंड कर सकते हैं।

आशा करूंगा कि आपको दी गई जानकारी पसंद आएगी और आप इस जानकारी को अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करेंगे, मिलते हैं किसी नए और बेहतरीन आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

जय हिंद, जय भारत।

हेलो दोस्तों मेरा नाम Bhavesh Gadri हैं और मैं इस ब्लॉग का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लग रही हो तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment